Back
ठेकेदार की मनमानी से अधर में लटकाCMराईज़ स्कूल का निर्माण आलीशान स्कूल भवन का बच्चों का सपना रहाअधूरा
Manpur, Madhya Pradesh
मानपुर मुख्यालय में पीआईयू विभाग द्वारा बनाए जा रहे सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य अब गंभीर सवालों के घेरे में आ चुका है करोड़ों रुपये की इस बड़ी परियोजना में न केवल निर्माण कार्य तयशुदा समय सीमा में पूर्ण नहीं हुआ अपितु उक्त निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी स्थानीय स्तर पर अच्छी खासी नाराजगी है निर्माण स्थल पर लगे सूचना पटल के अनुसार इस परियोजना को4187लाख रुपये (करीब41करोड़)की प्रशासकीय स्वीकृति और2686.62लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसका कार्यादेश3अक्टूबर 2023को जारी हुआ था और अनुबंध के मुताबिक18माह के भीतर यह निर्माण कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए था लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी आज दिनांक तक उक्त निर्माण कार्य अधूरा ही है इस निर्माण कार्य का टेंडर विभाग द्वारा निविदाकार राघवेंद्र सिंह-श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी द्वारा काम बेहद धीमी गति और संदिग्ध गुणवत्ता के साथ मनमाने तौर पर किया जा रहा है जिसकी कोई विभागीय मॉनिटरिंग भी नहीं किए जाने की बात सामने आई है निर्माण स्थल पर कई जगहों पर निर्माण की स्थिति देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह स्कूल भवन और परिसर विद्यार्थियों के लिए जान का जोखिम बन सकता है सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि जब कार्य समय सीमा में पूरा नहीं हुआ तो क्या विभाग ने ठेकेदार कंपनी पर अब तक कोई जुर्माना लगाया?क्या गुणवत्ता परीक्षण कराया?यदि ऐसा नहीं तो इससे विभाग और ठेकेदार के मिलीभगत स्पष्ट होती है क्षेत्रीय जन की मांग है कि सीएम राइज स्कूल मानपुर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और अब तक किए गए भुगतान की पूरी प्रक्रिया की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए ताकि करोड़ों रुपये की इस बृहद परियोजना की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो पाए। विदित हो कि इन्हीं ठेकेदार राघवेंद्र सिंह के द्वारा मानपुर से कोनी पहुंच मार्ग पर स्थित चरण गंगा नदी एवं मानपुर से ब्यौहारी पहुंच मार्ग पर स्थित भडारी नदी के पुल का निर्माण बेहद घटिया तरीके से करवाया गया था जिस पर कई हादसे भी हो चुके हैं। जिससे हेतु भी संबंधित ठेकेदार को जुर्माना लगाया जाना चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowMar 07, 2026 18:45:220
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 18:31:280
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 18:31:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 18:30:550
Report
AAafssar alaam
FollowMar 07, 2026 18:30:390
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 18:01:320
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 18:00:550
Report
MSManish Sharma
FollowMar 07, 2026 18:00:410
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 07, 2026 18:00:210
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 07, 2026 17:46:480
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 07, 2026 17:46:300
Report