484661
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा तेंदुए की गई जान
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक वयस्क मादा तेंदुए की जान जाने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह पार्क के गश्ती दल ने तेंदुए का शव देखा और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन्य जीव चिकित्सक और उपसंचालक पीके वर्मा ने जान जाने के कारणों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की जान बाघ के साथ लड़ाई का नतीजा मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामगढ़ नगरपालिका: निर्दलीयों के साथ बोर्ड की चाभी किसके हाथ लगी?
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ में निर्दलीयों का दबदबा, भाजपा बहुमत से दूर; बोर्ड के लिए 18 का आंकड़ा जरूरी रामगढ़ नगर पालिका चुनाव परिणाम 2026 रामगढ़। नगर पालिका चुनाव 2026 के नतीजों में रामगढ़ में किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कुल 35 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 14 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी ताकत के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। भाजपा 13 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि कांग्रेस को 8 वार्डों में जीत मिली है। नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए 18 पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में अब निर्दलीय पार्षदों की भूमिका बेहद अहम हो गई है और बोर्ड गठन का दारोमदार इन्हीं के रुख पर निर्भर करेगा। रामगढ़ में चुनावी मुकाबले के लिए कुल 154 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा के 27, कांग्रेस के 20 और निर्दलीय एवं अन्य प्रत्याशियों की संख्या 107 थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 291 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 51 नामांकन वापस लिए गए, जबकि अन्य नामांकन जांच प्रक्रिया में खारिज हुए। परिणाम आने के बाद अब रामगढ़ में सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ में नजर आ रही है। भाजपा सबसे बड़ी संगठित पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन बहुमत से पांच सीट दूर है। ऐसे में बोर्ड गठन को लेकर जोड़-तोड़ और सियासी समीकरण तेज होने की संभावना है।0
0
Report
थानागाज़ी नगरपालिका चुनाव: भाजपा बहुमत से 2 सीट दूर, नेहा शर्मा अध्यक्ष पद प्रमुख दावेदार
Thanagazi, Rajasthan:थानागाजी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, बहुमत से 2 कदम दूर; नेहा शर्मा अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार, 7 निर्दलीयों के हाथ सत्ता की चाबी थानागाजी नगरपालिका चुनाव परिणाम थानागाजी। नगर पालिका चुनाव 2026 के परिणाम सामने आने के बाद थानागाजी में बोर्ड गठन का सियासी गणित बेहद दिलचस्प हो गया है। 25 वार्डों वाली नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी 11 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि कांग्रेस के खाते में 7 सीटें आई हैं। वहीं 7 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर दोनों प्रमुख दलों के सामने बोर्ड गठन का समीकरण उलझा दिया है। बहुमत के लिए 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी है, ऐसे में भाजपा बहुमत के आंकड़े से महज 2 सीट दूर है। थानागाजी नगरपालिका चुनाव में भाजपा की जीत के साथ नेहा शर्मा का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदार के तौर पर सामने आया है। वार्ड 6 से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने वाली नेहा शर्मा की जीत को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद अब भाजपा के भीतर अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और नेहा शर्मा को अध्यक्ष पद की मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी के स्तर पर होने वाला है। वार्डवार परिणाम की बात करें तो वार्ड 1 से कपिल कुमार (भाजपा), वार्ड 2 से मनोज कुमार शर्मा (कांग्रेस), वार्ड 3 से अनिता देवी (कांग्रेस) और वार्ड 4 से सुभाष (निर्दलीय) विजयी रहे। वार्ड 5 से दिनेश कुमार शर्मा (भाजपा), वार्ड 6 से नेहा शर्मा (भाजपा) और वार्ड 7 से निरमा (कांग्रेस) ने जीत दर्ज की। वार्ड 8 से रामकिशोर (निर्दलीय) तथा वार्ड 9 से सपना/राकेश (निर्दलीय) विजयी रहे。 वार्ड 10 से कविता देवी (भाजपा), वार्ड 11 से मुरलीधर (कांग्रेस), वार्ड 12 से अनिता (भाजपा) और वार्ड 13 से पूजा (भाजपा) ने जीत दर्ज की। वार्ड 14 से मोहनलाल (भाजपा), वार्ड 15 से कपिलदेव (भाजपा) और वार्ड 16 से पंकज सैनी (निर्दलीय) विजयी रहे। वार्ड 17 से अनिल कुमार (कांग्रेस), वार्ड 18 से निशा वर्मा (भाजपा) और वार्ड 19 से कुलदीप (निर्दलीय) ने जीत हासिल की। वार्ड 20 से सावित्री शर्मा (कांग्रेस), वार्ड 21 से गिर्राज पारासर (निर्दलीय), वार्ड 22 से कलावती हरसाना (निर्दलीय), वार्ड 23 से पपीता हरसाना (भाजपा), वार्ड 24 से अर्जुनलाल (भाजपा) और वार्ड 25 से महेंद्र कुमार (कांग्रेस) विजयी रहे। परिणामों के अनुसार भाजपा के पास 11 पार्षद हैं और बोर्ड बनाने के लिए उसे दो और पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है। कांग्रेस 7 सीटों के साथ भाजपा से पीछे है, जबकि 7 निर्दलीय पार्षद अब सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखे हुए हैं। भाजपा यदि दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल कर लेती है तो वह बहुमत का आंकड़ा छू सकती है। चुनाव से पहले कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले और निर्दलीय प्रत्याशियों की मजबूत मौजूदगी के कारण बोर्ड गठन को लेकर तस्वीर साफ नहीं थी। अब परिणाम आने के बाद निर्दलीय पार्षद ही सबसे अहम हो गए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इन पार्षदों को अपने पक्ष में साधने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में थानागाजी नगरपालिका की अगली शहरी सरकार का फैसला निर्दलीय पार्षदों के रुख पर काफी हद तक निर्भर करेगा। वहीं भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद अध्यक्ष पद के लिए नेहा शर्मा की दावेदारी ने भी स्थानीय सियासत को नई दिशा दे दी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि भाजपा निर्दलीयों का समर्थन जुटाकर बोर्ड बनाती है या फिर कोई नया सियासी समीकरण सामने आता है।0
0
Report
सहारनपुर में नशे की लत के चलते तीन शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिलें बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के सरसावा थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन कुमार उर्फ रोहित फौजी निवासी झबीरण, वंश उर्फ राजा निवासी गदरहेड़ी और गौरव निवासी झबीरण के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को नकुड़–सरसावा मार्ग पर हाईवे पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने सरसावा, सदर बाजार और चिलकाना थाना क्षेत्रों के अलावा हरियाणा से भी मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए मिलकर बाइक चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार, चोरी की मोटरसाइकिलों को ग्रामीण इलाकों में करीब 6 से 8 हजार रुपये में बेच दिया जाता था। आरोपियों ने राधा स्वामी सत्संग व्यास सरसावा और पीजीआई पिलखनी अस्पताल से बाइक चोरी करने की बात भी बताई। पुलिस को आरोपियों की निशानदेही पर नकुड़ रोड स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे के पुराने खंडहरों से बाइकें बरामद हुईं। इनमें कुछ मोटरसाइकिलों के इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धाराओं की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में अन्य जिलों और हरियाणा में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है। वातावरण में शांतिपूर्ण निष्कर्ष के लिए बाईट: एसपी देहात मयंक पाठक0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में हनी ट्रैप गैंग: 2 आरोपी गिरफ्तार, 7 बेनकाब, पुलिस ने कार्रवाई तेज
Moradabad, Uttar Pradesh:हनी ट्रैप खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार राजवीर चौधरी / बिजनौर एक ऐसा गैंग पिछले कई सालों से भोले भाले अमीरजादों को टार्गेट कर उनकी इज़्ज़त को नीलाम करने का नाटक रच कर उनसे मोटी रकम वसूलकर अगले शिकार की तलाश में निकल पड़ता था, लेकिन तेज तर्रार बिजनौर के एसपी ने ऐसा जाल बिछाया कि अब तक समाज के सामने 7 लोगों को बेनकाब किया गया है। आज भी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसमें एक पुलिस कर्मी भी शामिल था। अभी भी कई नामी चेहरे बेनकाब होने हैं जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। बिजनौर के गैंग में महिलाएँ व युवतियाँ भी शामिल थीं जो गैंग रैप के झूठे आरोप लगाकर लोगों को फंसाती थीं। बिजनौर पुलिस ने हनी ट्रैप का खुलासा किया था, जिसमें गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार होकर जेल भेज दिए थे। पुलिस ने आज भी गैंग के दो सदस्यों आसिफ और दिलशाद को गिरफ्तार किया है, जो बिजनौर के रहने वाले हैं। बब्बू लंगड़े के गैंग ने बिजनौर और अमरोहा में 12 से ज्यादा झूठे मुकदमे में फंसाकर लोगों से 1 लाख से लेकर 3 लाख रुपये तक ठगे हैं। एसपी का कहना है कि हनी ट्रैप खुलासा में अभी और चेहरों को समाज के सामने बेनकाब किया जाएगा। बब्बू लंगड़े के गैंग में आसिफ सिपाही भी शामिल था; आसिफ मुरादाबाद PAC में तैनात है।0
0
Report
सहारनपुर में बारिश से नदियाँ उफान, मंदिर के पास सैलाब से दहशत
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में बारिश के बीच नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है... बेहत में सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी मंदिर के पास नदी में तेज बहाव के साथ सैलाब आ गया... ऐसे में प्रशासन की निगराणी और लोगों की सावधानी ही किसी बड़े खतरे को टालने में सबसे अहम साबित होगी।0
0
Report
महाराजगंज: अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मार डाला
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छपिया गांव के पास बीती देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक पर सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों युवको की सड़क पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेउरवा वार्ड के निवासी सूरज और नीतीश यादव जो दोनों दोस्त थे किसी काम से बाइक से परतावल कस्बे की ओर जा रहे थे इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई । मौके पर पहुंचे पुलिस ने क्षतिगस्त मोबाइल के जरिए पारिजनों तक हादसे की सूचना पहुंचाई सूचना मिलते ही पिपरदेउरवा मोहल्ले में चीख पुकार मच गई और परिजनों का रो रो का बुरा हाल हो गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है । हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है देर रात होने के कारण दुर्घटना के काफी देर बाद पुलिस को उसकी जानकारी मिल सकी । श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके0
0
Report
Advertisement
रामनगर में फर्जी इंस्टाग्राम से महिला की फोटो पर अश्लील कमेंट: आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में सोशल मीडिया के जरिए महिला को बदनाम करने का मामला सामने आया है,आरोप है कि एक व्यक्ति ने बार-बार फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की तस्वीरें लगाईं और उन पर अश्लील कमेंट किए,शिकायत मिलने के बाद रामनगर पुलिस और साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के संबंध में जानकारी मिली है, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक वादी युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर बार-बार फर्जी आईडी बनाई जा रही है, इन फर्जी आईडी में उनकी पत्नी की फोटो लगाकर अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे थे, शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की. पुलिस टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट और उससे जुड़े तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया,तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल, निवासी पूछड़ी, थाना रामनगर के रूप में की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र सैनी को गिरफ्तार कर लिया,उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया,जानकारी देते हुए कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन की जांच में इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाए जाने की जानकारी सामने आई है,पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की फोटो का गलत इस्तेमाल कर आपत्तिजनक कमेंट किए जाने के आरोप में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. इस मामले में रामनगर थाने में एफआईआर संख्या 284/2026 दर्ज की गई है,आरोपी के खिलाफ धारा 79 बीएनएस तथा धारा 67ए और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी की तस्वीर का दुरुपयोग करने, फर्जी आईडी बनाने या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचें, इस तरह की गतिविधियों पर साइबर सेल और पुलिस द्वारा तकनीकी माध्यमों से निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
जयपुर नगर निगम: भाजपा को स्पष्ट बहुमत, नया महापौर एक सप्ताह में
Jaipur, Rajasthan:एंकर भारतीय जनता पार्टी में जयपुर में अपना दबदबा कायम रखा. पार्टी एक बार फिर जयपुर में अपना मेयर बनायेगी. भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, पर शहर को नया मेयर मिलने में एक सप्ताह लगेगा. इस दौरान पार्षदों की बाड़ेबंदी जारी रहेगी. सुबह जैसे ईवीएम से नतीजे आने शुरू हुए बीजेपी खेमे की बाड़ेबंदी के बाहर हलचलें भी तेज होने लगीं. जीतने वाले प्रत्याशियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आने लगी, तो हारने वालों के चेहरे पर हताशा के भाव. दोपहर होते होते जो उम्मीदवार चुनाव हारते गये, बाड़ेबंदी से उन्हें बाहर भेजने का सिलसिला शुरू हो गया. कोई अपनी किस्मत को कोस रहा था, तो कोई भीतरघात को जिम्मेदार ठहरा रहा था. जितने हारे हुए चेहरे थे, उतने ही हार के कारण भी थे. विजेता प्रत्याशी भाजपा. बीजेपी ने सात मुस्लिम चेहरों को नगर निगम चुनाव में मैदान में उतारा; सातों की करारी हार हुई. कोई भी मुस्लिम चेहरा नगर निगम पहुंच पाने में सफल नहीं रहा. अल्पसंख्यक प्रत्याशियों ने अपनी समुदाय को इस हार के लिए जिम्मेदार ठहराया. कई कह गये मुसलमान सरकार के साथ चलना नहीं सीखेंगे तो बहुत पिछड़ जायेंगे. हारे हुए मुस्लिम प्रत्याशी. खुशी और गम के इस मिले-जुले माहौल में एक नजारा बड़ा दिलचस्प दिखाई दिया: बीजेपी की विजेता प्रत्याशी अनुराधा माहेश्वरी को जीत के बधाई देने उनके बच्चे रिसोर्ट पहुंचे, पर बच्चों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिल पाई. बच्चे मां को जीत की माला नहीं पहन पाये; डेढ़ सौ मीटर दूर गेट पर खड़े बच्चों ने मम्मी की जीत की खुशी मनाई. होटल प्रशासन को माला भिजवाई. अनुराधा माहेश्वरी ने दूर से बच्चों की शुभकामनाएं स्वीकार की. बच्चे हंसते खिलखिलाते हुए अपने घर को रवाना हो गये. विजेता प्रत्याशी के बच्चे. बीजेपी की बाड़ेबंदी में नेताओं के आने का सिलसिला भी दिनभर जारी रहा. मंत्री जोगाराम पटेल से लेकर सांसद मंजू शर्मा तक. अब पार्टी को निगम में स्पष्ट बहुमत मिल चुका है. बड़ा सवाल यही है कि आखिर पिंकसिटी का नया महापौर कौन होगा, इसके लिए सप्ताह भर इंतजार तो करना ही होगा.0
0
Report
पटना पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादलों की नई घोषणा
Patna, Bihar:पटना पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला आदेश के तहत दो वर्ष की अवधि पूरी होने और रिक्ति के कारण कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। तबादले के तहत दानापुर के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज को शास्त्रीनगर, जबकि शास्त्रीनगर के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार को दानापुर भेजा गया है। बख्तियारपुर के थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा को जक्कनपुर और जक्कनपुर के थानाध्यक्ष ऋतुराज कुमार सिंह को पाटलिपुत्र की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कंकड़बाग के थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को शाहजहांपुर/दनियावां का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। पाटलिपुत्र के थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह को बेलछी, मोकामा और सकसोहरा का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। पुनपुन की थानाध्यक्ष बेबी कुमारी को दनियावां और शाहजहांपुर के थानाध्यक्ष को पुनपुन भेजा गया है। इसके अलावा कई पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र पटना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय और विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में बिजली गिरने से काका की मौत, भतीजा घायल—हड़बड़ी मचा रही खबर
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा के कोटडी से बड़ी खबर आकाशीय बिजली का कहर, काका की मौत, भतीजा गंभीर घायल खेत में काम करते समय काका-भतीजा बिजली की चपेट में आए ग्रामीणों ने दोनों को पहुंचाया कोटड़ी उप जिला अस्पताल 45 वर्षीय जगदीश मीणा को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया 20 वर्षीय सोनू मीणा की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर मंशा गांव के पास खेत में हुआ हादसा हादसे के बाद गांव में शोक की लहर0
0
Report
भोपाल के श्रमोदय स्कूल के 1.55 करोड़ फर्जीवाड़े पर EOW ने FIR दर्ज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के श्रमोदय स्कूल में 1.55 करोड़ के कथित फर्जीवाड़े का मामला EOW ने 7 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR मेस भुगतान में फर्जी फर्म बनाकर रकम ट्रांसफर करने का आरोप कथित मास्टरमाइंड गौरव शर्मा समेत 7 आरोपी केस में नामजद फर्जी फर्म के संचालक हर्ष सरजानी के खाते में रकम ट्रांसफर होने का आरोप AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंदौर में खोला गया था कथित फर्जी फर्म का खाता 27 जून 2024 के फर्जी लेटरहेड से बैंक खाता बदलने का आरोप भुगतान दस्तावेजों में असली कंपनी के नाम से छेड़छाड़ का आरोप 27 मई 2026 को EOW ने दर्ज की FIR पीड़ित कंपनी ने अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया पीड़ित कंपनी का आरोप- अब तक फर्जी फर्म का बैंक खाता अटैच नहीं मनी ट्रेल सुरक्षित नहीं किए जाने पर उठाए सवाल 90 दिन बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं होने का दावा बैंक KYC और अकाउंट ओपनिंग दस्तावेज सुरक्षित रखने की मांग बैंक स्टेटमेंट और सभी ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग मूल भुगतान वाउचर, चेक और नोटशीट पेश करने की मांग कोर्ट से सबूतों के संरक्षण और रिकॉर्ड पेश कराने की गुहार रिकॉर्ड सुरक्षित नहीं होने पर रकम डायवर्ट होने की आशंका जताई अन्य लोगों की भूमिका सामने आने के लिए रिकॉर्ड सुरक्षित करना जरूरी: वकील0
0
Report
झज्जर पुलिस ने चेन स्नेचिंग के दो आरोपियों रोबोट और तरुण को गिरफ्तार किया
Jhajjar, Haryana:दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लूट व चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को झज्जर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोबोट निवासी नजफगढ़, दिल्ली तथा तरुण निवासी प्रताप नगर, दिल्ली के रूप में हुई है. आरोपियों ने 31 अगस्त को बहादुरगढ़ में घर से मंदिर जा रही एक महिला से रास्ते में सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था. सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की और them from city area. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया. रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपयों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी सामने आई. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रोबोट के खिलाफ 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि तरुण के खिलाफ 27 मामले दर्ज. पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. महिला से छीनी गई सोने की चेन को आरोपियों ने एक फाइनेंसर कंपनी को बेचने के बाद उसकी रसीद भी बरामद की गई है. एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य वारदातों और आरोपियों के संबंधों के बारे में खुलासे होने की संभावना है. झज्जर पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है.0
0
Report
Advertisement
सिरसा के श्री गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
Sirsa, Haryana:देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरसा के प्राचीन श्री गणेश मंदिर में भी गणेश जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश जी के दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर में देर रात तक भगवान गणेश का गुणगान किया जाएगा। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु गणपति की आराधना करेंगे।0
0
Report
गिरिडीह में पुलिसकर्मी बन ठगों ने महिला के तीन लाख के आभूषण चुराए
Giridih, Jharkhand:जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम आदमी किस पर भरोसा करे, यह सवाल गिरिडीह में उठ खड़ा हुआ है. तीज जैसे पवित्र त्योहार पर खरीदारी करने निकली एक महिला के साथ ऐसी ठगी हुई कि सुनकर हर कोई हैरान है. क्या है पूरा मामला सिंहोडीह की रहने वाली सीमा कुमारी तीज की खरीदारी के लिए बाजार जा रही थीं. गले में सोने की चेन और हाथ में अंगूठी पहनी हुई थी. इसी दौरान रास्ते में चार युवक आए, जिन्होंने खुद को मुफस्सिल थाना का पुलिस कर्मी बताया. इनमे से एक अपराधी पुलिस की वर्दी पहना हुआ था. बदमाशों ने महिला को डराते हुए कहा - मैडम, शहर में लूटपाट बढ़ गई है, समय बहुत खराब है, आप इतना जेवर पहनकर खुलेआम घूम रही हैं. आप लूट सकती हैं. महिला घबरा गई. फिर बदमाशों ने कहा कि सुरक्षा के लिए अपने जेवरात एक पुड़िया में रख दीजिए, हम पुलिस वाले हैं, हम देख लेंगे. महिला ने भरोसा करके करीब साढ़े तीन लाख के सोने के जेवर - चेन और अंगूठी - पुड़िया में रख दिए. बदमाशों ने हाथ की सफाई से असली पुड़िया बदल दी और दूसरी पुड़िया थमा कर वहां से निकल गए.महिला घर पहुंची, पुड़िया खोली तो अंदर कागज के टुकड़े थे, जेवर गायब. पूरी घटना पास की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चारों बदमाश साफ तौर पर दिख रहे हैं. पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह कोई भी पुलिस कर्मी रास्ते में जेवर उतरवाने को कहे तो उस पर भरोसा न करें, तुरंत 112 पर कॉल करें. फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर ठगों की तलाश में जुटी है.0
0
Report
गंगा के प्रकोप के बीच गांवों में पहुंचे सुभाष पाल , बोले -24 घंटे जनता के साथ खड़े हैं..
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां। विधानसभा 159 बिलग्राम क्षेत्र में गंगा के बढ़ते जलस्तर और प्राकृतिक आपदा की स्थिति के बीच कांग्रेस नेता सुभाष पाल ने कटरी क्षेत्र के प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने छिबरामऊ, राजघाट, पुरवा समेत करीब दो दर्जन गांवों में पहुंचकर लोगों का हाल जाना। आपदा की इस घड़ी में ग्रामीणों की मदद के लिए भंडारा लगातार जारी है, जिससे प्रभावित गांवों के लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सुभाष पाल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में क्षेत्र की जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्राकृतिक आपदा के बीच वह 24 घंटे ग्रामीणों के साथ खड़े हैं और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ग्रामीणों से संवाद के दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहत और मदद के लिए हर संभव स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। गंगा के प्रकोप से प्रभावित कटरी क्षेत्र में उनके लगातार पहुंचने से ग्रामीणों में भी राहत और सहयोग की उम्मीद जगी है।0
0
Report
Advertisement
