Back
ऑपरेशन सवेरा: 261 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 50-52 लाख
NJNEENA JAIN
Mar 22, 2026 15:32:52
Saharanpur, Uttar Pradesh
ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 52 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना नकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित नशा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 261 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 से 52 लाख रुपये बताई जा रही है। एसएसपी निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए तीनों जनपदों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना नकุड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुबीन पुत्र अलीम उर्फ आलिम निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अम्बेहटापीर-गंगोह रोड से अम्बेहटी जाने वाले मार्ग से दबोचा। आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसके नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है, जिससे नशा तस्करी के पूरे गिरोह का खुलासा हो सके।पुलिस टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MJManoj Jain
FollowMar 22, 2026 16:33:260
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 22, 2026 16:33:110
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 22, 2026 16:32:570
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 22, 2026 16:32:410
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 22, 2026 16:32:250
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 22, 2026 16:32:060
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 22, 2026 16:31:070
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 22, 2026 16:30:550
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 22, 2026 16:30:430
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 22, 2026 16:30:290
Report
JPJai Pal
FollowMar 22, 2026 16:30:100
Report
358
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 22, 2026 16:17:42469
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 22, 2026 16:17:20288
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 22, 2026 16:17:09390
Report