Back
मोदी विश्व नेता बने, हरदोई में नितिन अग्रवाल बोले देशवासियों को गर्व
ADASHISH DWIVEDI
Mar 22, 2026 15:34:51
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का बयान,पीएम मोदी देश के सबसे लंबे समय तक प्रधान सेवक,हर भारतीय के लिए गर्व,पीएम की बात से विश्व के कई संघर्षरत देश भी युद्ध रोकने की उम्मीद करते हैं
हरदोई में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।उन्होंने कहा यह हम सबके लिए गौरव की बात है.आदरणीय प्रधानमंत्री जी केवल देश के नेता नहीं हैं, वह विश्व के नेता बन चुके हैं। उनकी लोकप्रियता केवल देश में ही नहीं है, उनकी लोकप्रियता पूरे विश्व में है और आज आप देख रहे हैं कि तमाम देश, जो आज उनके बीच में संघर्ष चल रहा है, उन देश के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री जी से अपील करी कि अगर आप बात करेंगे, तो निश्चित तौर पर युद्ध रुकेगा।तो आज यह विश्वास जो पैदा हुआ है प्रधानमंत्री जी के प्रति पूरे विश्व में,यह एक बड़ी बात है और हम भारतवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी है।आज उन्होंने अपने कार्यकाल का जो समय पूरा किया, जो सर्वाधिक समय तक देश के प्रधान सेवक बनने का गौरव आज उन्हें मिला है,हम सभी भारतवासी,हम सभी देशवासी उनको इसकी हार्दिक बधाई देते हैं और उनको आगे के कार्यकाल की बहुत सारी शुभकामनाएं देते हैं।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिए गए अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि --देखिए ऐसा है, मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि यह विषय मेरा नहीं है और किसको बनना है, किसको नहीं बनना है, यह विषय हमारे केंद्रीय नेतृत्व का है, हमारे केंद्रीय हमारे बड़े नेताओं का है।
मैं केवल इतना कहूंगा कि हम उत्तर प्रदेश में जब अगले वर्ष जो चुनाव होने जा रहा है, हम जब उस चुनाव में जाएंगे, तो हम अपने 10 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर उत्तर प्रदेश की जनता के बीच जाएंगे कि इन 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में क्या किया है।
पुलिस चौकी के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि आज यहाँ पर चौकी का लोकार्पण भी हुआ है और यहाँ एक विशाल, एक बड़ा पार्क बनने का भूमि पूजन भी किया है। मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश की सरकार की जो प्राथमिकता है, मुख्यमंत्री जी की जो प्राथमिकता है कि सुरक्षा का माहौल बना रहे, उस माहौल को और पुख्ता करने के लिए यहाँ पे आज चौकी लोकार्पित हुई है।मैंने अपनी विधायक निधि से इस चौकी को बनवाया है। मेरा भी लक्ष्य एक ही है, संकल्प एक ही है कि हमारी हरदोई सुरक्षित रहे। हमारे हरदोई में रहने वाली हमारी माँ, बहनें, बेटियाँ और हरदोई का आम जन सुरक्षित रहे। और उसी की कड़ी में मैंने यहाँ पे एक चौकी का निर्माण कराया था... कराया है और आज उसका लोकार्पण हो गया है।मैं तो बस यही कहूंगा कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा में कोई चूक न हो पाए और किसी भी प्रकार की सुरक्षा में कोई लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं होगी, इसका मैं संदेश यहाँ के पुलिस प्रशासन को देता हूँ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 22, 2026 16:36:300
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 22, 2026 16:35:450
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 22, 2026 16:35:290
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 22, 2026 16:35:190
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 22, 2026 16:34:370
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 22, 2026 16:34:210
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 22, 2026 16:34:080
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 22, 2026 16:33:420
Report
MJManoj Jain
FollowMar 22, 2026 16:33:260
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 22, 2026 16:33:110
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 22, 2026 16:32:570
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 22, 2026 16:32:410
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 22, 2026 16:32:250
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 22, 2026 16:32:060
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 22, 2026 16:31:070
Report