Back
उज्जैन: ठंड में निराश्रितों के लिए आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की कलेक्टर ने की जाँच
ASANIMESH SINGH
Jan 05, 2026 04:23:42
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन | शहर में लगातार दो दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने रविवार देर रात नगर निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आश्रय स्थलों (रैन बसेरों) का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नानाखेड़ा बस स्टैंड एवं दूध तलाई स्थित आश्रय स्थलों का दौरा कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों में ठहरने वाले निराश्रितों के लिए कंबल, हीटर, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक और पूरी तरह चाक-चौबंद पाई गईं। कलेक्टर ने आश्रय स्थलों में रह रहे लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीत लहर के दौरान किसी भी जरूरतमंद को खुले में न रहना पड़े, इसके लिए निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि ठंड से बचाव के लिए निराश्रित व्यक्ति आश्रय स्थलों का अधिक से अधिक लाभ लें। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा सहित नगर निगम एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 06, 2026 05:20:320
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 06, 2026 05:20:030
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 06, 2026 05:19:490
Report
RSRanajoy Singha
FollowJan 06, 2026 05:19:210
Report
BBBimal Basu
FollowJan 06, 2026 05:19:070
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 06, 2026 05:18:400
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 06, 2026 05:18:200
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 06, 2026 05:17:470
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 06, 2026 05:17:080
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 06, 2026 05:16:410
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 06, 2026 05:16:270
Report
AMAnkit Mittal
FollowJan 06, 2026 05:15:400
Report
SSSUNIL SINGH
FollowJan 06, 2026 05:15:270
Report