Back
गले में दम घुटने से तीन की हालत गंभीर: बरहट में बोरसी जलाकर सोने से गैसिंग हादसा
ANAbhishek Nirla
Jan 06, 2026 05:18:40
Jamui, Bihar
जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पाड़ो गांव में ठंड से बचने को लेकर بोरसी जलाकर कमरा बंद कर सोने के दौरान दम घुटने से स्वर्गीय विपिन शर्मा की पत्नी सुलेखा देवी, 9 वर्षीय पुत्र रिक्की कुमार और 6 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी की हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह 8:00 बजे परिवार वालों को हुई। उसके बाद फौरन तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। मन्नू शर्मा ने बताया कि उनकी भाभी सुलेखा देवी हमेशा की तरह बढ़ती ठंड व कनकनी से बचने को लेकर सोमवार की रात कमरा बंद कर बोरसी जलाकर सोई थी। कमरा पूरी तरह चारों ओर बंद होने की वजह से बोरसी के ताप और धुंआ से पूरे कमरे में गैस भर गई। जिससे सोए अवस्था में मां पुत्र और पुत्री की दम घुटने से हालत गंभीर हो गई। गनीमत रही कि सुबह होने पर उन्होंने कमरे के दरवाजा को खटखटाया लेकिन अंदर से आवाज नहीं आने की वजह से और दरवाजा नहीं खोलने की वजह से जब दरवाजा तोड़कर देखा गया तो तीनों बेहोशी अवस्था में पड़े थे और पूरे रूम में गैस भरी हुई थी उसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
YMYadvendra Munnu
FollowJan 07, 2026 15:54:580
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowJan 07, 2026 15:54:310
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 07, 2026 15:54:170
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 07, 2026 15:53:490
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 07, 2026 15:53:390
Report
1
Report
KJKunal Jamdade
FollowJan 07, 2026 15:53:280
Report
KRKAPIL RAUT
FollowJan 07, 2026 15:52:510
Report
0
Report
JMJAVED MULANI
FollowJan 07, 2026 15:52:340
Report
PCPrabir Chakraborty
FollowJan 07, 2026 15:52:130
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 07, 2026 15:52:000
Report
ASArvind Singh
FollowJan 07, 2026 15:51:440
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 07, 2026 15:51:320
Report