Back
जनवरी में गंगनहर बंदी के विरोध पर किसान कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे
PKPradeep Kumar
Jan 06, 2026 05:20:03
Sri Ganganagar, Rajasthan
किसान ने जनवरी में गंगनहर में की जा रही नहर बंदी का किया विरोध, जल संसाधन विभाग के समक्ष विरोध प्रदर्शन में किसान नेताओं ने कहा जनवरी माह नहर बंदी का समय नहीं,12 जनवरी को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान
श्रीगंगानगर
जल संसाधन विभाग पंजाब द्वारा फिरोजपुर फीडर के निर्माण को ध्यान में रखते हुए जनवरी माह में गंगनहर की प्रस्तावित बंदी को लेकर किसान संगठनों ने विरोध जताया है। किसानों ने इस दौरान नाहरबंदी होने पर 12 जनवरी को कलेक्ट्रेट के घेराव की चेतावनी दी है। किसान संगठनों ने गुरुद्वारा सिंह सभा श्रीगंगानगर में बैठक का आयोजन करने के बाद किसान जल संसाधन विभाग कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए। इस दौरान किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि फिरोजपुर फीडर के निर्माण के दौरान गंगनहर की बंदी प्रस्तावित है। जनवरी माह में नहरबंदी होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रबी की फसल सरसों व गेहूं में इस समय पानी की अधिक आवश्यकता है। अगर January में नहर बंद होती है तो फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जनवरी में प्रस्तावित नहरबंदी के विरोध में ग्रामीण किसान मजदूर समिति ने जल संसाधन विभाग कार्यलय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यलय के बाहर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद गंगा सिंह चौक पर किसान नेताओं ने संबोधन में बताया कि अगर गंगनहर बंदी का प्रस्ताव बदला नहीं जाता है तो किसान 12 जनवरी को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालने की तैयारी करेंगे। इस दौरान किसान नेता रणजीत सिंह राजू ने कहा- गंगनहर में नहरबंदी कब से शुरू होगी और बंदी के दौरान बीकानेर कैनाल को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था क्या होगी ? यह अधिकारियों ने अब तक स्पष्ट नहीं किया है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी हालत में नहरबंदी नहीं होने दी जाएगी। जनवरी माह में फसलों को पानी की महती आवश्यकता है। वहीं जिले में फसलों को पाले से बचाने के लिए सिंचाई की आवश्यकता रहती है। अगर जनवरी माह में फसलों को सिंचित नहीं किया गया तो पाले के असर से भी फसलें खराब हो जाएंगी। वहीं गेहूं की फसल के लिए जनवरी माह में पानी लगाना आवश्यक होता है अगर फसलों में पानी नहीं लगा तो उत्पादन आधा ही रहने की संभावना रहेगी।
किसानों की मांग की है कि राजस्थान बॉर्डर के खखां हेड पर 1700 क्यूसेक पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। पुरानी बीकानेर कैनाल की RD 0 से 45 तक सफाई भी नहीं करवाई गई, जिससे पानी लेना मुश्किल है। किसानों का कहना है कि रबी फसलों की बुवाई के समय से अब तक विभाग ने नहरबंदी की तारीख और वैकल्पिक इंतजाम की जानकारी नहीं दी। अगर नहरबंदी हुई और बीकानेर कैनाल से पानी नहीं मिला तो खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो जाएंगी।फिरोजपुर फीडर से RD 45 पर बीकानेर कैनाल को पानी मिलता है। किसानों का डर है कि बंदी के दौरान सिंचाई पानी नहीं मिलेगा। उन्होंने ऐलान किया कि 12 जनवरी से कलेक्ट्रेट पर पड़ाव डालेंगे और नहरबंदी निरस्त होने तक विरोध जारी रहेगा। इसके बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
YMYadvendra Munnu
FollowJan 07, 2026 15:54:580
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowJan 07, 2026 15:54:310
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 07, 2026 15:54:170
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 07, 2026 15:53:490
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 07, 2026 15:53:390
Report
1
Report
KJKunal Jamdade
FollowJan 07, 2026 15:53:280
Report
KRKAPIL RAUT
FollowJan 07, 2026 15:52:510
Report
0
Report
JMJAVED MULANI
FollowJan 07, 2026 15:52:340
Report
PCPrabir Chakraborty
FollowJan 07, 2026 15:52:130
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 07, 2026 15:52:000
Report
ASArvind Singh
FollowJan 07, 2026 15:51:440
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 07, 2026 15:51:320
Report