Back
उज्जैन: 75 लाख के 406 मोबाइल लौटे, दो माह में पुलिस की बड़ी सफलता
ASANIMESH SINGH
Mar 01, 2026 12:35:06
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 75 लाख रुपए कीमत के गुम हुए 406 मोबाइल बरामद,
पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी ने प्रेसवार्ता कर मालिको को मोबाईल लौटाए,
एसबीआई में काम करने वाले युवक ने अपनी पहली सैलरी से मां को दिया था मोबाइल, गुम होने पर भावनाएं आहत हुई, मिलने पर दोगुनी खुशी,
दो माह के भीतर उज्जैन से गुम हुए 406 मोबाइलों को खोजने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुम हुए यह मोबाइल उज्जैन के स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं के थे। जिनकी कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई जा रही है। रविवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से इस घटना की पूरी जानकारी दी और मालिकों को उनके मोबाइल लौटए । मोबाइल प्राप्त कर लोगों की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।
पुलिस प्रेसवार्ता में बताया गया कि आई.टी. सेल / सायबर टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं भारत सरकार के CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल खोजने की कार्यवाही की गई। कई मोबाइल अन्य जिलों एवं मध्यप्रदेश राज्य के बाहर संचालित पाए गए, जिन्हें सतत तकनीकी प्रयासों से ट्रेस कर पुनः प्राप्त किया गया। मोबाइल वितरण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित रहे और आवेदकों से रूबरू होकर मोबाइल सुपुर्द किए。
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि त्योहारों पर लोगों के चेहरे पर खुशी लाई जा सके इसलिए साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो माह के भीतर करीब 406 मोबाइल खोजें है। इन मोबाइलों में 119 मोबाइल उन लोगों के हैं जो दूसरे राज्य से यहां दर्शन करने आए थे । इस दौरान गुम हो गए थे । वहीं 78 मोबाइल ऐसे हैं जो दूसरे राज्यों में घूमे थे वहां से पुलिस ने रिकवर किए हैं।
वही गुम हुए मोबाइल के मालिक सुभम सोनी ने अपनी भावनात्मक कहानी बताई।उन्होंने कहा कि वह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में काम करते हैं। जब उनकी पहली सैलरी आई तो उन्होंने ₹20000 कीमत का मोबाइल अपनी माताजी को गिफ्ट दिया। माँ बहुत खुश हुई थी। परंतु जून माह में जब यह मोबाइल चोरी हुआ तो उन्हें बड़ा दुख हुआ। हमने थाना जीवाजीगंज में पुलिस को शिकायत की। मोबाइल मिलने की जब जानकारी लगी तो माताजी बहुत खुश हुई क्योंकि उनकी भी भावना इस मोबाइल से जुड़ी थी। उन्होंने उज्जैन पुलिस की तारीफ की।
बाइट--प्रदीप शर्मा--एसपी
बाइट--सुभम सोनी--गुम हुए मोबाइल का मालिक,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:280
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:200
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 01, 2026 14:48:130
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 01, 2026 14:48:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 01, 2026 14:47:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 01, 2026 14:47:390
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 01, 2026 14:47:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 01, 2026 14:47:130
Report
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:47:040
Report
