Back
AI इम्पैक्ट समिट विवाद पर सिंधिया का बड़ा बयान: कांग्रेस देश की छवि पर दाग लगा रही है
ASANIMESH SINGH
Feb 24, 2026 17:19:50
Ujjain, Madhya Pradesh
एआई समिट विवाद पर सिंधिया का बड़ा बयान – कांग्रेस ने देश की छवि पर लगाया दाग
देश को बदनाम करने की राजनीति में सबसे आगे कांग्रेस” – सिंधिया के तीखे बोल
यह भाजपा नहीं, भारत का कार्यक्रम था– 25 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी का दिया हवाला
वैश्विक मंच पर विरोध को बताया राष्ट्र की प्रतिष्ठा के खिलाफ कदम
अन्य विपक्षी दलों द्वारा भी निंदा का दावा, कहा – जनता ऐसे आचरण को नहीं करेगी स्वीकार
राहुल गांधी के भोपाल दौरे और उनके बयानों के बीच केंद्रीय मंत्री से इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। उज्जैन में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया और एआई इम्पैक्ट समिट के संदर्भ में भी जवाब दिया।
सिंधिया ने कहा कि कुछ लोग देश को नीचे दिखाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई इम्पैक्ट समिट किसी राजनीतिक दल या भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह भारत का कार्यक्रम था।
सिंधया ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 25 देशों के राष्ट्रीय नेता उपस्थित थे, 130 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए और देशभर से लाखों लोग जुड़े। उनके अनुसार, एआई के क्षेत्र में आने वाले परिवर्तन में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है और ऐसे वैश्विक मंच पर विरोध प्रदर्शन कर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रकार के कृत्य भारत माता के सम्मान पर आघात हैं। सिंधिया ने दावा किया कि अन्य विपक्षी दलों ने भी इस घटना की निंदा की है और देश की जनता ने ऐसे आचरण को स्वीकार नहीं किया।
मंत्री ने कहा कि देश को नीचे दिखाने की राजनीति अब सफल नहीं होगी और जनता कांग्रेस को पहले ही नकार चुकी है। उनके अनुसार, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत के प्रयासों के बीच इस तरह की हरकतें दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:460
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:16:310
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:150
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:15:590
Report
ABATISH BHOIR
FollowFeb 24, 2026 18:15:32Kalyan, Maharashtra:कल्याण कोळीवाड्यात शिमगा उत्सव ,शिमगा उत्सवाची अनेक वर्षांची परंपरा ..
कोळी बांधवानी साजरा केला शिमगा उत्सव ,मोठ्या उत्साहात जल्लोषात शिमगा उत्सवाची परंपरा
0
Report
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 24, 2026 18:01:25Noida, Uttar Pradesh:लॉरेश विश्नोई की लीगल टीम के वकील की गाड़ी पर हुई फायरिंग
दिल्ली के ISBT के पास फायरिंग
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 24, 2026 18:00:590
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 24, 2026 18:00:430
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 24, 2026 18:00:180
Report
0
Report