Back
हेलमेटधारी बदमाशों ने वृद्धा से सोने की चूड़ियाँ लूट लीं, पुलिस जांच जारी
ASANIMESH SINGH
Nov 08, 2025 13:12:00
Ujjain, Madhya Pradesh
हेलमेटधारी बदमाशों ने की ठगी, वृद्धा से सोने की चूड़ियाँ लेकर हुए फरार
सांवेर रोड पर जैन मंदिर जा रही महिला के साथ हुई वारदात, पुलिस ने जांच शुरू की
उज्जैन। सांवेर रोड पर शनिवार सुबह जैन मंदिर जा रही साईं धाम कॉलोनी निवासी एक वृद्ध महिला के साथ ठगी की वारदात हो गई। महिला से अज्ञात बदमाशों ने झांसा देकर सोने की चूड़ियां ठग लीं और मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे दो युवक हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल से आए थे। उन्होंने महिला से बात करने के बहाने उसका विश्वास जीता और कहा कि वे उसकी सोने की चूड़ियां सुरक्षित रखवा देंगे। इसके बाद पास ही खड़े दो अन्य युवकों को भी अपने साथ शामिल कर लिया, जिससे महिला को यह लगा कि सब एक-दूसरे को जानते हैं।
महिला ने चूड़ियां उतारकर उन्हें दे दीं, लेकिन कुछ देर बाद जब उसने पैकेट खोला तो अंदर नकली गहने निकले। घटना में चार बदमाश शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस को मौके के आसपास से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि वारदात का तरीका देखकर इरानी गैंग की संलिप्तता की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
बाइट - तरुण कुरील नीलगंगा थाना प्रभारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBSACHIN BIDLAAN
FollowDec 13, 2025 06:33:010
Report
RMRam Mehta
FollowDec 13, 2025 06:32:390
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 13, 2025 06:32:240
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 13, 2025 06:32:120
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 13, 2025 06:31:530
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 13, 2025 06:31:370
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 13, 2025 06:31:260
Report
RZRajnish zee
FollowDec 13, 2025 06:31:130
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 13, 2025 06:31:040
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 13, 2025 06:30:550
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 13, 2025 06:30:420
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowDec 13, 2025 06:30:310
Report
VAVishnupriya Arora
FollowDec 13, 2025 06:30:110
Report
0
Report
0
Report