Back
1133.67 करोड़ की हरियाखेड़ी जल परियोजना का भूमिपूजन, 49,087 घरेलू कनेक्शन
ASANIMESH SINGH
Feb 11, 2026 15:00:51
Ujjain, Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत किए जा रहे 1133.67 करोड़ की लागत से निर्मित किए जा रहे हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन हरियाखेड़ी में वेद मंत्रोच्चार की गूंज के मध्य किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव की मंशानुरूप हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना अंतर्गत निर्बाध शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए नवीन पाइपलाइन भी डाली जाएगी। साथ ही पुरानी पाइपलाइन की जगह नवीन पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना के अंतर्गत सेलारखेड़ी, गंभीर, उंडासा एवं साहिबखेड़ी को मुख्य जल स्रोत के रूप में उपयोग किया जाएगा जिससे सिंहस्थ के दौरान और उसके बाद भी निर्बाध जल आपूर्ति बनी रहे। हरियाखेड़ी परियोजना की कुल लागत लगभग ₹1133.67 करोड़ है। परियोजना को 24 माह की निर्धारित समय-सीमा में चरणबद्ध रूप से पूर्ण किया जाएगा। हरियाखेडी एवं गंभीर पर 2 नए इंटेक वेल का निर्माण किया जा रहा है। अंबोदिया (70 एमएलडी), गौघाट (80 एमएलडी) एवं हरियाखेड़ी (100 एमएलडी) में नए जल शोधन संयंत्रों का निर्माण, जिनकी कुल क्षमता 250 एमएलडी होगी। उक्त जल शोधन यंत्री से मौजूदा 7 जल शोधन संयंत्रों (कुल 151 एमएलडी क्षमता) को मजबूत एवं उन्नत किया जाएगा। यहाँ परियोजना अंतर्गत 600 से 3000 किलो लीटर क्षमता के 17 नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। योजना अंतर्गत 708 किमी पाइपलाइन जिसमें लगभग 534 किलोमीटर लंबा नया वितरण नेटवर्क विकसित किया जाएगा तथा पुरानी एसीपी पाइपलाइन भी बदली जाएगी। परियोजना से 49,087 नए घरेलू जल सेवा कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। शुद्ध पानी के लिए 150 से 800 मि.मी. व्यास की क्लियर वॉटर पाइपलाइन (लगभग 136 किलोमीटर) बिछाई जाएगी। पानी के लिए 900 से 1300 मि.मी. व्यास की रॉ वॉटर पाइपलाइन (लगभग 39.75 किलोमीटर) का निर्माण किया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 19:00:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 19:00:140
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:190
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:32:400
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:190
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:020
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 11, 2026 18:31:370
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 11, 2026 18:31:180
Report