Back
कनाडा में उज्जैन के गुरकीरत मनोचा हत्या: गिरफ्तारी के बाद भी जांच तेज
ASANIMESH SINGH
Mar 16, 2026 15:04:59
Ujjain, Madhya Pradesh
कनाडा में उज्जैन के छात्र गुरकीरत मनोचा की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी जारी जांच; पिता बोले– कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मिलेगा शव
गुरकीरत की याद में वॉलमार्ट एक दिन बंद, पिता बोले– बेटे ने वहां लोगों का दिल जीत लिया था
शव भारत लाने या प्रक्रिया पूरी करने में लग सकता है खर्च, नियमों के अनुसार फीस देनी पड़ेगी– पिता
परिजन कनाडा जाने, शव भारत लाने या वहीं अंतिम संस्कार जैसे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
उज्जैन के 25 वर्षीय युवक गुरकीरत सिंह मनोचा की कनाडा में हुई हत्या के मामले में अब नई जानकारी सामने आई है। मृतक के पिता गुरजीत सिंह मनोचा ने बताया कि वहां की पुलिस जांच में अब तक दो-तीन आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, जबकि कुछ अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है। इसी कारण जांच पूरी होने तक फिलहाल गुरकीरत का शव परिजनों को नहीं सौंपा जाएगा。
उज्जैन के देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी निवासी गुरजीत सिंह मनोचा ने बताया कि कनाडा में प्रशासन और स्थानीय समुदाय का परिवार को काफी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वहां रहने वाले उनके भतीजे ने फोन कर जानकारी दी कि गुरकीरत ने अपने व्यवहार और काम से वहां लोगों का दिल जीत लिया था।
पिता के अनुसार गुरकीरत जिस वॉलमार्ट में काम करता था, वहां के कर्मचारियों और प्रबंधन ने उसकी याद में एक दिन के लिए स्टोर बंद रखा। गुरजीत सिंह ने कहा कि बेटे के चले जाने का दुख तो है, लेकिन यह जानकर संतोष मिलता है कि उसने अपने व्यवहार से वहां लोगों का दिल जीता और सभी उससे बहुत प्रेम करते थे।
गुरजीत सिंह ने बताया कि अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार पुलिस तेजी से जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई जारी है। भाषा संबंधी दिक्कत को देखते हुए जांच में मदद के लिए पंजाबी ट्रांसलेटर भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि पूरे मामले को ठीक तरह से समझा और पुष्टि की जा सके।
उन्होंने कहा कि बेटे का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। जिन लोगों के बीच विवाद था वह उनका आपसी मामला हो सकता है, लेकिन गुरकीरत का उससे कोई संबंध नहीं था और वह केवल पढ़ाई और काम में लगा रहता था।
परिवार ने इस मामले में भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार को भी ईमेल के माध्यम से जानकारी भेजी है। परिजन अभी सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें कनाडा जाकर प्रक्रिया पूरी करना, शव को भारत लाना या वहां अंतिम संस्कार करना भी शामिल है।
मृतक के पिता ने यह भी बताया कि विदेश में इस तरह की प्रक्रिया पूरी करने में कुछ खर्च भी आ सकता है। उनके अनुसार वहां के जो नियम और प्रक्रियाएं हैं, उनका पालन करना पड़ेगा और संबंधित फीस भी देनी पड़ सकती है। इसलिए परिवार अभी सभी विकल्पों के साथ प्रक्रिया को समझते हुए आगे बढ़ रहा है।
गुरजीत सिंह ने बताया कि अभी तक सरकार की ओर से आर्थिक सहायता या किसी विशेष अनुमति की कोई आधिकारिक सूचना उन्हें नहीं मिली है, हालांकि कई लोग प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद है कि आगे मदद मिलेगी।
पिता ने भावुक होकर कहा कि उनका बेटा बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव का था। वह बड़े सपने लेकर पढ़ाई के लिए विदेश गया था और परिवार को उससे बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
वहीं कनाडा में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि गुरकीरत की हत्या भारतीय मूल के ही कुछ लोगों द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी और फिलहाल कनाडा पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पिता -मृतक के पिता गुरजीत सिंह मनोचा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 16, 2026 16:17:490
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 16, 2026 16:17:250
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 16, 2026 16:17:010
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 16, 2026 16:16:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 16, 2026 16:16:330
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 16, 2026 16:16:160
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 16, 2026 16:15:500
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 16, 2026 16:15:320
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 16, 2026 16:15:180
Report
Puranpur, Uttar Pradesh:कुलबिन्दर कौर की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, अपील गाँव को साफ सुथरा रखे तथा गाँव की जिम्मेदारी समस्त नागरिक की है
666
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 16, 2026 16:00:52677
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 16, 2026 16:00:43735
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 16, 2026 16:00:29Patna, Bihar:कोलकाता के किए रवाना हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
राज्यसभा चुनाव में हार के बाद कोलकाता रवाना
700
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 16, 2026 16:00:18868
Report