Back
रेयबरेली पुलिस ने Ola कार चलाने वाले चोरों को दबोचा; लाखों के आभूषण बरामद
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 16, 2026 16:15:18
Raebareli, Uttar Pradesh
रेयबरेली पुलिस ने दो ऐसे चोर पकड़े हैं जो लखनऊ में ओला कार चलाते थे। ये चोर इसी ओला कार से आसपास के जिलों में रेकी करते थे। रेकी के दौरान बंद पड़े मकानों को चिन्हित कर यहाँ चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये की कीमत के आभूषण बरामद किए हैं। दरअसल पिछले दिनों यहाँ लखनऊ से ज़िले की सीमा से लगे बछरावा व शहरी क्षेत्र के थाना मिल एरिया इलाके में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इन्हीं मामलों में पुलिस को इनकी तलाश थी। आज मुखबिर की सूचना पर थाना हरचंदपुर के प्यारेपुर रेलवे क्रासिंग के पास दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पकड़े गये अभियुक्त बिन्द कुमार पुत्र मैकू लाल, ग्राम हरनी थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली व देवी शंकर पाण्डेय पुत्र राम सनेही सराय खाण्डे राय टेउंगा थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक ये लोग ओला कंपनी में लगाकर कार चलाया करते थे। इसी कार से वह लोग आसपास के क्षेत्र में घूम-फिरकर बंद पड़े मकान की रैकी करते और मौका पाकर घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद कर लिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 16, 2026 17:32:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 16, 2026 17:31:530
Report
SSSwapnil Sonal
FollowMar 16, 2026 17:31:400
Report
772
Report
ADAnup Das
FollowMar 16, 2026 17:22:14820
Report
ADAnup Das
FollowMar 16, 2026 17:17:49787
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 16, 2026 17:16:15747
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 16, 2026 17:15:56863
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 16, 2026 17:15:43806
Report
JPJai Pal
FollowMar 16, 2026 17:15:31703
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 17:15:18682
Report
987
Report
986
Report