Back
ACS Sawant directs rapid resolution of complaints at Rajasthan Contact Helpline
DGDeepak Goyal
Mar 16, 2026 16:17:25
Jaipur, Rajasthan
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए सावंत ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) सेंटर का दौरा कर परिवादियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, पहले से निस्तारित मामलों में दी गई राहत का फीडबैक लिया और अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। दौरे के दौरान सावंत ने विभिन्न विभागों से जुड़े 13 परिवादियों से बातचीत की। उन्होंने जेल, रोडवेज और होमगार्ड से संबंधित कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर परिवादियों को राहत दिलाई। वहीं सुनवाई के दौरान रोडवेज के सेवानिवृत्त कार्मिकों के मामलों, फसल खराबे के मुआवजे में देरी सहित कई मुद्दे सामने आए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जोधपुर के पेमाराम ने होमगार्ड के रूप में की गई ड्यूटी का भुगतान लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर एसीएस सावंत ने मौके पर ही समाधान कर अधिकारियों को इस तरह के अन्य मामलों को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। वहीं बाड़मेर के अनदाराम प्रजापत ने घर में हुई चोरी के मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। सावंत ने उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उनसे संपर्क कर मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सावंत ने गृह, पुलिस, होमगार्ड, जेल, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा, सैनिक कल्याण तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ शिकायतों के निस्तारण की औसत अवधि, लंबे समय से लंबित मामलों और कम संतुष्टि वाले प्रकरणों की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवादी की समस्या का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए और की गई कार्रवाई की जानकारी भी शिकायतकर्ता को दी जाए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर आमजन की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए 4 मार्च से 28 अप्रैल तक सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 16, 2026 17:32:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 16, 2026 17:31:530
Report
SSSwapnil Sonal
FollowMar 16, 2026 17:31:400
Report
772
Report
ADAnup Das
FollowMar 16, 2026 17:22:14820
Report
ADAnup Das
FollowMar 16, 2026 17:17:49787
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 16, 2026 17:16:15747
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 16, 2026 17:15:56863
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 16, 2026 17:15:43806
Report
JPJai Pal
FollowMar 16, 2026 17:15:31703
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 17:15:18682
Report
987
Report
986
Report