Back
नवादा Disneyland मेले के पास बच्चे के गोली लगने से गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
YSYeswent Sinha
Mar 16, 2026 16:00:43
Nawada, Bihar
नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी बिहार के नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास गोली लगने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक स्थित डिज्नीलैंड मेले के पास हुई। घायल बच्चे की पहचान बादलपुर गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आयुष के दाहिने हाथ में गोली लगी थी, जिसे निकाल दिया गया है। राम नगर के कुंदन कुमार ने बताया कि गोली लगने वाला बालक रामनगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब 15 से 20 की संख्या में बदमाश मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान गोली चली और बच्चे को लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवादा में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस इलाके में पहले भी अपराधियों का हौसला बुलंद रहा है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि गोली बच्चे को छूकर निकल गई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAnup Das
FollowMar 16, 2026 17:17:490
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 16, 2026 17:16:150
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 16, 2026 17:15:560
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 16, 2026 17:15:430
Report
JPJai Pal
FollowMar 16, 2026 17:15:310
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 17:15:180
Report
522
Report
499
Report
631
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 17:02:15703
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 17:01:55621
Report
445
Report
991
Report
877
Report
985
Report