Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ujjain456010

महिदपुर के दशहरा मैदान में धुएँ जैसी गन्ध से 15 छात्राएं बीमार, जांच जारी

ASANIMESH SINGH
Dec 08, 2025 04:31:25
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन/महिदपुर उज्जैन के महिदपुर के दशहरा मैदान स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में रविवार रात अचानक धुआँ जैसी अज्ञात गंध फैलने से लगभग 15 बालिकाएँ बीमार हो गईं। धुएँ के संपर्क में आते ही छात्राओं को तेज खांसी, बेचैनी और घबराहट होने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत शासकीय चिकित्सालय पहुँचाया गया, जहाँ कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा。 घटना कल की रात करीब की है। छात्रावास परिसर में अचानक हवा में एक अजीब-सी गंध और धुएँ जैसी परत महसूस हुई। चंद मिनटों में कई छात्राओं की तबियत बिगड़ने लगी। घबराई हुई बालिकाएँ बाहर निकल आईं और स्टाफ ने तुरंत प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी。 अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डॉ. एम.एस. रामपुरे अनुपस्थित थे, ऐसे में उपचार का नेतृत्व पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनेश सक्सेना, डॉ. महेश सिंघल और डॉ. मैत्री मिश्रा ने संभाला। सभी छात्राओं का तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। इधर सूचना मिलते ही एसडीएम अजय हिंगे, एसडीओपी जेंडेन लिंगजरपा, विधायक दिनेश बोस और कन्या उमा विद्यालय प्राचार्य अर्जुन सिंह दावरे अस्पताल पहुँचे। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने देर रात छात्रावास का भी मुआयना किया。 प्रशासन के प्रारंभिक इनपुट के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि परिसर में फैलने वाला तत्व गैस थी या धुआँ। अधिकारियों का कहना है कि छात्रावास परिसर के बाहर किसी प्रकार का स्प्रे किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। यह पूरी तरह जांच का विषय है कि आखिर यह गंध/धुआँ कहाँ से आया और कैसे छात्रावास तक पहुँचा। देर रात सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य बताई गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इस मामले में विस्तृत जांच कर रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 08, 2025 05:17:00
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Dec 08, 2025 05:16:29
0
comment0
Report
Dec 08, 2025 05:15:48
0
comment0
Report
Dec 08, 2025 05:03:53
81
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Dec 08, 2025 05:00:39
Uttarkashi, Uttarakhand:विधिवत शीतकालीन यात्रा का हुआ आगाज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली और उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ मुखवा पहुंचे और विधिवत मां गंगा की शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ किया। वहीं अब मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा में मां गंगा की विग्रह मूर्ति का शीतकालीन यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने परिवार के साथ आसानी से दर्शन कर सकते है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से भी अपील की कि शीतकालीन यात्रा के दौरान आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि सर्द ऋतु प्रारम्भ हो चुकी है ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत भारी हिमपात होने की संभावनाएं रहती है ऐसी स्थिति में BRO अपनी मशीनों को तैनात रखे और जिला प्रशासन शीतकालीन यात्रा के लिए दूरस्थ रहे ताकि शीतकालीन यात्रा पर आने वाले यात्रियों को असुविधा न हो, वही गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा है कि शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारम्भ हो गया है मेरी देश-विदेश के श्रद्धालुओं से अपील है कि वह शीतकालीन यात्रा में मुखवा अवश्य आए क्योंकि शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मुखवा में आए और पीएम ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शीतकालीन यात्रा और पर्यटन पर आने की अपील की थी।
66
comment0
Report
Dec 08, 2025 04:59:41
63
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 08, 2025 04:49:22
Malda, West Bengal:মালদা: আবারো জাল নোট সহ গ্রেপ্তার এক পাচারকারী। গোপন সূত্রে খবর পেয়ে ইংরেজবাজার থানার বেকি এলাকা থেকে অভিযুক্তকে গ্রেপ্তার করে পুলিশ। ধৃতের হেপাজত থেকে উদ্ধার হয়েছে প্রায় ১০ লক্ষ্য টাকা। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, ধৃতের নাম হানিপ শেখ(২৬)। বাবা ফেরাজুল শেখ। বাড়ি বৈষ্ণবনগর থানার শবদলপুর এলাকায়। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে সেদিন বিকেল সাড়ে চারটা নাগাদ অভিযুক্ত হানিপ শেখ জাল নোটগুলি অন্য এক পাচারকারীকে দেওয়ার জন্য অপেক্ষা করছিলো। সেই সময় পুলিশ অভিযুক্তকে আটক করে। একটি বাইকের অপেক্ষা করছিলো। তল্লাশি চালিয়ে পুলিশ তার হেপাজত থেকে ২০ টি বান্ডিল উদ্ধার হয়। সবগুলি ৫০০ টাকার নোট। সোমবার অভিযুক্তকে মালদা জেলা আদালতে পেশ করা হবে।
58
comment0
Report
Advertisement
Back to top