Back
इंस्टाग्राम के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर सिंगरौली चोरी: चार गिरफ्तार
ADAjay Dubey
Nov 10, 2025 05:55:02
Singrauli, Madhya Pradesh
सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के कचनी स्थित चन्द्रमा टोला में हुई दिनदहाड़े चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम बरामद की है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए महिलाओं की प्रोफाइल देखकर उन्हें निशाना बनाता था।
एडिशनल एसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने बताया कि 6 नवंबर को चन्द्रमा टोला निवासी रेखा शाह अपने परिजनों के साथ खेत में धान काटने गई थीं। जब वे वापस लौटीं तो देखा कि घर का मुख्य ताला टूटा हुआ था और आलमारी का लॉक भी क्षतिग्रस्त था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और 40 हजार रुपये नगद तथा लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे。
मामला दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को सुराग मिला और संदेह के आधार पर पवन कुमार गिरी (उम्र 20, निवासी चोकरा) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पवन ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली और अपने साथियों छोटू उर्फ रोहित भारती (19), प्रमोद सोनी (26) निवासी शक्तिनगर, तथा नीरज सोनी (30) निवासी कटारा बाजार बैढ़न के नाम उजागर किए।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1 लाख 10 हजार रुपए नगद, 8 लाख रुपए से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने बताया कि मुख्य आरोपी पवन गिरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सक्रिय था। वह वहां महिलाओं की प्रोफाइल देखकर उनकी आर्थिक स्थिति और गहनों की जानकारी जुटाता था, फिर उन्हें चोरी के लिए निशाना बनाता था।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
बाइट: सर्वप्रिय सिन्हा, एडिशनल एसपी, SINGRAULI
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 10, 2025 07:21:560
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 10, 2025 07:21:480
Report
JKJitendra Kanwar
FollowNov 10, 2025 07:20:460
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 10, 2025 07:20:340
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 10, 2025 07:20:210
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowNov 10, 2025 07:20:070
Report
AMAjay Mehta
FollowNov 10, 2025 07:19:570
Report
KKKARAN KHURANA
FollowNov 10, 2025 07:19:460
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 10, 2025 07:19:370
Report
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 10, 2025 07:19:150
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 10, 2025 07:19:010
Report
0
Report