Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Tonk304001

टोडारायसिंह में अवैध बजरी खनन-परिवहन बेलगाम, ग्रामीणों ने रोका

BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 10, 2025 07:21:48
Tonk, Rajasthan
टोडारायसिंह थाना इलाके में अवैध बजरी खनन व परिवहन हुआ बेलगाम, कुरासिया गांव में ग्रामीणों ने रोके अवैध बजरी परिवहन करते ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली, पुलिस को दी गई सूचना लेकिन नहीं पहुंची मौके पर पुलिस, थाना प्रभारी ने ऐसी किसी भी सूचना प्राप्त होने से किया इनकार, थाना इलाके से रोजाना दिन दहाड़े जारी बजरी का अवैध परिवहन
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YNYogesh Nagarkoti
Nov 10, 2025 09:05:54
Bageshwar, Uttarakhand:पहाड़ के एक ग्रामीण क्षेत्र से भालू के अजीब व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू खेतों में झूमता और इधर-उधर गिरता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि भालू ने खेत में उगे कुछ पौधे खा लिए, जिसके बाद उसका व्यवहार असामान्य हो गया। वीडियो कथित तौर पर पहाड़ी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू खेतों में घूमता हुआ अचानक लड़खड़ाने लगता है, मानो उसे किसी तरह का नशा हो गया हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू ने खेत में लगे गांजे के पौधे खा लिए थे, जिसके बाद वह नशे की हालत में दिखने लगा। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में जानवरों से दूरी बनाए रखें और तुरंत स्थानीय वन अधिकारियों को सूचना दें। भालू के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान जरूर खींचा है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जंगली जानवरों के ऐसे व्यवहार के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं。
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 10, 2025 09:05:31
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है। मुजम्मिल पीसीसी डॉक्टर है और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर था। पिछले तकरीबन साढ़े 3 साल से यहां रह रहा था। मुजम्मिल की निशांत दही से फरीदाबाद पुलिस ने एक स्विफ्ट कार बरामद की है। इस स्विफ्ट कार के अंदर से Krinkob assault rifle पुलिस ने बरामद की है। पुलिस को इस एसोल्ट राइफल की तीन मैगजीन भी मिली है। पुलिस ने 83 राउंड इस एसॉल्ट राइफल के बरामद किए हैं। पुलिस ने एक पिस्टल 8 राउंड 2 पिस्टल की मैगजीन और दो खाली खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस को तकरीबन 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मुजम्मिल की निशानदेही के बाद मिला है। मुजम्मिल ने धोज इलाके में एक कमरा किराए पर लिया हुआ था वहां से अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तकरीबन 15 दिन पहले ही अमोनियम नाइट्रेट डॉक्टर मुजम्मिल तक पहुंचा था। अमोनियम नाइट्रेट आठ बड़े सूटकेस और चार छोटे सूटकेस में छुपा कर रखा हुआ था। अमोनियम नाइट्रेट को छुपाने के लिए ही डॉक्टर मुजम्मिल ने धौज इलाके में कमरा किराए पर लिया था। डॉ मुजम्मिल के धौज वाले कमरे से पुलिस को 20 टाइमर और 20 बैटरी भी मिली है। डॉ मुजम्मिल अलफलाह यूनिवर्सिटी में सीनियर डॉक्टर है और यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही यह रहता था। डॉ मुजम्मिल को 10 दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डॉ मुजम्मिल के जैसे मोहम्मद से जुड़े होने के लिंक और पक्के सबूत पुलिस को मिले हैं। जिस स्विफ्ट कार को पुलिस ने बरामद किया है इस कर से सभी राइफल पिस्टल और मैगजीन मिली है। ये स्विफ्ट कार अलफलाह यूनिवर्सिटी में काम करने वाली एक लेडी डॉक्टर की है। पुलिस इस लेडी डॉक्टर व पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
CDChittaranjan Das
Nov 10, 2025 09:05:17
Durgapur, West Bengal:নিখোঁজ যুবকের দেহ উদ্ধার সেচ খাল থেকে, দেহ আটকে বিক্ষোভ পরিবার ও এলাকাবাসীর গতকাল রাতে। গত অক্টোবর মাসের ২৪ তারিখ রাত থেকে নিখোঁজ হওয়া যুবকের দেহ উদ্ধার হয় রবিবার বিকালে। শরীরে পাথর বাঁধা অবস্থায় বুদবুদদের রনডিহা ড্যামের কাছে সেচ খালের জল থেকে নিখোঁজ যুবকের দেহ উদ্ধার হয়। স্থানীয়রা দেহ জলে ভেসে থাকতে দেখে পুলিশকে খবর দিলে। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে বুদবুদ থানার পুলিশ পৌঁছে দেহ উদ্ধার করে নিয়ে যাওয়ার সময় চাকতেঁতুল এলাকার পেট্রোল পাম্পের কাছে পুলিশের গাড়ি আটকে বিক্ষোভ দেখায় পরিবারের সদস্যরা ও এলাকাবাসী। মৃতের নাম গৌতম বাগদি (৩০)। তার বাড়ি রনডিহা পেট্রোল পাম্প সংলগ্ন এলাকায়। মৃত যুবক বাড়ি বাড়ি গ্যাসের সিলিন্ডার পৌঁছে দিতেন বলে জানা গিয়েছে। পরিবারের সূত্রে জানা gিয়েছে, গত ২৪ শে অক্টোবর রনডিয়ার কাছে দামোদরের ধারে বন্ধুদের সঙ্গে নেশার আসরে বসে ছিল। সেখান থেকে সে রহস্যজনকভাবে নিখোঁজ হয়ে যায়। বহু খোঁজাখুঁজির পরেও তার কোনো সন্ধান পাওয়া যাচ্ছিল না। এই ঘটনার বুদবুদ থানার পুলিশের কাছে পরিবারের সদস্যরা নিখোঁজ হওয়ার অভিযোগ দায়ের করেছিল। প্রহ্লাদ রুইদাস নামের এলাকার এক যুবক তাকে ওই দুপুরে বাড়ি থেকে ডেকে নিয়ে যায়। ঘটনার দিন প্রহ্লাদîর মাসির দুই ছেলে দেবশালা গ্রাম থেকে। তাদের সাথে নিয়েই মদের আসর বসায় প্রহ্লাদ। সন্ধ্যা নামতেই প্রহ্লাদের দুই মাসির ছেলে সেখান থেকে বেরিয়ে বাড়ির উদ্দেশ্যে রওনা দেয়। দামোদরের তীরে মদের আসরে তখন গৌতম এবং প্রহ্লাদ দুইজনেই ছিল। তারপর রাত্রে আর বাড়ি ফেরেনি গৌতম। নেশাগ্রস্ত অবস্থায় দামোদর নদের তীরে ঘুমিয়ে পড়েছিলেন প্রহ্লাদ। পরের দিন সকালে ঘুম ভাঙতে সове বাড়ি ফিরে যায় কিন্তু গৌতমের কোন খোঁজ পাওয়া যায়নি। থানায় অভিযোগ দায়ের হওয়ার পরেই প্রহ্লাদকে বুদবুদ থানার পুলিশ ঘটনার তদন্তের জন্য ডেকে পাঠায়। কিন্তু গৌতম কিভাবে নিখোঁজ হয়ে যায় সেই বিষয়ে প্রহ্লাদ কিছুই জানাতে পারেনি বলে জানা গেছে। বেশ কিছুদিন ধরে নিখোঁজ থাকার পর অবশেষে his দেহ জলে পড়ে থাকতে দেখেন স্থানীয়রা। পুলিশ দেহ উদ্ধার করার পর থানায় নিয়ে আসার জন্য রওনা দিতেই পরিবারের সদস্যরা এবং গ্রামবাসীরা পুলিশকে ঘিরে বিক্ষোভ দেখাতে থাকে। পরিবারের সদস্যরা দাবি করেছেন গৌতমের মৃত্যুর ঘটনায় যে বা যারা যুক্ত তাদের উপযুক্ত শাস্তির দাবি জানায় এবং যতক্ষণ না দোষীদের গ্রেপ্তার করা হচ্ছে ততক্ষণ তারা মৃতদেহ আটকে রেখে বিক্ষোভ দেখাবেন। এদিন ক্ষিপ্ত জনতা প্রহ্লাদের বাড়ি ভাঙচুর করতে যায়। কিন্তু বাড়িতে কেউ না থাকায় সকলেই ফিরে আসে। প্রহ্লাদ রুইদাস গৌতম কে খুন করেছে বলে দাবি পরিবারের। তাকে যতক্ষন না গ্রেফতার করা হবে ততক্ষণ family's সদস্যরা ও গ্রামবাসীরা বিক্ষোভ চালিয়ে যাবেন বলে জানিয়েছেন। পরে পুলিশের হস্তক্ষেপে অবরোধ তোলে।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 10, 2025 09:04:46
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पुताई का काम करने वाले की उसके साथी युवक ने पत्थर पटक कर हत्या कर दी। वारदात रविवार रात की रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के बाहर की है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। मृतक के परिजन ने लाश की पहचान के साथ हत्यारे का नाम पता भी बता दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिवम सिंह यादव पेशे से पुताई का काम करता था और घर से रविवार रात आकाश जाटव के साथ निकला था। दोनों लक्षमणपुरा में शराब की दुकान तक साथ आए। शराब खरीदने के बाद जमकर शराब पी। उसके बाद लोगों ने दोनों को झगड़ा करते देखा था शिवम और आकाश में मारपीट भी हुई। दोनों में तानसेन रोड से सटे फुटपाथ आकर एक दूसरे से मारपीट हो गई। यहां आकाश ने पत्थर पटक कर उसकी हत्या की और फरार हो गया है। मृतक शिवम के भाई का कहना है हत्यारोपी आकाश उनका पड़ोसी है। भाई शिवम के साथ आकाश भी पुताई का काम करता था। शिवम सुबह 9 बजे काम पर जाता था और शाम को आता था। आकाश से कई बार कहासुनी होती थी तो वह हरिजन एक्ट के केस में फंसाने की धमकी देता था। पुलिस ने लक्ष्मणपुरा में शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी देखे तो शिवम और आकाश दोनों शराब खरीदते और बात करते हुए दिखाई दिये हैं। आशंका है पैसों के लेनदेन या किसी दुश्मनी को लेकर शिवम की हत्या हुई है। वहीं पुलिस हत्यारोपी की तलाश में टीम रवाना की गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Nov 10, 2025 09:04:22
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का लोहे का मुख्य गेट छुट्टी के समय अचानक गिर गया। इस दौरान छात्रों ने दौड़कर अपनी जान बचाई और एक बड़ा हादसा टल गया। यह गेट भवानीपुरा और अन्य वार्डों से स्कूल में प्रवेश का मुख्य रास्ता है। स्कूल में दो गेट हैं, जिनमें से एक जोधपुर रोड पर और दूसरा भवानीपुरा की ओर से आने वाले छात्रों के लिए स्थापित किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह गेट कुछ समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में था। नगरपालिका कर्मचारियों के अनाश्रित पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान एक पशु के टकराने से गेट दीवार से पूरी तरह टूट गया था। स्कूल की छुट्टी के समय 15 फीट चौड़ा यह लोहे का गेट नीचे आ गिरा। उस वक्त कई स्टूडेंट्स अपने घरों को लौट रहे थे। गेट गिरने पर स्टूडेंट्स ने तेजी से दौड़कर खुद को बचाया। यह गेट खेल मैदान और स्कूल परिसर में प्रवेश के लिए उपयोग किया जाता है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 10, 2025 09:03:47
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस SIR निगरानी समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में हुई. समिति के अध्यक्ष मोहन मरकाम की और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और समिति सदस्य धनेंद्र साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. समिति ने SIR की अवधि 3 महीने बढ़ाने की मांग की है. मोहन मरकाम ने कहा- एस आई आर वोटर के अधिकार काटने का काम कर रही है. हम चुनाव आयोग पर सबूतों के साथ आरोप लगा रहे हैं. हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, भाजपा संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है. हमने सबसे पहले बैंगलूरू में वोट चोरी पकड़ी, महाराष्ट्र में एक करोड़ फर्जी वोटर्स और हरियाणा में भी हमारे वोट चोरी हुए हैं. मतलब जनता कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते हैं लेकिन बीजेपी वोट चोरी कर रही है. हम चाहते हैं की एस आई आर का काम पूरी निष्पक्षता के साथ हो. बी एल ओ की भूमिका सुनिश्चित हो, वो भौतिक रूप से वोटर्स तक पहुंचना सुनिश्चित करे. एस आई आर की नियत सही होना चाहिए. नाम जोड़ना लक्ष्य हो, ना की नाम काटना. वह सत्ता धारी दल के एजेंट के रूप में काम ना करे. किसी तरह की गड़बड़ी पर चुनाव आयोग जवाब दे, ना की भाजपा. चुनाव आयोग इसे लेकर निश्चित करे. भाजपा से सवाल पूछे की वो एस आई आर पर विपक्ष के सवालों पर जवाब क्यों दे रहे हैं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू का बयान, कहा- ऐसे समय में एसआईआर किया जा रहा जब किसान धान कटाई में लगे हैं. ऐसे में बी एल ओ जितने भी बार जाएंगे किसान घर में नहीं मिलेंगे. ऐसे में समय 3 महीने बढ़ाया जाए. अभी सभी राजनैतिक दलों ने 24 हजार मतदान केंद्र के हिसाब से बीएलओ नियुक्त किए हैं. आने वाले समय में मतदान केंद्र बढ़ेंगे और हमें फिर नए बीएलओ नियुक्त करने पड़ेंगे. फिर उन्हें ट्रेनिंग देनी पड़ेगी, ऐसे में एस आई आर की हड़बड़ी क्यों? बाईट- मोहन मरकाम, अध्यक्ष, कांग्रेस SIR निगरानी समिति बाईट- धनेंद्र साहू, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष.....
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Nov 10, 2025 09:03:30
Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डो पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन है कल ही तीनों मुख्य दलों ने प्रताक्ष्यों की सूची जारी की थी जिसके बाद आज नामांकन का आखिरी दिन होने के चलते सभी प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंच रहे हैं चांदनी चौक वार्ड नंबर 74 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता ने अपना नामांकन भरा नामांकन भरने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता का कहना है कि पहले मैं निगम पार्षद रहा हूं और यहां की हर गली हर कूचे से वाकिफ हु पहले भी हमने यहां पर बहुत काम किया है सुमन कुमार गुप्ता ने यहां से जीत का दावा किया साथी कहां की जहां की जो समस्याएं पहले भी उसका समाधान किया था और आगे भी बहुत सी समस्याओं का समाधान करेंगे
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Nov 10, 2025 09:03:10
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल150 यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन जैसलमेर जैसलमेर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जनभागीदारी आधारित राष्ट्र निर्माण की भावना को समर्पित रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और जनभागीदारी आधारित राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय संकल्प और सेवा भावना को मजबूत करना रहा। पदयात्रा की शुरुआत अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से की गई, जहां बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस यूनिटी मार्च में BSF के जवानों ने भी हिस्सा लिया और अनुशासन, साहस व राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए आकर्षक मार्च प्रदर्शन किया। जवानों की उपस्थिति से कार्यक्रम में जोश और प्रेरणा का विशेष संचार हुआ। कार्यक्रम में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत सिंह हिंगड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में किए गए अविस्मरणीय योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्रीय एकता, सेवा और सामाजिक जागरूकता के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति नारों के साथ ‘एक भारत — श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देते हुए शहरवासियों को एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी।
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Nov 10, 2025 09:02:01
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड राज्य की रजत जयन्ती पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भराडीसैंण पहुँचे, यहाँ पहुँचने पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया, इस अवसर पर सीएम ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीदों हुए लोगों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया। सीएम ने क्षेत्र के विकास में करोड़ों रूपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद थे। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयन्ती पर आज भराडीसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीद हुए लोगों के बलिदान के बाद हमें यह राज्य मिला है; शहीदों के बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते। सीएम ने शहीदों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य की रजत जंयती पर क्षेत्र के विकास में कई योजनाओं व शिलान्यास व लोकार्पण किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top