icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
486882
Rajnish Kumar SahuRajnish Kumar SahuFollow10 Aug 2024, 02:38 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

59 साल में बिना इंटरव्यू टीजीटी संस्कृत पद पर चयन: विजय कुमार शर्मा

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में 59 साल की उम्र में विजय कुमार शर्मा का सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा हुआ है। 27 साल के लंबे संघर्ष के बाद विजय कुमार शर्मा का चयन टीजीटी संस्कृत शिक्षक के पद पर हुआ है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। खास बात यह है कि विजय कुमार दर्जनों बार शिक्षक भर्ती के लिए क्वालीफाई कर चुके थे, लेकिन साक्षात्कार में बाहर हो जाते थे। इस बार चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं होने के कारण उनका चयन हो गया। बागपत के बड़ावद गांव निवासी विजय कुमार शर्मा की सरकारी नौकरी पाने की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। विजय कुमार ने वर्ष 1999 में सरकारी नौकरी के लिए प्रयास शुरू किया था और करीब 27 साल बाद वर्ष 2026 में उनका सपना पूरा हुआ। विजय कुमार शर्मा बताते हैं कि उन्होंने कई बार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया और लिखित परीक्षा में क्वालीफाई भी किया, लेकिन साक्षात्कार की प्रक्रिया में उनका चयन नहीं हो पाता था। इस बार भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं होने का फायदा उन्हें मिला और उनका चयन टीजीटी संस्कृत शिक्षक के पद पर हो गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया, जिसके बाद विजय कुमार ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। विजय कुमार पिछले करीब 26 साल से बड़ौत के पास स्थित दून पब्लिक स्कूल में प्राइवेट शिक्षक के तौर पर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उनके पिता लक्ष्मण सिंह भी सरकारी अध्यापक थे। विजय कुमार के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे यूपी पुलिस में सेवा दे रहे हैं और तीन बेटियाँ हैं। एक बेटी का चयन भी टीचिंग में हुआ है, हालांकि वह अभी प्रतीक्षा सूची में है। विजय कुमार की सफलता पर स्कूल परिवार और उनके गांव में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधक प्रशांत का कहना है कि विजय कुमार ने नौकरी करते हुए भी पढ़ाई और सरकारी नौकरी की तैयारी नहीं छोड़ी। विजय कुमार का कहना है कि उम्र चाहे कितनी भी हो, अगर इंसान लगातार मेहनत और संघर्ष करता रहे तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी 27 साल की मेहनत का फल उस वक्त मिला, जब उनकी उम्र 59 साल हो चुकी है।
0
0
Report
Advertisement

रेवाड़ी के कमलजीत और सुरुचि सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण जीता

Rewari, Haryana:एशियन गेम्स में भारत का जलवा, रेवाड़ी के लाल कमलजीत ने जीता गोल्ड…. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक…. शानदार निशानेबाजी से दिलाया गोल्ड…. कमलजीत के घर पर बटे लड्डू, ग्रामीणों ने डीजे पर नाच कर मनाया जश्न.... रेवाड़ी - एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही रेवाड़ी जिले के सुलखा गांव के लाल कमलजीत ने अपने गांव, जिले और हरियाणा का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है।कमलजीत की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही रेवाड़ी जिले और उनके पैतृक गांव सुलखा में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जश्न का माहौल बन गया। सुरुचि सिंह और कमलजीत ने मुकाबले की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और बढ़त बनाए रखी। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि दक्षिण कोरिया ने रजत और ईरान ने कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले क्वालिफिकेशन में भी सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 587 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया था और एशियन रिकॉर्ड की बराबरी की थी। सुरुचि सिंह और कमलजीत की जीत ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में शूटिंग का स्वर्ण पदक जोड़ दिया। इस जीत के बाद भारतीय शूटिंग दल में भी खुशी का माहौल है। कमलजीत के पिता रतिराम गांव में ही जमींदारे का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कमलजीत 2019 से शूटिंग की प्रैक्टिस कर रहा थी और लगातार मेहनत कर रही था। कमलजीत ने इससे पहला वर्ल्डशिप के अंदर 2022 में गोल्ड मेडल हासिल किया था। एयर पिस्टल में पहली बार कमलजीत ने भाग लिया है और देश को गोल्ड मेडल दिलाया। कमलजीत ने ग्रेजुएशन की हुई है। कमलजीत की मां राजबाला ग्रहणी है तो वहीं उसका छोटा भाई सीजीएल की तैयारी कर रहा है। कमलजीत अपने गांव में ही शक्तिपाल से कोचिंग ले रहा था।। कमलजीत कि इस कामयाबी के बाद सुलखा गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर युवाओं के लिए भी प्रेरणा का काम किया है। बाइट - रतिराम, पिता बाइट - शक्तिपाल, कोच बाइट - राजबाला, माता बाइट - शुभराम, दादा बाइट - दिनेश कुमार, चाचा
0
0
Report
Advertisement

लोहरदगा में विशाल पेड़ गिरा, दो परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त, मुआवजा मांग

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा जिला के शहरी क्षेत्र बांग्ला रोड स्थित वार्ड नंबर-9 में शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे पुराने नगर पालिका भवन परिसर में स्थित एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ मोहम्मद मेराज तथा मोहम्मद तबरेज के घरों पर जा गिरा। हादसे में दोनों घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय सभी लोग अपने-अपने घरों में बच्चों के साथ सो रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते विशाल पेड़ घर पर आ गिरा। इसके बाद परिवार के लोग अपने बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। पेड़ इतना विशाल था कि पिलर वाले मकान के पिलर तक हिल गया और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एस्बेस्टस वाले मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित मेराज और तबरेज ने बताया कि अचानक हुए हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची। इन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेकर उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि वे गरीब परिवार से आते हैं और अपने स्तर से घर की मरम्मत कराना उनके लिए काफी मुश्किल है। इन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत कराने में सहयोग की अपील की है।
0
0
Report

नार्थ कैंपस में छात्राओं से छेड़छाड़, FIR होने में देरी पर सवाल

New Delhi, Delhi:लोकेशन: नार्थ कैम्पस नॉर्थ कैंपस में छात्राओं से छेड़छाड़ 4 घंटे थाने में खड़ी रही पीड़िता, FIR में देरी पर सवाल एंकर:- मुखर्जी नगर इलाके में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है, जब दोनों छात्राओं विजय नगर से OGC की ओर जा रही थीं। पीड़िता के अनुसार सफेद रंग की गाड़ी में सवार चार युवकों ने उनका पीछा किया, अश्लील टिप्पणी की और बीच सड़क पर गाड़ी रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी।पीड़िता ने पुलिस पर FIR दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना के बाद उसे तीन थानों के चक्कर काटने पड़े। पहले मौरिस नगर थाने और फिर मॉडल टाउन थाने ने एरिया का हवाला देकर उसे मुखर्जी नगर थाने भेज दिया। वह रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक थाने में खड़ी रही।पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान नमन चौधरी, फैकल्टी ऑफ लॉ के छात्र के रूप में की है। उसका आरोप है कि आरोपी खुद को करावल नगर के एक SHO का रिश्तेदार बताकर धमका रहा था और थाने के अंदर भी पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर रहा था。
0
0
Report
Advertisement

वैशाली पुलिस ने शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 170 कार्टून विदेशी शराब बरामद

Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। वैशाली पुलिस ने शराब माफिया पर बड़ा प्रहार किया है।वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के सख्त आदेश के बाद बेलसर थाना पुलिस ने आज अहले सुबह मनोरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने मौके से 170 कार्टून विदेशी शराब बरामद की है। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि यह शराब हरियाणा से मंगाई गई थी और बेलसर इलाके के छोटे कारोबारियों के माध्यम से बेची जानी थी। पुलिस ने मौके से एक कार भी जब्त की है जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था।बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की यह कार्रवाई तस्करों के लिए कड़ा संदेश है।पुलिस ने इस मामले में 10 अज्ञात शराब कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। स्थानीय स्तर पर कौन-कौन इस धंधे में शामिल है, इसकी जांच तेजी से की जा रही है। बरामद शराब की कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है।वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि शराब के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वैशाली पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है.
0
0
Report

शेखपुरा में घरेलू विवाद के चलते विवाहिता की हत्या, पति—देवर—ससुर गिरफ्तार

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां विवाहिता का शव बोरा में मिलने से सनसनी फैल गया घटना शेखपुरा जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस की है।जहां गांव के बगल से बहने वाली नोनीमा नदी के किनारे बोरा में बंद शव की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जयरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच बोरा में बंद शव बरामद किया।पुलिस ने घरेलू विवाद में विवाहिता की हत्या की आशंका पर मृतिका के पति,देवर और ससुर को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि घरेलू विवाद के कारण पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की निर्मम हत्या कर शव को बोरे में बंद ठिकाने लगाने के लिए नदी किनारे फेक दिया।मृतक की पहचान तेउस गांव निवासी 25 वर्षीय आरती कुमारी एक रूप में किया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया है।पुलिस ने मृतिका के परिजनों को घटना की जानकारी लिया है।इस संबंध में जय रामपुर थाना के चौकीदार ने कहा कि शव मिलने के बाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाए है।जबकि हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है。
0
0
Report

झज्जर की बेटी सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता

Jhajjar, Haryana:एशियन गेम्स में भारत का जलवा, झज्जर की बेटी सुरुचि सिंह ने जीता गोल्ड10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक झज्जर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही झज्जर जिले के सासरौली गांव की बेटी सुरुचि सिंह ने अपने गांव, जिले और हरियाणा का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। सुरुचि की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही झज्जर जिले और उनके पैतृक गांव सासरौली में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जश्न का माहौल बन गया। शानदार निशानेबाजी से दिलाया गोल्ड सुरुचि सिंह और कमलजीत ने मुकाबले की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और बढ़त बनाए रखी। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि दक्षिण कोरिया ने रजत और ईरान ने कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले क्वालिफिकेशन में भी सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 587 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया था और एशियन रिकॉर्ड की बराबरी की थी। भारत के लिए खास उपलब्धि सुरुचि सिंह और कमलजीत की जीत ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में शूटिंग का स्वर्ण पदक जोड़ दिया। इस जीत के बाद भारतीय शूटिंग दल में भी खुशी का माहौल है। पिता इंदर सिंह बोले—बेटी ने सीना चौड़ा कर दिया सुरुचि सिंह के पिता इंदर सिंह ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने सिर्फ झज्जर जिले का ही नहीं, बल्कि सासरौली गांव और पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि शुरुचि काफी समय से शूटिंग की प्रैक्टिस कर रही थी और लगातार मेहनत कर रही थी। उन्होंने कहा कि बेटी ने गोल्ड पर निशाना लगाकर परिवार और गांव का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है。 गांव की बेटी की कामयाबी पर जश्न सुरुचि सिंह की इस कामयाबी के बाद सासरौली गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर युवाओं के लिए भी प्रेरणा का काम किया है। लोगों ने सुरुचि सिंह और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। * *झज्जर की धरती की बेटी सुरुचि सिंह का यह गोल्ड मेडल सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत, लगन और निशानेबाजी के प्रति समर्पण की बड़ी पहचान है।*
0
0
Report
Advertisement

मंडावा सीएचसी में रक्तदान शिविर: युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, भ्रांतियां दूर

Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा सीएचसी में विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर सीएचसी कार्मिकों, युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान डॉक्टरों ने रक्तदान को लेकर लोगों की भ्रांतियां दूर करने का दिया संदेश बीसीएमओ डॉ. संजीव कुलहरी ने युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए किया प्रेरित रक्तदान को जीवन बचाने वाली सेवा बताते हुए लोगों से आगे आने का आह्वान केंद्र सरकार के ‘विकसित भारत जनसेवा अभियान’ के तहत झुंझुनूं जिले के मंडावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सीएचसी कार्मिकों के साथ स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।शिविर के दौरान डॉ. प्रिया सूंडा ने रक्तदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई लोगों में यह गलत धारणा है कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है, जबकि स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। रक्तदान के बाद शरीर में रक्त की पूर्ति स्वाभाविक रूप से होती रहती है। बीसीएमओ डॉ. संजीव कुलहरी ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय मानकों के अनुसार नियमित अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। उन्होंने युवाओं और आमजन से भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए इस सेवा कार्य से जुड़ने का आह्वान किया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। बाइट : डॉ. प्रिया सूंडा, चिकित्सक
0
0
Report

जैसलमेर में बेटी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की साजिश: मामला दर्ज

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर बेटी पर पेट्रोल छिड़क जलाया, पति, सास-ससुर, जेठानी पर केस दर्ज पीर पक्ष में हत्या का लगाया आरोप-मुकदमा दर्ज 21 सितंबर की घटना, जोधपुर में झूलसी हिना ने इलाज के दौरान तोड़ा दम जैसलमेर जैसलमेर जिले के खुहड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरवा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ससुराल पक्ष पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, अंधविश्वास के पर नाम टोने-टोटके करने और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में जोधपुर रेफर किया गया है। पीड़िता के पिता पुरखाराम की लिखित शिकायत पर खुहड़ी थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल जिले के माणपिया निवासी पुरखाराम भील ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री हिना का विवाह 29 जून 2012 को कोरवा निवासी भगवानाराम पुत्र सोनाराम भील के साथ हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष में जेठानी अमृता देवी, sास लसमो देवी, ससुर सोनाराम और पति भगवानाराम ने मिलकर हिना को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार जेठानी बपौती जमीन हड़पने की नीयत से नहीं चाहती थी कि हिना के कोई संतान हो। इसके लिए पीड़िता को धोखे से गर्भपात कराने वाली दवाएं व संदिग्ध पदार्थ दिए जाते थे, जिससे उसका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने लगा। इतना ही नहीं ससुराल वाले अंधविश्वास के चलते उसे जबरन स्थानीय माता के थान पर ले जाकर तांत्रिक क्रियाएं और टोने-टोटके कर डराते-धमकाते थे। कार की मांग और जिंदा जलाने की साजिश रची पिता ने आरोप लगाया कि दो साल पहले खरीदी गई कार को मायके से लाने का दबाव बनाकर भी बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था। यह सिलसिला 21 सितंबर 2026 की रात खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब षड्यंत्र के तहत आरोपियों ने हिना पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना को आत्महत्या या हादसा दशनि के लिए पीड़िता के मोबाइल से परिजनों को भ्रमित करने वाले संदेश भी भेजे गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की प्रारंभ परिजनों ने झुलसी हालत में हिना को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान हिना की मौत हो गई। खुहड़ी थाना में पिता द्वारा दी गई लिखित रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बाइट - परिजन
0
0
Report

भिवंडी में यातायात जाम जल्द हल होगा, सांसद म्हात्रे ने दिया आश्वासन

Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरातील भीषण वाहतूक कोंडीच्या प्रश्नावर अखेर प्रशासनाने पावले उचलली असून लवकरच यावर तोडगा काढला जाणार असल्याचे आश्वासन खासदार सुरेश बाळ्या मामा म्हात्रे यांनी दिले आहेत. भिवंडी शहरात मोठ्या प्रमाणावर वाहतूक कोंडीचा सामना सर्वसामान्यांना करावा लागत आहे. पत्रकारांनी प्रश्न विचारला असता खासदार म्हात्रे यांनी सांगितले की, वाहतूक कोंडी संदर्भात ग्रामीण भागाचा विषय होता. म्हणून पोलिस अधीक्षक साहेबांशी बोलून ग्रामीणमधील सर्व गोडाऊन धारकांना नोटीस पाठवण्यात आल्या आहेत. दिवाळीपर्यंत 24 तास गोडाऊन चालू ठेवू शकता आणि त्यासाठी पोलीस संरक्षण आवश्यक असेल तर ते देखील दिले जाईल, असे सांगण्यात आले आहे. परंतु शहराच्या भागाची देखील तपासणी करून त्यावर लवकरात लवकर मार्ग काढू, असे आश्वासन खासदार म्हात्रे यांनी दिले.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top