486661
शिवसेना का विरोध प्रदर्शन: ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन प्रभावितों ने जिला पंचायत घेराव किया
Kuchwahi, Madhya Pradesh:शिवसेना और ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन से प्रभावित किसानों और मजदूरों ने जिला पंचायत कार्यालय का घेराव किया और 2 घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों को कैद में रखा। प्रदर्शनकारियों ने भूमि अधिग्रहण, रोजगार और विस्थापन की समस्याओं को लेकर विरोध जताया। शिवसेना ने जिला पंचायत के अधिकारियों से जनसुनवाई के बाद उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और मुख्य गेट पर किसानों और मजदूरों का विरोध प्रदर्शन चलता रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का कहर: सुकमा में तबाही, रायगढ़-जगदलपुर में बदला मौसम Storm-Rain Wreaks
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। सुकमा जिले में तेज आंधी-तूफान से कई घरों की छतें उड़ गईं और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। रायगढ़ शहर में गरज-चमक के साथ हुई बारिश और तेज हवाओं से अफरा-तफरी मच गई। वहीं जगदलपुर में झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी किया है और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है।0
0
Report
श्री रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर जिला अध्यक्ष बनाने पर BJP ने बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:श्री रमेश प्रसाद गुप्ता जी, पूर्व पार्षद, झरना टोला को गोरखपुर महानगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। आपके कार्यकाल सेवा, समर्पण और संगठन-विस्तार की प्रेरक यात्रा सिद्ध हो, यही मंगल कामना है。 BJP4UP द्वारा आज घोषित सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जिला अध्यक्ष गण भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों और सेवा-संकल्प को नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे। आप सभी का कार्यकाल संगठन विस्तार, जनविश्वास और राष्ट्रसेवा की दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी हो, यही मंगलकामना है।0
0
Report
अमेठी में अज्ञात वाहन की टक्कर: दो छात्र गंभीर रूप से घायल, रेफर
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- दोस्त को स्टेशन भेजने जा रहे बाइक सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र गंम्भीर रूप से हुए घायल, टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजवाया गया सीएचसी अमेठी, गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल किया रेफर, दोनों छात्र बीमराव अंबेडकर कॉलेज टीकर माफी में बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं, बताया जा रहा है कि दोनों छात्र बिहार के निवासी हैं और अमेठी में रहकर कर रहे हैं पढ़ाई, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अंतू रोड स्थित आर.आर.पी.जी कॉलेज के सामने का है मामला,0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में युवक पर हमले के वायरल वीडियो पर ADCP अमोल मुकुट ने कहा, "पुलिस ने इस मामले की जांच की है। यह वीडियो 27 मई का है। यह शाम को करीब 4:00 या 4:30 बजे पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े का है। इस घटना के दौरान, एक सिक्योरिटी गार्ड ने बीच-बचाव किया और पति को एक तरफ कर दिया। इस वीडियो में वही घटना कैद है।"0
0
Report
BIHAR CM सम्राट चौधरी होटल अशोका पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:CM सम्राट चौधरी होटल अशोका पहुँचे0
0
Report
उज्जैन: मुख्यमंत्री मोहन यादव का 2 दिन का भाजपा प्रशिक्षण वर्ग शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh: उज्जैन भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्यमन्त्री की विधानसभा में चल रहा है प्रशिक्षण वर्ग, ऊर्जा बचत का संदेश देते हुए इंदौर से उज्जैन सड़क मार्ग से बस के माध्यम से पहुंचे मुख्यमन्त्री, भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत गुरुवार से दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत उज्जैन के निजी रिसॉर्ट में शुरू हुआ । प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित 200 कार्यकर्ता शामिल हुए । इनमें अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, महापौर मुकेश टटवाल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी व जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठ संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश समिति सदस्य शामिल हुए । खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ता 36 घंटे मोबाइल से दूर रहेंगे। पार्टी द्वारा प्रशिक्षण वर्ग के बाहर मोबाइल पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां सभी कार्यकर्ताओं के मोबाइल जमा कराए गए है। प्रशिक्षण वर्गों में सभी कार्यकर्ताओं को रात शिविर में ही रुकना होगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई । सबसे पहले पंजीयन प्रक्रिया हुई। इसके बाद भाजपा का ध्वजारोहण, प्रदर्शनी उद्घाटन और अवलोकन किया गया । दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई । पहले दिन नौ सत्र आयोजित होंगे। दूसरे दिन 2 सत्र होंगे। समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उज्जैन का स्थानीय कार्यकर्ता होने के नाते हुए नगर जिले के इस प्रशिक्षण वर्ग में आए हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है । गठबंधन के साथ 22 राज्यों में हम काम कर रहे हैं। ईंधन के वैश्विक संकट को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री की मंशा अनुसार ईंधन बचाते हुए हम खुद भी बस के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे है। बाइट--डॉ मोहन यादव--मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
चाकसू में पेयजल आपूर्ति पर प्रशासन का जमीनी निरीक्षण, गांव-गांव तैनाती
Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) सडकवाले क्षेत्र में पेयजल को लेकर चाकसू प्रशासन अलर्ट मोर्चा संभाला गया। चाकसू उपखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण किया। एसडीएम डॉ. सरिता शर्मा ने शिवदासपुरा एवं नांगलपूरण क्षेत्र में पेयजल सप्लाई व्यवस्था का जायजा लिया। तहसीलदार विपुल चौधरी, विकास अधिकारी कोटखावदा सहित अन्य अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।0
0
Report
रेवदर की सिरोड़ी गौशाला में पानी के हौद में गिरकर मासूम बच्ची की मौत
Sirohi, Rajasthan:रेवदर की सिरोड़ी गौशाला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गौशाला परिसर में बने पानी के छोटे हौद में गिरने से 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची का परिवार गौशाला में देखभाल का कार्य करता है। इसी दौरान मासूम बच्ची खेलते-खेलते पानी के छोटे हौद के पास पहुंच गई और अचानक उसमें गिर गई। हादसे के बाद परिजन बच्ची को तुरंत अनादरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अनादरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गौशाला परिसर में भी शोक का माहौल है।0
0
Report
हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत, गौमाता रक्षा यात्रा तेज
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुँचे हमीरपुर ! अनुयायियों ने किया शंकराचार्य का स्वागत, केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौमाता के प्राण, प्रतिष्ठा की रक्षा को लेकर निकाल रहे है यात्रा ! पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के बयान 14 साल बाद गाय काटने के मामले में कहा कि 14 साल तक इनके लिए माँ रहेगी बाद में सब्जी भाजी बन जाएगी,ये इनका हिंदुत्व है बंगाल के मुख्यमंत्री के बयान के बाद इनकी कलई खुल गई है, सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बोले रोड में नमाज वैसे भी नही पढ़नी चाहिए नमाज पवित्र जगह पर पढ़नी चाहिए, मोदी सरकार के 12 साल पूरी होने पर बोले कि सरकार के 12 साल हो जाय चाहे 25 साल हो जाय उनसे आशा थी कि गौमाता की रक्षा करेंगे आज तक गौमाता की रक्षा ही नही कर पाए, उन्ही के समय में गौमाता की बोटी बोटी करके बेचा जा रहा है, इनके समय में देश सबसे बड़ा गौ मीट निर्यातक बन गया है।0
0
Report
Advertisement
जालौन के सीओ कार्यालय के सामने नीम के पेड़ में आग, दमकल ने बुझाई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सीओ कार्यालय के सामने पेड़ में अचानक लगी भीषण आग, पुराने नीम के पेड़ में अचानक आग लगने से मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते आग उगलने लगा नीम का पेड़, आग की लपटों से घिर गया पेड़, सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग, पेड़ के नीचे लगे कूड़े के ढ़ेर से पेड़ में आग लगने की जताई जा रही आशंका, जालौन के कोंच सीओ कार्यालय परिसर के सामने का मामला।0
0
Report
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मौलाना की तीखी तकरीर वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद की चुचेल कला ईदगाह से उठी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, गांव चुचेला कलां के इमाम वकील अहमद ने कहा कि गाय की कुर्बानी केवल प्रतिबंध का विषय नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा मामला है, इसलिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देना चाहिए। तकरीर के दौरान मौलाना ने कहा कि गाय की हत्या करने वाले, गाय का मांस खाने वाले, गाय की खरीद-फरोख्त करने वाले और गाय को एक्सपोर्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए तथा ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने ईदगाह में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों से इस मांग का समर्थन करने की अपील की। मौलाना ने मौके पर मौजूद लोगों से वीडियो बनवाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और सरकार तक पहुंचाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज और सरकार दोनों के लिए एक संदेश है तथा इस मुद्दे पर व्यापक समर्थन की जरूरत है।0
0
Report
रेवदर के ईदरला गांव में तार फंसे भालू का रेस्क्यू: ट्रेंकुलाइजर से बाहर
Sirohi, Rajasthan:रेवदर उपखंड के ईदरला गांव में गुरुवार को आबादी क्षेत्र के पास कृषि कुएं के नजदीक लगे तार में भालू फंसने से हड़कंप मच गया। सुबह खेत पर पहुंचे किसान ने भालू को तार में उलझा देखा, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सिरोड़ी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए आबूराज से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर हटाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइजर गन की मदद से भालू को बेहोश कर तार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक परीक्षण के बाद भालू को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में अनादरा रेंजर अजय दाना, आबूराज रेस्क्यू टीम के मोहनराम चौधरी सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। वन विभाग ने ग्रामीणों से वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने और तुरंत सूचना देने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 99% विद्युतीकरण, अप्रैल 2026 तक 181 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव तैयार
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी एंकर उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2026 के दौरान ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा उत्पादन, इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन एवं यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने रेल ट्रैक विद्युतीकरण में भी बड़ी सफलता प्राप्त की है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के कुल ट्रैक का 99 प्रतिशत विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है। भगत की कोठी इलेक्ट्रिक लोको शेड में अप्रैल 2026 तक कुल 181 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव सफलतापूर्वक कमीशन किए जा चुके हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर चारों मंडलों में वर्तमान में 226 जोड़ी यात्री गाड़ियां इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर संचालित की जा रही हैं। यह कुल यात्री ट्रेनों का लगभग 80 प्रतिशत हैं। माल ढुलाई के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कुल माल परिवहन का लगभग 61 प्रतिशत कार्य इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के माध्यम से किया जा रहा है। सुरक्षा एवं आधुनिकीकरण के तहत कवच प्रणाली भी लगाई जा रही है। LED हेडलाइट, वाटरलेस यूरिनल, कैब एसी, उन्नत ड्राइवर सीट जैसी सुविधाओं का लोकोमोटिव में चरणबद्ध विस्तार किया जा रहा है। भगत की कोठी शेड में अप्रैल 2026 तक 15 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में कवच प्रणाली स्थापित की जा चुकी है। बाइट- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे0
0
Report
उत्तर पश्चिम रेलवे: 99% विद्युतीकरण और 348 kW सौर परियोजना से सुधार
Jaipur, Rajasthan:उत्तर पश्चिम रेलवे पर 99 प्रतिशत विद्युतीकरण - रेलवे प्रशासन इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन पर दे रहा जोर, ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदम - अप्रैल 2026 में 348 किलोवाट के सोलर प्लांट लगाए, यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2026 के दौरान ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा उत्पादन, इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन एवं यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल ट्रैक विद्युतीकरण में भी बड़ी सफलता प्राप्त की है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के कुल ट्रैक का 99 प्रतिशत विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं भगत की कोठी इलेक्ट्रिक लोको शेड में अप्रैल 2026 तक कुल 181 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव सफलतापूर्वक कमीशन किए जा चुके हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर चारों मंडलों में वर्तमान में 226 जोड़ी यात्री गाड़ियां इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर संचालित की जा रही हैं। यह कुल यात्री ट्रेनों का लगभग 80 प्रतिशत हैं। माल ढुलाई के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कुल माल परिवहन का लगभग 61 प्रतिशत कार्य इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के माध्यम से किया जा रहा है। सुरक्षा एवं आधुनिकीकरण के तहत कवच प्रणाली भी लगाई जा रही है। LED हेडलाइट, वाटरलेस यूरिनल, कैब एसी, उन्नत ड्राइवर सीट जैसी सुविधाओं का लोकोमोटिव में चरणबद्ध विस्तार किया जा रहा है। भगत की कोठी शेड में अप्रैल 2026 तक 15 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में कवच प्रणाली स्थापित की जा चुकी है। ऊर्जा संरक्षण के लिए रेलवे की पहल ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2026 में सौर संयंत्रों के माध्यम से लगभग 15.80 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन किया। इसके अतिरिक्त डीजल लोकोमोटिव को निष्क्रिय समय में बंद रखने से 509 किलोलीटर ईंधन की बचत हुई। जिससे लगभग 4.72 करोड़ रुपए की बचत हुई है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा सौर ऊर्जा परियोजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जयपुर, अजमेर, बीकानेर एवं जोधपुर मंडलों में विभिन्न रूफटॉप सोलर परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। अप्रैल 2026 तक कुल 348 किलोवाट सौर क्षमता का कमीशनिंग कार्य पूर्ण किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा सुरक्षित रेल संचालन को प्राथमिकता देते हुए भविष्य की परियोजनाओं पर भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं।0
0
Report
राजस्थान के 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को 676.74 करोड़ से मंजूरी
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान के 33 से अधिक जिलों को नई सड़कों का तोहफा सड़क तंत्र होगा मजबूत, 676.74 करोड़ रुपए के 77 कार्यों को मंजूरी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हो रही बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति जयपुर, 28 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सड़क तंत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा की क्रियान्विति करते हुए प्रदेश के 33 से अधिक जिलों में 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गई है। इनकी कुल अनुमानित लागत 676.74 करोड़ रुपए है। इसके अंतर्गत अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बालोतरा, बूंदी, चुरू, दौसा, डीग, डूंगरपुर, डीडवाना- कुचामन, जालोर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटपूतली, नागौर, पाली, फलोदी, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, श्री गंगानगर, सलूम्बर, सिरोही एवं उदयपुर सहित 33 से अधिक जिले लाभान्वित होंगे। इन कार्यों में राज्य राजमार्ग,मुख्य जिला सड़कें, अन्य जिला सड़कें एवं ग्रामीण श्रेणी की सड़कों का नव-निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य सम्मिलित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2026-27 में सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यह 77 कार्यों की स्वीकृति उनके उस संकल्प का ठोस प्रमाण है जिसके तहत प्रदेश के दूरदराज गाँवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक हर नागरिक को बेहतर सड़क संपर्क सुलभ कराना सरकार का लक्ष्य है。0
0
Report
Advertisement
