Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sheopur476337

श्योपुर में चंबल नहर टूटी हजारों बीघा धान की फसल डूबी.किसानों का भूसा और सामान बहा.किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार,आंदोलन की चेतावनी दी

Jul 12, 2025 05:46:25
Sheopur, Madhya Pradesh
श्योपुर जिले के बगवाड़ा गांव में चंबल दाहिनी मुख्य नहर टूट गई। घटना बीते मंगलवार 8 जुलाई की देर रात की है। इस हादसे से टर्रा माफी और बगवाड़ा गांव के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में लगी धान की हजारों बीघा पौध जलमग्न हो गई है। किसानों का भूसा और अन्य जरूरी सामान भी पानी में बह गया। पीड़ित किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि समय पर मरम्मत और निगरानी की जाती तो यह हालात नहीं बनते।किसानों ने सरकार से नुकसान का तुरंत सर्वे कराने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत पानी में बह गई है। अब उन्हें दोबारा खेती के लिए संसाधन जुटाना मुश्किल होगा। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र का किसान आंदोलन करेगा।
8
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top