465223
शाजापुर में सरपंच पर झोपड़ी गिराने का आरोप, दंपत्ति ने कलेक्टर से की शिकायत
Madhya Pradesh:शाजापुर के ग्राम बेरछी निवासी ने अपनी पत्नी के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सरपंच और पटवारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी पट्टे की भूमि पर बनी झोपड़ी को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रहलाद ने बताया कि उन्हें 1994-95 में ग्राम पंचायत देंदला से शासकीय भूमि पर पट्टा मिला था जहां वे झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। झोपड़ी टूटने से बारिश के मौसम में दंपत्ति को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने सरपंच और पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईवे पर स्टंटबाजी: कारों से पर्चे उड़ाते युवकों के वीडियो पर पुलिस ने इंपाउंड किया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में हाईवे पर कारों से बाहर निकलकर स्टंट, दोनों गाड़ियां इंपाउंड:एलएलबी छात्र चुनाव जीत का जश्न मनाने जा रहे,खिड़की पर बैठक पर्चे उड़ाए मेन नेशनल हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो और बलेनो कार से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक दोनों कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर पर्चे उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। गांव बघोला के पास दूसरे वाहन चालक ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों वाहनों को इंपाउंड कर दिया। खिड़कों से बाहर निकलकर पर्चे उड़ाए बघोला चौकी प्रभारी सतबीर ने बताया कि पुलिसके पास स्टंटबाजी का वीडियो पहुंचा था। वीडियो में युवक चलती कार की खिड़ियां से बाहर निकलकर पर्चे उड़ाते नजर आ रहे थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहनों और युवकों की पहचान शुरू की। जांच में यह भी सामने आया कि इनमें से अधिकतर युवक कॉलेज में पढ़ते हैं और एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। दोस्त के घर जा रहे थे, हाईवे पर करने लगे स्टंट पुलिस के अनुसार, युवक पृथला गांव में रहने वाले अपने दोस्त के घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हाईवे पर चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी की और पर्चे उड़ाए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पृथला गांव का रहने वाला उनका दोस्त किसी चुनाव में जीत हासिल कर चुका था। इसी जीत का जश्न मनाने के लिए युवक उसके घर जा रहे थे। पुलिस ने तीन युवकों को राउंडअप किया वीडियो 29 सितंबर का बताया जा रहा है। जांच के बाद पुलिस ने पलवल के मोहन नगर, हुड्डा सेक्टर-2 और पृथला निवासी तीन युवकों को राउंडअप किया। पुलिस के अनुसार, युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की स्टंटबाजी नहीं करने की बात कही। पुलिस ने युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और बलेनो दोनों कारों को इंपाउंड कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर इस तरह की लापरवाही से न केवल स्टंट करने वालों, बल्कि दूसरे वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।0
0
Report
सीतापुर में बस हादसा: रेलवे क्रॉसिंग के पास 3 घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक प्लेटफार्म पर खड़ी बस अचानक हुई स्टार्ट। चपेट में आने से बालिका सहित तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एंगल से टकराई। बस में काम कर रहा था मिस्त्री, तभी अचानक स्टार्ट हुई बस। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएससी में कराया गया भर्ती। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा।0
0
Report
यूपी सरकार GEN-Z को आकर्षित करने के लिए हर गाँव में 10 गौमित्र बनाएगी
Noida, Uttar Pradesh:GEN-Z को साधने के लिए 'गौ मित्र' बनाएगी यूपी सरकार,बनाये जा रहे हर गाँव मे 10 युवा गौमित्र उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में GEN-Z बड़ा मुद्दा बना हुआ है. चुनाव में इनका वोट पाने के लिए तमाम पार्टियां अपने-अपने हिसाब से GEN-Z को आकर्षित करने में लगी हैं. इसी बीच यूपी की बीजेपी सरकार GEN-Z को गांवों में लगभग 10,000 'गौ मित्र बनाने जा रही है जिससे उन्हें रोज़गार मिले और युवा भी सरकार के साथ आये। Tt श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग यूपी0
0
Report
Advertisement
पूजा की घंटी बजी खुले बांधवगढ़ के द्वार-जंगल सफारी को उमड़ा सैलानियों का सैलाब।
Manpur, Madhya Pradesh:ईश्वर की आराधना के बाद सैलानियों के लिए खुला बांधवगढ़, सफारी से पहले हुआ जोरदार स्वागत-वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ के साथ गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक बार फिर सैलानियों के लिए खोल दिया गया। सुबह 6 बजे पहली सफारी शुरू होने से पहले पार्क प्रबंधन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आराधना के बाद पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया गया। लंबे इंतजार के बाद जंगल में पहुंचते ही खिले सैलानियों के चेहरे बांधवगढ़ के जंगल में प्रवेश का लंबे समय से इंतजार कर रहे पर्यटकों में पहली सफारी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। पार्क प्रबंधन ने सफारी के लिए पहुंचे सैलानियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जंगल की हरियाली, वन्यजीवों की मौजूदगी और सफारी के रोमांच को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया। पहली सफारी के पर्यटकों को मिला बांधवगढ़ की याद का तोहफा-पहली सफारी को यादगार बनाने के लिए कोर जोन में भ्रमण करने वाले पर्यटकों को पार्क प्रबंधन की ओर से स्मृति चिह्न के रूप में की-रिंग भेंट की गई। बांधवगढ़ की याद के रूप में मिले इस अनूठे उपहार को पाकर पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वन्यजीव सप्ताह के साथ फिर गुलजार हुआ बांधवगढ़ वन्यजीव सप्ताह के आगाज के साथ ही बांधवगढ़ का जंगल एक बार फिर देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की चहलकदमी से गुलजार हो उठा। सफारी के पहले दिन ही पार्क का माहौल उत्साह और रोमांच से भर गया। पर्यटकों के स्वागत से लेकर जंगल सफारी तक पार्क प्रबंधन ने इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।0
0
Report
दिल्ली में No PUCC No Fuel लागू, सर्दियों में पॉल्यूशन नियंत्रण तेज
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में 1 अक्टूबर 2026 से ही दिल्ली के सभी 500 ANPR कैमरों से लैस पेट्रोल पंपों पर No PUCC, No Fuel अभियान को तेज कर दिया गया है. इससे Non-PUC गाड़ियों को पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा. इसके साथ ही, 1 नवंबर से दिल्ली के बाहर पंजीकृत Non-BS-VI डीजल और पेट्रोल वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी, हालांकि सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को इसमें छूट दी गई है. दरअसल यह फैसला दिल्ली सरकार ने दिल्ली में आने वाले सर्दी को देखते हुए किया है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अक्टूबर महीने से दिल्ली में सर्दी की शुरुआत हो जाती है और सर्दी के मौसम में दिल्ली में पॉल्यूशन अपने चरम पर होता है जिससे बचाव के लिए दिल्ली सरकार पहले ही सभी जरूरी एहतियात बरत रही है ताकि दिल्ली के लोगों को पॉल्यूशन से बचाया जा सके. वही आज 1 अक्टूबर गुरुवार के दिन से दिल्ली में No PUCC No Fuel का प्रावधान लागू कर दिया गया है इसी करी में दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर जब इंडियन ऑयल के मैनेजर से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के तेल ग्राहकों को देने पर बात की गई तो मैनेजर रामबचन जी बताते हैं कि देखिए सरकार का बहुत अच्छा नियम है क्योंकि अब सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है ऐसे में दिल्ली में पॉल्यूशन बहुत बढ़ जाता है जो पी यू सी सी नो फ्यूल पहले से ही लागू है लेकिन आज 1 अक्टूबर से इस पर फिर से जोड़ दिया गया है हमारे यहां सेंसर कैमरा लगा है जिसके माध्यम से हमें पता चल जा रहा है कि किस गाड़ी का PUCC नहीं है उन्हें हम गाड़ी में तेल नहीं देj रहे हैं. वही गाड़ी में पेट्रोल लेने पहुंचे सुशांत कुमार बताते हैं कि देखिए सरकार का यह बहुत अच्छा नियम है क्योंकि दिल्ली में पॉल्यूशन अब सर्दियों में बढ़ जाएगा उसे उससे पहले ही जो जरूरी नियम है वह लगाया जा रहा है तो हम तो कहेंगे कि अच्छा है. वही गोली ठाकुर बताते हैं कि बहुत अच्छा नियम है पॉल्यूशन सर्टिफिकेट अगर नहीं है तो बिल्कुल भी तेल नहीं मिलना चाहिए पेट्रोल पंप पर इससे पॉल्यूशन से बचाव होगा लेकिन जो सरकारी गाड़ियाँ चल रही है उनकी भी चेकिंग की जानी चाहिए. वहीं युद्ध वीर बताते हैं की बहुत अच्छा नियम है क्योंकि सबसे ज्यादा पॉल्यूशन गाड़ियों से ही होता है ऐसे में अगर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट किसी गाड़ी के पास नहीं है तो उसे सड़क पर चलने का कोई अधिकार नहीं है और जब तक पॉल्यूशन सर्टिफिकेट फिटनेस ना दिखाई जाए पेट्रोल पंप पर तब तक उन्हें तेल न दिया जाए. रामबचन, सुशांत गोली ठाकुर और युद्धवीर की ( पेट्रोल पंप के मैनेजर और पेट्रोल पंप पर तेल लेने वालों की) वही हम आपको बता दे पेट्रोल पंप संचालकों ने आज से लागू होने वाली इस व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि बिना लिखित आदेश के वाहनों को अचानक रोका गया, तो पंप कर्मचारियों और वाहन चालकों के बीच विवाद और बदसलूकी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बिना पीयूसी वाले वाहन चालकों को कड़ाई से रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की आवश्यकता होगी, जिसकी वर्तमान में बड़ी कमी है.0
0
Report
उत्तराखंड_CM ने_CAPTAIN_Smit_Machhar_bahaduri_को_देश_के_लिए_प्रेरणा_bataya
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, "कैप्टन स्मित मच्छर असाधारण साहस और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा की मिसाल हैं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने अपनी सुरक्षा से ऊपर दूसरों की सुरक्षा को रखा। उन्होंने अद्भुत बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली। उनकी वीरता पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है..."0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में लावारिस ब्रेजा कार से हड़कंप, पवन गर्ग लापता होने पर जांच तेज
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर।ब्रेक लावारिस ब्रेजा कार मिलने से हड़कंप। कार में मिले कागजात से पुलिस ने की जांच। जांच में KGMU के नर्सिंग अधीक्षक की बताई जा रही है कार। KGMU के आर्थोपेडिक विभाग में नर्सिंग अधीक्षक के पद पर कार्यरत पवन गर्ग की बताई जा रही कार। डॉ पवन गर्ग बीते रविवार से है लापता। पुलिस मामले की जांच में जुटी। कमलापुर थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
बेतिया बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश, सांसद संजय जायसवाल के काफिले पर गोबर फेंका
Bettiah, Bihar:Anchor _______ बेतिया से खबर है जहाँ कल बैरिया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद जो बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश देखने को मिला वह सांसद और विधायकों को डराने वाला है। कल बैरिया में बाढ़ राहत शिविर का मुख्यमंत्री जब जायजा लेकर चले गए तब बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को झेलना पड़ा _______ बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल सपनों में भी यह कभी नहीं सोचे होंगे कि उनके साथ जनता इतना दुर्व्यवहार करेगी _आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सांसद के गाड़ी पर गोबर फेंका उनको घेर लिया कड़ी मशक्कत कर उनको बथना से निकाला गया सुरक्षाकर्मियों सजगता से उनके काफिला को बाहर निकाला गया उनके कार पर गोबर फेंका गया उनको भीड़ ने घेर लिया था उनसे भीड़ पूछ रही थी स्थानीय विधायक कहा है महिलाएं पूछ रही थी मेरा घर डूब गया है कौन जिम्मेदार है भीड़ बोल रही है मोदी के नाम पर जितने वाले सांसद आपने क्या किया है यह तस्वीरें किसी भी विधायक और सांसद को डराने वाली है।0
0
Report
दिल्ली लालकिला ब्लास्ट: NIA की चार्जशीट पर आरोपी आज कोर्ट में पेश
Noida, Uttar Pradesh: सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज कोर्ट मे पेश किया गया था।आरोप तय करने को लेकर अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। पिछ्ली सुनवाई में कोर्ट ने NIA कीओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 10 नवंबर 2025 को हुए दिल्ली लालकिला ब्लास्ट मामले मे NIA ने पिछले महीने 75000 पन्नो की चार्जशीट दाखिल की थी। NIA ने 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस धमाके का मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी था जो आत्मघाती हमलावर, धमाके में मारा गया उसका नाम भी चार्जशीट मे शामिल है। NIA की चार्जशीट में उमर नबी के अलावा ज़मीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट्ट, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद, जसीर बिलाल वानी (दानिश), डॉ. आदिल अहमद, यासिर अहमद डार, और डॉ. मुजम्मिल शकील,आमिर राशिद अली, अहमद डार, शोएब के नाम शामिल है। इस ब्लास्ट मे 13 लोगों की मौत हुई थी और 24 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।0
0
Report
Advertisement
वेव सिटी में फुटओवर ब्रिज पर युवक की मौत, हत्या की आशंका जताई गई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:वेव सिटी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव फुटओवर ब्रिज पर पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। प्रारम्भिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की किसी भारी वस्तु से पीट-पीटकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवक की पहचान के साथ ही वारदात से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके। अभी मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। युवक फुटओवर ब्रिज तक कैसे पहुंचा और उसके साथ घटना से पहले कौन-कौन लोग मौजूद थे, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
देहरादून: वृद्धजन दिवस के कार्यक्रम में सीएम धामी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी मौजूद0
0
Report
कोंडागांव के मोहपाल में सरपंच की संदिग्ध मौत पर सनसनी, हत्या की आशंका
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहपाल में सरपंच की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। सरपंच मंगल सिंह मरकाम की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि देर शाम सरपंच को रास्ते में रोककर कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद वे गंभीर हालत में मिले परिवार उन्हें फरसगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ेडोंगर पुलिस मौके पर पहुंची| फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। परिजनों के मुताबिक, सरपंच को रास्ते में कुछ स्थानीय युवकों ने रोका और उनके साथ मारपीट की। गंभीर हालत में उन्हें फरसगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच की मौत महज मारपीट का नतीजा है या इसके पीछे कोई गहरी रंजिश और साजिश थी। एसडीओपी ने जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा कि आखिर मोहपाल के सरपंच की मौत की पूरी कहानी क्या है।0
0
Report
Advertisement
विदेश में नौकरी का झांसा देकर 18.36 लाख की ठगी का आरोप।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। गोला थाना इलाके के नाथूपुर गांव में यूके में नौकरी दिलाने के नाम पर 18.36 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता सर्वेश कुमारी ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर बघौड़ा निवासी गुरमेल सिंह, आलोक वर्मा व बलविंदर सिंह खैरा उर्फ काके पर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, बेटे विनीत कुमार को विदेश भेजने के नाम पर 7 अक्टूबर 2024 को रकम ली गई, जिसे जुटाने के लिए परिवार ने 11 बीघा जमीन और ट्रैक्टर तक बेच दिया। आरोप है कि बाद में दो बार कथित फर्जी हवाई टिकट दिए गए और रकम वापस मांगने पर टालमटोल की गई। पीड़िता ने अभद्रता व जातिसूचक गाली-गलौज के भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और 18.36 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है।0
0
Report
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जनपद मे किया गया शुभारम्भ,जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार ने कियाशुभारम्
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर - संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जनपद मे किया गया शुभारम्भ, 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद के समूचे क्षेत्र मे चलाया जायेगा अभियान, साफ-सफाई, एँटी लार्वा का छिड़काब सहित रोग नियंत्रण पर होगा कार्य, जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार ने फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ, रैली निकालकर किया गया लोगो को जागरूक, कार्यक्रम मे सीएमओ हमीरपुर नगर पालिका अध्यक्ष हमीरपुर सहित सैंकड़ो लोग रहे मौजूद, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला। बाईट - अशोक कुमार, डीएम हमीरपुर0
0
Report
शाही के पास नदी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। शाही क्षेत्र के पास एक नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नदी में तैरते हुए विशाल मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ ग्रामीणों ने मगरमच्छ का वीडियो भी बनाया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नदी के आसपास निगरानी शुरू कर दी। टीम द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।वन विभाग ने ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह देते हुए नदी के आसपास जाने से बचने को कहा है। खासतौर पर बच्चों को नदी और पानी के नजदीक न जाने देने की अपील की गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों को मवेशियों को भी नदी किनारे ले जाने से रोकने की सलाह दी गई है। मगरमच्छ की मौजूदगी के बाद नदी तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।0
0
Report
Advertisement
