Back
मक्सी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी; ट्रेनें देरी से चलें
MJManoj Jain
Jan 24, 2026 10:39:14
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। उज्जैन से गुना की ओर जा रही यह मालगाड़ी हादसे में दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण रेल पटरी का टूटना बताया जा रहा है। पटरी टूटने के कारण मालगाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उसके कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेल यातायात को नियंत्रित करते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारी घटना को लेकर स्पष्ट एवं आधिकारिक जानकारी देने से बचते रहे। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा। स्टेशन प्रबंधन मुकेश जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण ट्रैक में खराबी हो सकता है। मामले की विस्तृत जांच के लिए उज्जैन से रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी。
तीन ट्रेनों के समय में बदलाव
मक्सी स्टेशन के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना के बाद कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन ने बताया कि हादसे के कारण रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। इसके चलते मालवा एक्सप्रेस (12920) अपने निर्धारित समय से करीब 10 मिनट देरी से रवाना होगी। वहीं नागदा–बीना पैसेंड (19341) लगभग 1 घंटे की देरी से चलेगी, जबकि भगत की कोठी–काचीगुड़ा एक्सप्रेस (17606) करीब 15 मिनट लेट रहेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 24, 2026 13:52:140
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowJan 24, 2026 13:51:500
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 24, 2026 13:51:030
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 24, 2026 13:49:330
Report
0
Report
1
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 24, 2026 13:49:080
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 24, 2026 13:48:430
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 24, 2026 13:48:000
Report
ASAmit Singh
FollowJan 24, 2026 13:47:440
Report
IKIsateyak Khan
FollowJan 24, 2026 13:47:240
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 24, 2026 13:47:080
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 24, 2026 13:46:120
Report
0
Report