Back
शहडोल में फर्जी बिल रोकने के लिए बिल वेरिफिकेशन अनिवार्य
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Nov 10, 2025 10:26:35
Shahdol, Madhya Pradesh
शहडोल जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर फर्जी बिलों के जरिए शासन की राशि के दुर्व्यय से जुड़े मामले सामने आ रहे थे। अब जिला प्रशासन ने ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। जिला पंचायत के सीईओ शिवम प्रजापति ने आदेश जारी किया है कि ग्राम पंचायतों में किसी भी बिल का भुगतान तब तक नहीं होगा जब तक उसका सत्यापन जनपद CEO, PCO और ADEO द्वारा नहीं किया जाता। पिछले छह महीनों में जिले की कई ग्राम पंचायतों में फर्जी बिलों का खेल चलता रहा—ड्राई फूड के नाम पर लाखों के बिल लगाए गए, फोटोकॉपी, समोसे और बूंदी जैसे मामूली खर्चों के बिलों में भी हेराफेरी की गई। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर लगाम लगाने के लिए अब जिला प्रशासन की यह नई व्यवस्था भ्रष्टाचार पर सीधी चोट मानी जा रही है। शिवम प्रजापति ने साफ कहा है कि यह आदेश ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता लाने के लिए है। अब कोई भी सरपंच या सचिव बिना सत्यापन के बिल पास नहीं कर पाएंगे। इस आदेश से न सिर्फ शहडोल जिले में फर्जी बिलों पर अंकुश रहेगा, बल्कि अगर इसी मॉडल को प्रदेशभर में लागू किया जाए तो करोड़ों रुपए की शासन राशि की बचत हो सकती है। यह कदम शहडोल प्रशासन की अभिनव पहल मानी जा रही है, जो पूरे मध्यप्रदेश के लिए मॉडल बन सकता है। फर्जी बिलों पर जिला पंचायत सीईओ का यह आदेश प्रशासनिक सख्ती का उदाहरण बन गया है। एक तरफ जहां सरपंच संघ इस निर्णय का विरोध कर रहा है, वहीं आम जनता इसे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने वाली ऐतिहासिक पहल बता रही है। अगर यह सिस्टम प्रदेशभर में लागू होता है, तो पंचायतों में ईमानदारी और जवाबदेही की नई मिसाल कायम होगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 19:00:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 10, 2026 18:31:030
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 10, 2026 18:30:220
Report
0
Report