Back
शहडोल में अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री सील
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Dec 14, 2025 04:34:21
Shahdol, Madhya Pradesh
शहडोल जिले में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए तस्करों पर शिकंजा कसा है। एक ही दिन में दो अलग–अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में जहां एक अवैध फर्नीचर फैक्ट्री को सील किया गया, वहीं नीलगिरी लकड़ी से भरा एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल अनुपम सहाय के निर्देशन में کی गई। वन मंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल श्रद्धा पांडे और उप वन मंडलाधिकारी जैतपुर विनोद जाखड़ के मार्गदर्शन में बुढ़ार और जैतपुर वन परिक्षेत्र के संयुक्त वन अमले ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। पहली कार्रवाई बुढ़ार वन परिक्षेत्र में की गई, जहां सीताराम उर्फ सुरेश चौधरी के निवास पर अवैध रूप से संचालित फर्नीचर फैक्ट्री का खुलासा हुआ। तलाशी के दौरान बबूल और खमेर प्रजाति की लकड़ी से बने 7 सिंगल पल्ला दरवाजे, 1 से 2 दो–पल्ला दरवाजे, 4 सेट सोफा सहित कुल 274 नग चिरान जब्त किए गए, जिसकी कुल मात्रा लगभग 1.061 घन मीटर पाई गई। इसके साथ ही फर्नीचर निर्माण में उपयोग होने वाले रंदा, सिकंजा, बसूला, आरी, कटर मशीन, ड्रिल मशीन सहित कुल 29 औजार भी मौके से बरामद किए गए। वन विभाग ने फैक्ट्री को सील करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया है। दूसरी कार्रवाई जैतपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम मोहर टोला, नगपुरा मार्ग पर की गई, जहां संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक MP18 GA 5083 को रोका गया। जांच में वाहन में 3 घन मीटर नीलगिरी लकड़ी पाई गई। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर वाहन जब्त कर वन अपराध दर्ज किया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई, भंडारण और परिवहन के खिलाफ उनका अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 14, 2025 09:33:470
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 14, 2025 09:33:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 09:32:590
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 14, 2025 09:32:420
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 14, 2025 09:32:040
Report
SPSohan Pramanik
FollowDec 14, 2025 09:31:250
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 14, 2025 09:30:550
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 14, 2025 09:30:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 09:30:110
Report
0
Report
AMALI MUKTA
FollowDec 14, 2025 09:25:180
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 14, 2025 09:24:570
Report
0
Report