Back
सिवनी में पुतला दहन के दौरान आग लगने से कांग्रेस कार्यकर्ता झुलसे
PSPrashant Shukla
Feb 21, 2026 09:00:53
Seoni, Madhya Pradesh
*सिवनी (एमपी)*
सिवनी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुतला दहन के दौरान झुलसे कांग्रेसी
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता झुलसे
मध्यप्रदेश के सिवनी के कचहरी चौक पर कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान अचानक हालात बेकाबू हो गए और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जलते हुए पुतले की तेज लपटों ने मौके पर मौजूद कई कार्यकर्ताओं को अपनी चपेट में ले लिया।
दरअसल, यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध जता रहे थे। आरोप है कि मंत्री ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे आदिवासी समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं।इसी विरोध में सिवनी के कचहरी चौक पर पुतला दहन किया जा रहा था, तभी एक युवक जलता हुआ पुतला लेकर भीड़ की ओर दौड़ा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और नगर कांग्रेस अध्यक्ष तनवीर अहमद सहित कई कार्यकर्ता झुलस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे।हालांकि राहत की बात ये रही कि मौके पर मौजूद पुलिस बल और फायर ब्रिगेड ने तुरंत पानी के फव्वारे छोड़कर आग पर काबू पा लिया। अगर थोड़ी भी देर हो जाती, तो यह घटना बड़ा हादसा बन सकती थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 21, 2026 10:37:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 10:37:380
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:37:300
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 21, 2026 10:37:1585
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:35:180
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 21, 2026 10:35:080
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 10:34:240
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 10:34:000
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 21, 2026 10:33:510
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowFeb 21, 2026 10:33:200
Report