icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर में डीएपी खाद की बड़ी कालाबाजारी, मुकदमा दर्ज

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में किसानों के लिए आईडीएपी खाद की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी का मामला सामने आने से कृषि विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जांच में खुलासा हुआ कि आईपीएल फर्टिलाइजर कंपनी के जिला प्रतिनिधि और थोक विक्रेता की मिलीभगत से किसानों के लिए भेजी गई DAP खाद को बाजार में पहुंचने से पहले ही माफिया को ब्लैक मार्केट में बेच दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद चौहान के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने थोक विक्रेता अभिषेक अग्रवाल और आईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि यादवेंद्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, बिल बुक और रेट बोर्ड मौके पर नहीं पाए जाने की जानकारी दी। रिकॉर्ड में 49.4 मीट्रिक टन DAP उपलब्ध दिखाया गया, लेकिन गोदाम में एक भी बैग मौजूद नहीं था। पूछताछ में अभिषेक अग्रवाल ने DAP मेरठ गोदाम में होने का दावा किया, जबकि कंपनी प्रतिनिधि ने वहां खाद मौजूद होने से साफ इनकार कर दिया। आगे की जांच में पता चला कि मुजफ्फरनगर रैंक प्वाइंट से जारी करीब 450 कुंतल DAP को Haryana और Rajasthan नंबर के ट्रकों में भरकर कालाबाजारी कर दी गई। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक में करीब 300 बैग और दूसरे में लगभग 700 बैग DAP लादी गई थी। प्रशासन ने इसे किसानों के साथ बड़ा धोखा बताते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

फर्रukhाबाद में बकरीद सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च, 4 जोन 15 सेक्टर तैनात

ASARUN SINGHJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह बकरीद की पूर्व जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों का किया निरीक्षण सड़क पर किया रोड मार्च जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर , पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भारी पुलिस वल के साथ फर्रुखाबाद की सड़कों पर किया फ्लैग मार्च शहर के मिश्रित और संवेदनशील इलाकों में किया गया फ्लैग मार्च, ड्रोन कैमरे से की निगरानी रूट मार्च में PAC और स्थानीय पुलिस रही शामिल, सड़कों पर दिखी पुलिस फोर्स के बूंटों की धमक डीएम, एसपी ने आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का किया प्रयास。 अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की。 मुस्लिम समुदाय से शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने की अपील शासन के निर्देशानुसार ईदगाह और मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने के निर्देश 28 मई को बकरीद पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतज फर्रुखाबाद में बकरीद के नमाज और बकरीद के त्योहार और कुर्बानी को लेकर शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और सीओ सिटी सहित कई थाने की पुलिस फोर्स के साथ थाना मऊदरवाजा से बीबीगंज ईदगाह तक फ्लैग मार्च किया तथा जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया और लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया。 जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने बताया कि कल 28 तारीख को जनपद फर्रुखाबाद में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है, जनपद में 171 मस्जिद है और 58 ईदगाह है, सभी जगह नमाज पढ़ी जाएगी, उसी के तहत थाना मऊदरवाजा से ईदगाह तक फ्लैग मार्च किया गया है, सभी तरफ शांति व्यवस्था देखी गई है और फ्लैग मार्च से संदेश दिया गया है कि कल शांतिपूर्वक तरीके से नमाज पढ़ी जाए। जनता से अपील करते हुए कहा है कि यह जनपद बहुत ही सौहार्द पूर्वक रहा है, जो भी त्यौहार यहां पर रहे हैं वह शांतिपूर्वक रहे हैं किसी भी तरीके का लाइन ऑर्डर नहीं आई है, सबसे अपील है कि जो इतिहास है यहां का उसी के हिसाब से सभी लोग त्योहार मनाए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जनपद को 4 जोन 15 सेक्टर में ड्युटियान लगाई गई है PAC की दो कंपनियाँ यहां तैनात है, कार्ट डेप्लॉय किया गया है, पर्याप्त मात्रा में रिजर्व कोर्स लाइन में मौजूद है और अलग-अलग थाना क्षेत्र में रखे गए हैं, इसके अलावा सुबह से नमाज अदा की जाएगी, सबसे अपील है कि शांतिपूर्वक अपना त्यौहार संपन्न करें, जो भी शासन की मंशा है जो गाइडलाइन है उसके अनुरूप ही त्योहार को संपादित करें, इसके संबंध में इनको बता दिया गया है उसका ध्यान रखें, पुलिस सोशल मीडिया पर पुलिस वॉच रख रही है, ऐसे कोई भी उपद्रवी हैं उन पर हमारी नजर है, उन पर कठोरता कार्रवाई की जाएगी, बाकी हमारी तैयारियां पूर्ण है और कल इस त्यौहार को सकुशल संपन्न कराएंगे। बाइट :-- डॉ अंकुर लाठर, डीएम फर्रुखाबाद बाइट :-- आरती सिंह, एसपी फर्रुखाबाद
0
0
Report

देवबंद में ईद-उल-जुहा के अवसर पर DM-SSP ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा-यातायात का जायजा लिया

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था की दृष्टिगत देवबंद के दारुल उलूम तथा विविध संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। जिलाधिकारी द्वारा ईद-उल-जुहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में जनपदवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। डीएम, एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ देवबंद क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने दारुल उलूम, खानकाह और ईदगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। आमजन से सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने को कहा
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर पुलिस ने बकरीद के शांतिपूर्ण त्योहार के लिए फ्लैग मार्च किया

Sultanpur, Uttar Pradesh:Anchor -सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कल बकरीद के त्यौहार को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया भारी संख्या में पुलिस बल ने नगर के मुख्य चौराहे और मस्जिद के सामने जाकर लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कल बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा जिसके चलते शांति व्यवस्था कायम रहे इस वजह से पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया है धर्म गुरुओं से भी आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई है पूरे शहर के चप्पे -चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और सेक्टर वाइज अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है
0
0
Report

गोरखपुर: सरयू नदी के मुक्तिपथ घाट पर दाह संस्कार के दौरान युवक डूबकर मौत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बड़हलगंज में एक दर्दनाक हादसा ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सरयू नदी के मुक्तिपथ घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आया एक 23 वर्षीय युवक स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस परिवार में पहले से शोक का माहौल था, वहां इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म्टम के लिए भेज दिया है। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित सरयू नदी के मुक्तिपथ घाट पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दाह संस्कार में शामिल होने आया एक युवक स्नान के दौरान नदी में डूब गया। जानकारी के अनुसार कौड़ीराम क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी जगलाल गुप्ता का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजन और गांव के लोग बड़हलगंज के मुक्तिपथ घाट पहुंचे थे। गांव का 23 वर्षीय युवक चंद्रभान गौड़ पुत्र स्वर्गीय रामसेवक गौड़ भी दाह संस्कार में शामिल होने आया था। अंतिम संस्कार के बाद लोग पास स्थित रामकवल शाही घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चंद्रभान नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय युवकों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसकी तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चंद्रभान को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घाट से लेकर अस्पताल तक हर आंख नम दिखाई दी। सूचना पर पहुंची बड़हलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सरयू नदी में लगातार हो रहे हादसे घाटों पर सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक तरफ परिवार पहले से शोक में डूबा था, वहीं इस हादसे ने पूरे गांव को एक और गहरे मातम में डाल दिया।
0
0
Report
Advertisement

बांके बिहारी मंदिर के पास 19 बैनामों के साथ जमीन रजिस्ट्री, क्षेत्र विकास तेज

Mathura, Uttar Pradesh:**श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए बांके बिहारी मंदिर के पास दो और रजिस्ट्रियां संपन्न, कुल 19 बैनामे पूरे** **मथुरा,श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास और निर्माण परियोजना की दिशा में जिला प्रशासन को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में मंदिर क्षेत्र के विकास हेतु दो और जमीनों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस पुनीत कार्य के लिए जंगल कट्टी मोहल्ला के भू-स्वामियों ने आगे आकर अपनी जमीन ठाकुर श्री बांके बिहारी जी (देवता) के नाम समर्पित की है। तहसीलदार सदर के माध्यम से निष्पादित की गई इन दो रजिस्ट्रियों में भवन संख्या 265 (35 वर्ग मीटर) एवं भवन संख्या 266 (168.66 वर्ग मीटर) शामिल हैं। श्री शरद बिहारी, श्री शशि बाबू गौड़, श्री रवि भूषण गौड़ एवं श्री सुभाष गौड़ (पुत्रगण श्री खिलन बिहारी गौड़) द्वारा कुल 203.66 वर्ग मीटर भूमि की रजिस्ट्री की गई है। इन नई रजिस्ट्रियों के साथ ही अब तक कुल 19 बैनामे (क्षेत्रफल लगभग 2034.78 वर्ग मीटर) कराए जा चुके हैं। **निवासियों को मिल रहा है उचित मुआवजा और सुविधाएं** जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में गठित 'ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी' के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्यवाही पूरी पारदर्शिता और विधिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है। प्रशासन द्वारा प्रभावित निवासियों और भू-संपत्ति स्वामियों को बेहतरीन विकल्प और राहत पैकेज दिए जा रहे हैं। इसमें जमीन के बदले पर्याप्त मुआवजा, दुकान के बदले दुकान, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख एवं रुकमणि विहार में फ्लैट तथा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के प्रोजेक्ट्स में प्लॉट का आवंटन शामिल है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन सुविधाओं के लिए 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे प्रभावित लोग निरंतर खुद आगे आकर रजिस्ट्रियां करा रहे हैं। **धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा** ब्रज क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास की दृष्टि से यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। Government का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। इस परियोजना के तहत संकरी गलियों में भीड़ का दबाव कम करने के लिए चौड़े प्रवेश-निकासी द्वार, श्रद्धालुओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मंदिर के आस-पास इस भव्य निर्माण से न केवल धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इलाहबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार जी की अध्यक्षता में गठित हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी इस पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कटिबद्ध है। बाइट--डीएम सीपी सिंह
0
0
Report

आगरा में सुरक्षा कड़ी, ईद के अवसर पर माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस सख्त

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग बकरा ईद को लेकर एलर्ट मोड़ पर आगरा पुलिस संवेदनशील इलाकों में पेरा कंपनियों और पुलिस ने किया गश्त खुद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार और उनकी टीम ने सड़को पर उतरकर किया फ्लैग मार्च आगरा पुलिस का साफ संदेश, माहौल खराब कर ए वालों पर होगी सख्त कार्यवाही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी रखी जा रही नजर सदा वर्दी में भी पुलिस मुख्य बाजारों और चौराहों पर रखेगी नजर किसी भी हाल में किसी को नहीं होगी त्यौहार के नाम पर माहौल खराब करने की इजाजत आगरा पुलिस अधिकारियों के साथ थाना स्तर पर भी कर चुकी है सर्व समाज की पीस कमेटी मीटिंग
0
0
Report
Advertisement

जालौन में धर्म परिवर्तन के शक पर ग्रामीणों बस लखनऊ जा रही पकड़ी गई

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन Jaalun में धर्म परिवर्तन कराने की आशंका पर लखनऊ जा रही ग्रामीणों से भरी बस पकड़ी गई, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बस पकड़कर पुलिस को सौंपी, महिलाओं समेत दो दर्जन से अधिक हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू, मदारीपुर गांव से ग्रामीणों को बस में भरकर लखनऊ ले जाने का आरोप, गांव-गांव से गरीब परिवारों को लालच देकर जुटाने की इलाके में चर्चा, सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ऊध गांव से नेटवर्क संचालित होने की आशंका, सूचना पर एसडीएम रिंकू सिंह राही, सीओ शैलेंद्र बाजपेई और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस सभी लोगों से पूछताछ करने में जुटी, पकड़े गए लोग लखनऊ जाने की बात कर रहे स्वीकार, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव का मामला。
0
0
Report

मधुबनी में युवक की संदिग्ध मौत: जमीन विवाद में हत्या का आरोप

Madhubani, Bihar:मधुबनी में युवक Subhash Yadav की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जमीन विवाद में चाचा सहित अन्य पर लगाया हत्या का आरोप। घटना रुद्रपुर थाना के ठठरी गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्र से शव को निकाला। मृतक के परिजनों की माने तो युवक दिल्ली में मजदूरी करता था और पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। कुछ दिनों पहले आवश्यक काम से गांव गया था; कार्य में विलंब होने के कारण अकेले गांव में था। युवक को चाचा से जमीन विवाद चल रहा था। ऐसे में गांव में अकेले पाकर चाचा और उसके परिजनों ने हत्या कर शव को जला दिया। मृतक के माता पिता भाई ने जब गांव में फोन किया तो उसे बताया गया कि युवक सुसाइड कर लिया है जिसे जला भी दिया गया है। मृतक के पिता और भाई ने पुलिस को हत्या की सूचना दिया। पुलिस द्वारा मजिस्ट्रेट के समक्ष शव को कब्र से निकाला गया। हालाँकि शव पूरी तरह से जल चुका था; कुछ जला हुआ हड्डी बरामद हुआ। बताया जा रहा तेज ज्वलनशील पदार्थ से शव को जलाया गया है। पुलिस ने जांच के लिए FS L टीम को बुलाया। DSP Subodh Kumar Singh ने मामला की जांच की जानकारी दी।
0
0
Report

मधेपुरा में जमीन विवाद पर डायल 112 से मारपीट, सड़क जाम

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के पूर्वी टोला वार्ड नंबर-4 में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर बड़ा बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद में सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस पहुंचते ही गाली-गलौज और मारपीट करने लगी, जिसके बाद आसपास के महादलित समुदाय के लोग विरोध करने लगे। आरोप है कि बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर महिला-पुरुषों के साथ भी मारपीट की गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायल 112 में तैनात पुलिस पदाधिकारी दिवाकर सिंह पर दुर्व्यवहार और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही बीडीओ अविनाश कुमार, सीओ वंदना कुमारी, जिला परिषद प्रतिनिधि डॉ. बीके आर्यन, प्रमुख प्रतिनिधि राज नारायण यादव, समिति प्रतिनिधि सुमन कुमार, तरुण कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन की ओर से जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। जानकारी के अनुसार पूर्वी टोला वार्ड नंबर-4 में बुधाय यादव और राजकुमारी देवी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पीड़ित राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने सिकंदर यादव से जमीन खरीदकर सरकारी अमीन से नापी कराने के बाद घर बनवाया था। सोमवार की रात आई तेज आंधी में उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया था। बुधवार को घर की मरम्मत कराई जा रही थी, तभी दूसरे पक्ष द्वारा डायल 112 पुलिस को बुलाया गया। इस संबंध में सीओ वंदना कुमारी ने बताया कि जानकारी पाकर पुलिस पहुंची थी ,लोगों ने डायल 112 की पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया था जिसे समझा बुझा कर खत्म कर लिया गया है। पुलिस के चोटिल होने की खबर से उन्होंने इंकार किया है। बाइट : वंदना कुमारी, सीओ घैलाढ़
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top