icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
243201

दो माह से खराब केसर फीडर, अधिकारियों को हटाने की मांग

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। केसर इंडस्ट्रियल फीडर की ट्रॉली दो माह से खराब होने पर बहेड़ी राइस मिलर्स एसोसिएशन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने मुख्य अभियंता, विद्युत विभाग बरेली को पत्र भेजकर संबंधित एसडीओ और जेई के स्थानांतरण की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद की ओर से अधिशासी अभियंता बहेड़ी के माध्यम से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि फीडर की ट्रॉली ठीक कराने के लिए पदाधिकारी लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि एसएसओ से लेकर एसडीओ तक उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल हटाकर फीडर की ट्रॉली दुरुस्त कराई जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सके। साथ ही अतिरिक्त लाइन के माध्यम से बहेड़ी की राइस मिलों, अन्य औद्योगिक इकाइयों और आरा मशीनों को बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है।
0
0
Report
Pinewz
243201

सांप के काटने से मासूम की मौत

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। नगर के मोहल्ला अब्बास नगर में सांप के काटने से तीन वर्षीय आलिम अली की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक छा गया। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद हसन का बेटा आलिम अली सोमवार शाम करीब छह बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आलिम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
0
0
Report
Pinewz
243201

बरेली: गन्ना भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना, सीएम से मुलाकात का आश्वासन

Baheri, Uttar Pradesh:

बरेली: बहेड़ी में गन्ने के बकाया भुगतान और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजिंदर सिंह मान की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। धरने का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह ने किया। इस दौरान बरेली मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों सहित कई किसान पदाधिकारी मौजूद रहे। धरने के दौरान एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को बरेली में मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान नेताओं ने फिलहाल धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
243201

बरेली: बहेड़ी पुलिस ने 130 ग्राम चरस के साथ दिल्ली निवासी युवक को किया गिरफ्तार

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 130 ग्राम चरस के साथ दिल्ली निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शहजाद पुत्र शाहिद हुसैन, निवासी बजीराबाद गांव, बुराड़ी, उत्तरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 130 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस काम से पैसे कमाकर अपना जीवनयापन करता है और चरस बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे। संवाददाता: विशाल दिवाकर, बहेड़ी, बरेली
0
0
Report
Pinewz
243201

बहेड़ी में पालतू कुत्ते का आतंक, दो मासूम बच्चों को काटकर किया घायल

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम अरसियाबोज में पालतू कुत्ते के हमले से तीन और पांच वर्ष के दो मासूम बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद बच्चों की मां साबिया पत्नी तसलीम ने थाना बहेड़ी में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, शनिवार 10 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे साबिया के बेटे जैद (5 वर्ष) और असद (3 वर्ष) गांव की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले हर प्रसाद उर्फ चंटा और महेंद्र के घर का पालतू कुत्ता खुला हुआ था। आरोप है कि कुत्ते ने दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में जैद के होंठ और आंख के आसपास, जबकि असद के चेहरे और हाथ पर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि उक्त कुत्ता पहले भी गांव में लोगों और जानवरों पर हमला कर चुका है। कुत्ते को बांधकर रखने के लिए कई बार कहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में कुत्ते के मालिक पक्ष से बात करने पर विवाद और मारपीट की स्थिति बन जाती है। साबिया ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित पक्ष के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top