Back
तहसीलदार पंचनामा के बाद धान खरीदी गड़बड़ियों पर समिति प्रबंधक की अभद्र भाषा का वीडियो
SLSanjay Lohani
Jan 01, 2026 13:54:50
Satna, Madhya Pradesh
सतना। सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में अनियमितताओं के खिलाफ तहसीलदार प्रज्ञा दुबे द्वारा पंचनामा करने के बाद समिति प्रबंधक का महिला तहसीलदार के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का एक वीडियो सामने आया है। शिवराजपुर के धान खरीदी केंद्र पर हुई जांच के दौरान किसानों की तौल में 41 किलो 200 ग्राम वजन पाया गया, जबकि मानक एक बोरी का वजन 40 किलो 600 ग्राम होना चाहिए। भरी हुई बोरियों की तौल करने पर वजन घटकर 36 किलो रह गया, यानी लगभग 5 किलो धान गायब हुआ। इससे खरीदी तंत्र पर सवाल उठे। तौल के बाद धान की बोरियाँ खुले में रखी जा रही थीं, जिससे नमी 19 पॉइंट तक पहुँच गई, जबकि मानक 17 पॉइंट है। निरीक्षण के समय सहायक प्रबंधक हरिराम पांडेय उपस्थित नहीं थे। तहसीलदार दुबे ने पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। धान खरीदी में की गई अनियमितताओं के मामले में केंद्र में गड़बड़ी मिली है, जिसके अनुसार आज समिति प्रबंधक के खिलाफ बॉन्ड ओवर की कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 01, 2026 15:02:450
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 01, 2026 15:02:270
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 01, 2026 15:01:520
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 01, 2026 15:01:230
Report
AMAnkit Mittal
FollowJan 01, 2026 15:01:090
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 01, 2026 15:00:120
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 01, 2026 14:51:570
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowJan 01, 2026 14:51:320
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowJan 01, 2026 14:50:560
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 01, 2026 14:50:220
Report