Back
सतना के पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी का एम्स में निधन, शोक की लहर
SLSanjay Lohani
Oct 12, 2025 11:51:11
Satna, Madhya Pradesh
सतना। सतना के पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी 72 वर्ष का रविवार की दोपहर को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया है। पिछले काफी समय से वे बीमार थे। पारिवारिक लोगों के अनुसार पिछले एक हफ्ते से वे बोल भी नहीं पा रहे थे। उनके निधन की खबर आते ही सतना में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत विधायक की गिनती सर्वहारा वर्ग के नेताओं में होती थी। इसी कारण वे 3 बार लगातार सतना विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।
*एक परिचय*
शंकरलाल तिवारी बेबाक शैली के लिए जाने जाते रहे। उनका जन्म 8 अप्रैल 1953 को सतना जिले के चकदही गांव में हुआ था। शहर के सुभाष चौक पर पुस्तैनी मकान में परिवार के साथ रहते रहे। शंकरलाल से ही परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि शुरू हुई। शंकरलाल बचपन से ही संघ से जुड़ गए थे। 1975 तक स्थानीय स्तर पर युवा व बेबाक नेता की छवि बना चुके थे। आपातकाल में जेल भी गए। वे मीसाबंदी के रूप में 18 माह तक जेल में रहे। इन्हें रीवा, टीकमगढ़ और सतना की जेल में रखा गया था। जब बाहर आए तो संघ और भाजपा की राजनीति में सक्रियता बढ़ा दी। जिला स्तर पर भाजपा पार्टी में विभिन्न पदों पर दायित्व निभाते रहे हैं। उन्होंने 1998 में पहली बार निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसके बाद भाजपा की टिकट पर 2003 से चुनावी मैदान में रहे। 2003, 2008 और 2013 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट से तीन बार लगातार सतना से विधायक चुने गए।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Delhi, Delhi:
देश की दस बड़ी खबर देखिए हमारे साथ PINEWZ पर
7
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 10, 2025 04:50:180
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 10, 2025 04:50:010
Report
MMMohammad Muzammil
FollowNov 10, 2025 04:49:450
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 10, 2025 04:49:300
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 10, 2025 04:49:180
Report
AOAjay Ojha
FollowNov 10, 2025 04:48:080
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 10, 2025 04:47:250
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 10, 2025 04:46:31Noida, Uttar Pradesh:Dr Adil Rathar 1st doctor arrested from Saharanpur
0
Report
SPSohan Pramanik
FollowNov 10, 2025 04:45:560
Report
0
Report
0
Report