Home
Web Stories
Become a News Creator
Your local stories, Your voice
Join as Creator
Follow us on
Download App from
Advertisement
273001
हाई मास्क पोल पर चढ़ा युवक, घंटो चला ड्रामा, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू
NP
Nikhilesh Pratap
Follow
Jan 17, 2026 10:29:58
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
गोरखपुर। प्रॉपर्टी की मांग को लेकर युवक चढ़ा सोलर लैम्प के के पोल पर, घंटो चला है वोल्टेज ड्रामा, फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू यूनिट टीम और पुलिस को देखते ही युवक ने अपने ही जैकेट में लगाई आग, टीम ने कड़ी मशक्कत से किया सकुशल रेस्क्यू। तिवारीपुर पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, कोई हताहत नही। लोगों ने ली राहत की सांस, मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा, पिता की मौत के बाद बेटा सत्यम माँ से लगा रहा प्रॉपर्टी देने की गुहार, प्रॉपर्टी नाम न किये जाने से नाराज होकर उठाया कदम। मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घासीकटरा चौराहे का।
0
0
Share
Report
273001
गोरखपुर महोत्सव बना लाठी उत्सव, पवन सिंह और सांसद रवि किशन की मौजूदगी में पुलिस ने भाजी लाठियां
NP
Nikhilesh Pratap
Follow
Jan 13, 2026 06:35:29
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
गोरखपुर महोत्सव में देर रात पवन सिंह के परफार्मेंस और बर्थडे केक काटने के दौरान भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियां, कुर्सियां टूटीं, वीडियो वायरल, गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन 12 जनवरी की रात भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की परफॉर्मेंस थी, पवन सिंह के साथ मंच पर अभिनेता व सांसद रविकिशन भी मौजूद थे. इसी दौरान पवन सिंह के जन्मदिन का केक काटने के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई. पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इस दौरान वहां भगदड़ का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. कुर्सियां भी चलीं. कई कुर्सियां टूट भी गई. भागने के दौरान लोग एक दूसरे पर गिरने भी लगे. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो प्रशासनिक दुर्व्यवस्था की पोल खोल रहा है. इस दौरान पंडाल में मौजूद महिलाओं और बच्चों को परेशानी भी झेलनी पड़ी. 11 जनवरी से शुरू हुआ है तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3 से 4 बजे के बीच समापन के मुख्य समारोह में लोगों को संबोधित करेंगे. रात में बॉलीवुड नाइट में बॉलीवुड सिंगर बादशाह परफॉर्मेंस देंगे.
0
0
Share
Report
273015
योगी के सिपाही चंदन विश्वकर्मा ने हजारों की संख्या में कम्बलों का किया वितरण
NP
Nikhilesh Pratap
Follow
Jan 03, 2026 14:59:10
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
मिर्जापुर वार्ड न. 73 में भाजपा नेता चंदन विश्वकर्मा के द्वारा गरीबो में निशुल्क कम्बल बितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कालीबाड़ी मंदिर के महान रविंद्र दास महाराज ने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ की कृपा से मुख्यमंत्री के परम शिष्य भाजपा नेता चंदन विश्वकर्मा के द्वारा गरीबो में कम्बल बितरण का कार्य किया जा रहा है। वही भाजपा नेता चंदन विश्वकर्मा ने कहा यह कार्य हर वर्ष होता है। हमारा एक लाख कम्बल लोगो मे बितरण करने का लक्ष्य है।
0
0
Share
Report
Advertisement
273001
एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस ने साल के पहले दिन सुंदरकांड व भंडारे का किया आयोजन
NP
Nikhilesh Pratap
Follow
Jan 01, 2026 12:51:00
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
पौष शुक्ल त्रयोदसी दिन गुरुवार को नव वर्ष के शुभ पावन पर विगत कई वर्षों से इस वर्ष भी (सिग्नल कारखाना गोरखपुर छावनी में फाउंड्री गेट पर स्थित श्री हनुमान मंदिर) पर सुंदर काण्ड सोपान और विशाल भंडारा का आयोजन किया था। जिसके उपलक्ष्य में जोनल अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) NERMC, नितेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कहा कि रेल कर्मियों के विभिन्न विभागीय समस्या के निस्तारण के साथ ही, कार्यक्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं हो इसको लेकर एन इ रेलवे मेंस कांग्रेस कटिबद्ध है।
0
0
Share
Report
273015
गोरखपुर मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों में बांटा कंबल
NP
Nikhilesh Pratap
Follow
Dec 28, 2025 12:00:08
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानगर में दो रैन बसेरों का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया तथा वहां ठहरे हुए लोगों से बातचीत कर वहाँ दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। रैन बसेरे में मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल व भोजन का वितरण भी किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे के बाहर भी सैकड़ो जरूरतमंद लोगों में कंबल व भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
0
0
Share
Report
Advertisement
Top Cities
New Delhi
Gurugram
Pune
Ahmedabad
Bengaluru
Back to top