Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
लखनऊ STF ने 50 हजार के इनामी सूरज कुमार को इंदिरा नगर से गिरफ्तार किया
RRRakesh Ranjan
Oct 12, 2025 14:46:43
Noida, Uttar Pradesh
लखनऊ : 50 हजार का इनामी सूरज कुमार गिरफ्तार यूपी STF ने इंदिरा नगर से अरेस्ट किया गोण्डा में नाबालिग को भगाने केस था दर्ज मामला STF और पुलिस कर रही थी तलाश जनपद सीतापुर का रहने वाला आरोपी सूरज।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Oct 12, 2025 17:32:59
Dhanbad, Jharkhand:झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह साढ़े आठ साल बाद अपने घर सिंह मेंशन लौट आये। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या मामले में वे लंबे समय से जेल में बंद थे। 27 अगस्त को मामले में कोर्ट ने रिहा किया था। रिहाई के बाद बीमार होने के कारण घर लौट नहीं पाये थे। दिल्ली में इलाजरत थे। इलाज करा संजीव सिंह वापस घर लौटे। इसे लेकर घर के सदस्यों में खुशी है। वही समर्थकों में काफी उत्साह। भाजपा झरिया विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह है। दुर्गापुर एयरपोर्ट से संजीव सिंह अपने आवास सरायढ़ेला स्थित सिंह मेंशन पहुँचे। उनके स्वागत में सौ से अधिक गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। आवास पहुंचने से पहले ही समर्थकों की भारी भीड़ सिंह मेंशन के बाहर जुटी रही। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। सिंहमेंशन के द्वार पर भव्य सजावट की गई है। आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ संजीव सिंह का स्वागत किया गया। वही झरिया विधायक ने कहा कि लंबे समय का इंतजार घर के लोगो के साथ समर्थकों का खत्म हुआ है। पूर्व विधायक घर लौट आये हैं। वही संजीव सिंह के भाई ने कहा उनके बड़े भाई लौट आये हैं। जल्द ही सक्रिय राजनीति में नजर आएंगे। अब वह स्वस्थ है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Oct 12, 2025 17:32:51
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले की कर्नलगंज पुलिस और यूपी एसटीएफ लखनऊ यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी सूरज पुत्र झब्बू, निवासी छतांगुर, थाना तम्बौर, जनपद सीतापुर को मुंशी पुलिया लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। बीते 5 मई को करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को युवक भाग ले गया था और जिसके गायब होने को लेकर के परिजनों द्वारा करनैलगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी सूरज का नाम निकलकर सामने आया और गिरफ्तारी को लेकर के कई बार पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किया गया लेकिन युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर के आईजी देवी पाटन रेंज अमित पाठक द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था जहां आज यूपीएसटीएफ और करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल 5 मई 2025 को करनैलगंज निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए गायब होने की लिखित तहरीर देकर थाना करनैलगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान आरोपी सूरज फरार चल रहा था पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने 12 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना करनैलगंज में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में निरीक्षक आशुतोष कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रताप नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार और हेड कांस्टेबल राजेश शामिल रहे है。
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 12, 2025 17:32:38
Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद गोलंबर स्थित टॉप इन टाउन रेस्टोरेंट के मालिक अमन सौरव को गोली मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में रेस्टोरेंट की कर्मी शिवानी कुमारी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 10 अक्टूबर की शाम राज उर्फ मेहताब और दानिश अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे और मालिक को बुलाने लगे. जब बताया गया कि वह मौजूद नहीं हैं, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और कैश काउंटर के अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने धमकी दी कि “उसे बुलाओ, गोली मार देंगे, दुकान में आग लगा देंगे।” मालिक अमन सौरव ने बताया कि राज उर्फ मेहताब पहले उनके ग्राहक थे और अपने दफ्तर के लिए खाना मंगाते थे। पेमेंट के समय अक्सर टालमटोल करते थे और जब खाना भेजना बंद किया गया, तो धमकाने लगे। अमन के अनुसार, आरोपी खुद को रईस खान का करीबी बताते हैं और उनकी आपराधिक छवि है। गर्दनीबाग थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, जबकि रेस्टोरेंट संचालक और उनके स्टाफ में दहशत का माहौल है。
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Oct 12, 2025 17:31:59
Giridih, Jharkhand:एभीबी कहते हैं की घर - परिवार को चलाने की जिम्मेदारी इंसान से कोई भी काम करवاتا है. कोई पेट की खातिर गलत संगत में पड़ कर गलत गलत काम करने लगता है तो कोई सच्चाई के रास्ते पर चलकर कड़ी मेहनत कर चंद रूपये कमा कर अपना परिवार चलाता है. लेकिन गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के कोंडराटांड में धनबाद जिले से आये कुछ लोगों के द्वारा पेट की खातिर मौत का खेल खेला जा रहा है. जिसे देख कर पूरे गांव में एक तरफ जंहा तरह - तरह की चर्चाएं हो रही है तो कई लोग इस तरह के खेल के प्रदर्शन पर रोक लगाने की भी मांग जिला प्रशासन से कर रहे हैं. दरअसल बिरनी प्रखंड के कोंडराटांड में धनबाद जिले से करीब एक दर्जन से अधिक युवकों का एक जत्था दो दिन पूर्व पहुंचा है. जिसमें युवक, बच्चे ओर महिलाएं शामिल है. ये लोग अलग - अलग इलाकों में जाकर मौत का खेल दिखा कर चंद रूपये कमाने का काम करते हैं. शाम 7.30 बजे के बाद इनका खेल शुरु होता है जिसमें कई हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन इनके द्वारा किया जाता है जिसमें इनकी जान तक जा सकती है. ये लोग जंहा अपने दांतो में रस्सी बाँध कई ईंट ओर पत्थर उठातें हैं ओर हाथों में नुकिली किल चुभो कर रस्सी के सहारे ईंटो को बांध कर घूम - घूम कर खेल दिखाते हैं. इतना ही नही लड़के को सुला कर उसके ऊपर से बाईक चलाते हुए जाना, आग की लपटों का खेल के अलावे कई हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं. एक ओर जंहा इन युवकों के खेल को देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है तो दूसरी तरफ कई ऐसे भी ग्रामीण है जो इस तरह के खेल के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. अब देखना यह है की क्या अपनी जान पर खेल कर लोगों का मनोरंजन करते हुए चंद रूपये मांगने वाले इन खिलाडियों को कोई सहायता करती है या फिर इनके खेल पर रोक लगाती है. बहरहाल जो भी हो, लेकिन ये लोग अपनी पेट की खातिर मौत से खेल कर जंहा लोगों के बीच अपनी खेल का प्रदर्शन कर रहें हैं तो दूसरी तरफ मौत को भी गले लगा रहे हैं.
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Oct 12, 2025 17:31:31
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना थाना पुवाया कस्बे की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अजीत, गोकुल प्रसाद और दलपत एक अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पुवायां कस्बे में पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में 56 साल के दलपत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें बाद में मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। फिलहाल गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Oct 12, 2025 17:31:19
Raebareli, Uttar Pradesh:Raebareli में sareeni ko taala? Wait, content should be in proper Hindi. Corrected: रेबरेली के सरेनी कोतवाली क्षेत्र के टीला गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक अनिल ने कुएँ में छलांग लगा दी। करीब 80 फीट गहरे कुएँ में गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। locals ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को भी बुला लिया गया। ग्रामीणों की मदद से कुएँ से अनिल को निकाला गया। युवक की हालत गंभीर देख कर तत्काल फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य मुकेश गिरी और आनंद सिंह ने उसे उपचार के लिए अपनी गाड़ी में बैठाकर लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहाँ उसकी हालत खराब देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 12, 2025 17:30:13
Dhanbad, Jharkhand:झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह साढ़े आठ साल बाद अपने घर सिंह मेंशन लौट रहे हैं। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या मामले में वह लंबे समय से जेल में बंद थे। 27 अगस्त को मामले में कोर्ट ने रिहा किया था। रिहाई के बाद बीमार होने के कारण घर लौट नहीं पाये थे। दिल्ली में इलाजरत थे। इलाज करा संजीव सिंह वापस घर लौटे। इसे लेकर घर के सदस्यों में खुशी है। वही समर्थकों में काफी उत्साह। भाजपा झरिया विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह हैं। दुर्गापुर एयरपोर्ट से संजीव सिंह अपने आवास सरायढेला स्थित सिंह मेंशन पहुँचे। उनके स्वागत में सौ से अधिक गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। आवास पहुंचने से पहले ही समर्थकों की भारी भीड़ सिंह मेंशन के बाहर जुटी रही। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। सिंह मेंशन के द्वार पर भव्य सजावट की गई है। आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ संजीव सिंह का स्वागत किया गया। वहीं झरिया विधायक ने कहा कि लंबे समय का इंतजार घर के लोगो के साथ समर्थकों का खत्म हुआ है। पूर्व विधायक घर लौट आये हैं। वही संजीव सिंह के भाई ने कहा उनके बड़े भाई लौट आये हैं। जल्द ही सक्रिय राजनीति में नजर आएंगे। अब वह स्वस्थ है।
0
comment0
Report
Oct 12, 2025 17:21:26
4
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Oct 12, 2025 17:17:46
4
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Oct 12, 2025 17:16:13
Shivpuri, Madhya Pradesh:नगर पालिका के पार्षदों ने आज माधव चौक चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन कर नगर पालिका अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं। बता दें की एक निजी अखबार में गायत्री शर्मा का बयान छपा हुआ था जिसमें लिखा हुआ था कि "रघुराज सिंह गुर्जर के घर की स्थिति खराब है उनके यहां चार-चार बेटियां हैं. काम करने वाला है नहीं, हो सकता है यह परिस्थिति इस्तीफे में भी लिखा है" इसके बाद सोशल मीडिया पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का विरोध प्रदर्शन होने लगा। इसके बाद आज भाजपा कांग्रेस के पार्षदों ने एकत्रित होकर शहर में रैली निकाली और माधव चौक चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही कहा कि बेटियों के सम्मान में पार्षद मैदान में, गली-गली में शोर है गायत्री शर्मा चोर है के भी नारे लगाए। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिवपुरी दौरे पर कहा कि बीजेपी में भृष्टाचार चरम पर है यही कारण बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद नगरपालिका अध्यक्ष का पूतला दहन कर रहे है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 12, 2025 17:15:56
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में समता आन्दोलन समिति का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न धौलपुर के अग्रवाल धर्मशाला में समता आन्दोलन समिति का जिला स्तरीय सम्मेलन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने की। सम्मेलन में जिले भर से समिति के सदस्यों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया。 सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने कहा, समता आन्दोलन समिति का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समान अधिकार और सामाजिक न्याय की स्थापना करना है। हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले, यही हमारा मूल मंत्र है。 उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में जिले के विभिन्न हिस्सों में जनसभाओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा。 सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने सामाजिक असमानता, शिक्षा, रोजगार, महिलाओं की स्थिति और सामाजिक सुधार जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Oct 12, 2025 17:15:43
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में PWD के हाईप्रोफाइल चर्चित घोटाले मामले पर आज जिला प्रशासन की तरफ से ADM मिलिंद नागदेवे ने अब तक कि गई कार्यवाही से मीडिया को अवगत कराया है उन्होंने जानकारी देते हुये बताया है कि सरकारी प्रशासनिक तंत्र की अनदेखी के चलते PWD विभाग के बेशकीमती बिल्डिंग को बेचकर करोड़ो का घोटाला किया गया है जिसको लेकर कलेक्टर के निर्देश पर लगातार कार्यवाहियां दोषी कर्मचारियों के खिलाफ की जा रही है, उन्होंने बताया कि घोटाले ने अभी तक 5 सरकारी नटवर लालो पर कार्यवाही कर एफआईआर कराई गई गई वही PWD विभाग के SDO कमलेश मिश्रा के निलंबन की कार्यवाही के लिए सागर कमिश्नर को प्रस्ताव भेजा गया है साथ ही तत्कालीन कार्यपालन यंत्री PWD रामस्नेही शुक्ला और सिद्दीकी को नोटिस जारी कर जवाव मांगने के साथ साथ विभाग के प्रमुख सचिव को लिखा गया है, अपर कलेक्टर ने कहा है कि इस घोटाले में लिप्त प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नही जायेगा जो भी दोषी होगा उसे अपनी करनी की सजा मिलेगी
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 12, 2025 17:15:29
Damoh, Madhya Pradesh:घर में लगी आग, कृषि उपकरणों सहित गृहस्थी जलकर खाक.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां एक घर में भीषण आग लग गई और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है, इस अग्निकांड में लाखों की नुकसान का अनुमान है। मामला जिले के पटेरा ब्लाक के राजा बंदी गांव का है यहां रहने वाले श्याम रजक नाम के शख्स के घर में अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी, परिवार और आसपास के लोग कुछ करते उसके पहले ही आग बेकाबू हो गई और चारों तरफ फैल गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। इस घटना में रजक के परिवार की गृहस्थी के सामान के अलावा कृषि उपकरण प्लास्टिक पाइप और लकड़ी भी जलकर खाक हो गई है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top