Back
सतना के अस्पताल में एक प्रसूता ने साथ तीन नवजात बच्चों को जन्म दिया
SLSanjay Lohani
Nov 23, 2025 10:32:23
Satna, Madhya Pradesh
सतना में एक अनोखा मामला सामने आया जहां एक प्रसूता ने एक साथ तीन नवजात शिशुओं को दिया जन्म। यह बात जैसे ही जिला अस्पताल में सामने आई तो पूरे अस्पताल में खुशियों की लहर दौड़ गई। लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें चिंता की बात यह है कि तीनों शिशुओं का वजन कम होने के कारण उन्हें नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीनों बच्चों का इलाज जारी है।
मध्यप्रदेश में अजब गजब चीजें सामने अक्सर आती ही रहती है। ऐसा ही एक अजब गजब मामला सतना जिला चिकित्सालय का सामने आया है। जहां पर जिला अस्पताल में बीते दिन एक प्रसूता को डिलेवरी के भर्ती कराया गया था। प्रसूता मैहर जिले के बुढेरुआ ग्राम निवासी रंजना पटेल उम्र 28 वर्ष पत्नी मिथिलेश पटेल जिला अस्पताल में लेवर पेन के चलते उसके परिजनों ने जिला अस्पताल लाया था। जहां उसे लेवर रूम में भर्ती कराया गया। भर्ती होने के बाद रंजना ने शाम करीब 4 बजे एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन उसके बावजूद भी उसे लेवर पेन बना रहा। डॉक्टर ने उसे भर्ती कराए रखा कि शायद दो बच्चे हो सकते हैं। वही करीब दो घंटे बाद फिर रंजना ने एक साथ दो और नवजात शिशुओं को जन्म दिया। अब बड़ी बात यह है कि तीनों बच्चे जन्म देने से अस्पताल में चर्चा का विषय बन गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि तीनों बच्चे एक दम स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं। हालांकि वजन कम होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। यह मामला इस वर्ष का पहला मामला होगा। की एक प्रसूता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है।
इस मामले पर जिला अस्पताल प्रशासक (RMO) डॉ शरद दुबे ने बताया कि बीते दिन एक प्रसूता जो कि मैहर जिले के अमरपाटन बुढेरुआ ग्राम से रंजना पटेल उम्र 28 वर्ष को उनके परिजनों ने डिलेवरी के लिए भर्ती कराया था। जिसके बाद शाम को करीब 4 बजे रंजना ने नार्मल डिलेवरी में एक बच्चे को जन्म दिया। उसके करीब दो घंटे बाद फिर रंजना ने एक एक कर दो और बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बच्चे का वजन 1 किलो 6 सौ ग्राम तो दूसरा 1 किलो 4 सौ ग्राम तो वही तीसरा बच्चा 1 किलो ग्राम का है। तीनों बच्चे वजन कम होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है। अभी तक तीनों बच्चे एक दम स्वास्थ्य है।
184
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowNov 23, 2025 11:50:040
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 23, 2025 11:49:450
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 23, 2025 11:49:300
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 23, 2025 11:49:240
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 23, 2025 11:49:090
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 23, 2025 11:48:530
Report
VVvirendra vasinde
FollowNov 23, 2025 11:48:140
Report
APAbhay Pathak
FollowNov 23, 2025 11:47:540
Report
SKSumit Kumar
FollowNov 23, 2025 11:47:380
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 23, 2025 11:47:230
Report