Back
चित्रकूट में दहेज के दबाव से दोहरी मौत: युवक और मंगेतर ने दी जान
OSONKAR SINGH
Mar 29, 2026 03:34:53
Indore, Madhya Pradesh
चित्रकूट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए अपने ही परिवार को जिम्मेदार ठहराया… और इस घटना के बाद उसकी मंगेतर ने भी जान दे दी। आखिर क्या है पूरा मामला…
चित्रकूट जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
राजापुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय पुरवा गांव निवासी दुर्गेश पांडेय ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाया… जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने पिता और बहनों को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो बनाने के बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि दुर्गेश की शादी सरधुआ थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी रत्ना मिश्रा से तय हुई थी।
लेकिन इस घटना ने उस वक्त और भी दर्दनाक मोड़ ले लिया… जब दुर्गेश की मौत की खबर मिलते ही उसकी मंगेतर रत्ना मिश्रा ने भी आत्महत्या कर ली।
दोनों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है… और दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं।
वहीं, लड़की के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दुर्गेश के पिता और बहनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाया जा रहा था… जिसकी वजह से यह दुखद घटना सामने आई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है… और वीडियो को भी साक्ष्य के तौर पर खंगाला जा रहा है。
फिलहाल इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं… क्या सच में दहेज का दबाव इस दोहरी मौत की वजह बना? या इसके पीछे कोई और कारण है… इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 29, 2026 05:03:010
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 29, 2026 05:02:500
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 29, 2026 05:02:240
Report
KRKishore Roy
FollowMar 29, 2026 05:02:070
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 29, 2026 05:01:530
Report
KRKishore Roy
FollowMar 29, 2026 05:01:410
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 29, 2026 05:01:270
Report
1096
Report
1041
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 29, 2026 05:00:300
Report
1021
Report
702
Report
1057
Report
1023
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 29, 2026 04:49:34727
Report