Sagar- बेटे ने कुल्हाड़ी मार कर की पिता की हत्या
रहली थाना क्षेत्र के ग्राम डूडखेड़ा में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर मर्डर कर दिया। मृतक का नाम विष्णु पिता रामसहाय कुर्मी उम्र 69 वर्ष है। घटना की वजह खेत पर जाने को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वृद्ध पिता और उनके बेटे के बीच खेत पर जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में वृद्ध पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान वृद्ध पिता की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बेटा मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|