Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sagar470227

Sagar - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

Apr 07, 2025 17:37:48
Rehli, Madhya Pradesh
बहुचर्चित परिवहन घोटाले के मुख्य आरोपी आरक्षक सौरभ शर्मा मामले को लेकर रहली में गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन किया।पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर जद्दोजहद हुई,पुलिस द्वारा पुतला दहन को रोकने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर दौड़ते हुए पुतले का दहन किया।प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि परिवहन घोटाले के मुख्य आरोपी आरक्षक सौरभ शर्मा को प्रदेश सरकार जानबूझकर बचा रही है।इस घोटाले में भाजपा के मंत्री भी शामिल है जिन्हें सरकार बचाकर पूरे घोटाले की लीपापोती कर रही है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top