रीवा में वायरल फीवर से 3 बच्चों की गई जान
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में वायरल फीवर से 3 बच्चों की जान जाने के बाद अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्होंने कई बार अस्पताल की लापरवाही की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिले में 12 बच्चों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से 5 बच्चों की जान चली गई। इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया है, और कांग्रेस के पूर्व विधायक ने परिजनों को सांत्वना दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
