Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Panna488001

पन्ना के गहरे तालाब में दो सगी बहनें डूब कर मौत, सुरक्षा पर सवाल

PSPIYUSH SHUKLA
Mar 25, 2026 11:18:04
Panna, Madhya Pradesh
पन्ना जिले के सुनहरा गाँव में रेलवे विभाग द्वारा खोदे गए एक गहरे तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है. मृतक बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय रागिनी और 6 वर्षीय आशिकी के रूप में हुई है. ये दोनों बहनें अपने नानी के घर आई थीं. आज दोपहर जब वे सहेलियों के साथ तालाब किनारे खेलने गईं, तो खेलते-खेलते पैर फिसलने से छोटी बहन पानी में डूबने लगीं. उसे बचाने के चक्कर में बड़ी बहन ने भी अपनी जान गंवा दी. आसपास के लोग बच्चियों को तुरंत पन्ना जिला चिकित्सालय ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पिता कृष्णे आदिवासी मजदूरी करते हैं. प्रशासन के लिए यह गंभीर सवाल है कि इतने गहरे गड्ढे बिना सुरक्षा घेरे कैसे छोड़े गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PCPranay Chakraborty
Mar 25, 2026 12:31:45
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 25, 2026 12:31:21
Sikar, Rajasthan:जिले के खाटूश्यामजी कस्बे स्थित नगर पालिका परिसर में राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत श्याम बाबा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीएम रतन कुमार, एसडीएम मोनिका सामोर, नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, भाजपा नेता गजानंद कुमावत, एक्सईएन प्रवीण महला एवं श्री श्याम मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक संतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की पूजा-अर्चना की तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में श्याम बाबा के जीवन प्रसंगों का चित्रात्मक प्रस्तुतीकरण, खाटूश्यामजी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और बाबा की दुर्लभ ऐतिहासिक तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। इन प्रदर्शनों को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम में नगर पालिका के एसआई वीरेंद्र सिंह चंदेलिया, राकेश लाटा, विजयपाल बाजिया, पर्यटन विभाग के आनंद भारद्वाज सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन को श्याम बाबा की महिमा, उनके इतिहास और खाटूश्यामजी की धार्मिक पहचान से परिचित कराना है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत सीकर जिले में धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र के लिए श्याम बाबा, वनस्पति में अलडु का पेड़, खेल में बास्केटबॉल, फसल में प्याज और लकड़ी फर्नीचर उद्योग को चयनित किया गया है।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 25, 2026 12:31:07
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के मुंडावर थाना अंतर्गत आज फिर एक बार गोलियों की आवाज से लोग दहल गए। मामला मुंडावर थाना अंतर्गत जसाई गांव का है जहां एक बाइक और स्कार्पियो गाड़ी से हमलावर आए और सचिन नामक युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, सूत्रों की माने तो इस गोलीकांड में हमलावरों की तरफ से कई राउंड फायरिंग किए गए है, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गोली लगी नहीं, वही फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई, मौके पर एएसपी जया सिंह डीएसपी लालसिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई, वही हमले के बाद हमलावर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को छोड़कर फरार हो गई, एएसपी जया सिंह की माने तो जनवरी में सोनू जाट और आशीष जाट के ऊपर हमले का मामला दर्ज हुआ था, उस केस में पीड़ित सचिन गवाह था, अभी कवास लगाए जा रहे है कि गवाह को धमकाने के इरादे से उसपर फायरिंग की गई है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 25, 2026 12:30:45
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैद्यता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन एंकर इन्ट्रो- राजस्थान पेंशनर्स समाज लक्ष्मणगढ़ के लोगों ने अपनी मांग को लेकर विरोध प्रधानमंत्री के नाम लक्ष्मणगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान पेंशनर्स समाज के अर्जुन लाल वर्मा ने बताया कि वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैद्यता अधिनियम 2025 को वापस लेने के सम्बन्ध में पेंशनर्स ने एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें हमारी मांग है कि भारत की संचित निधि से पेंशन देनदारियों पर व्यय हेतु केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमों और सिद्धांतों का सत्यापन। वर्मा ने कहा कि अधिनियम के विरोध में आज राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा भी 25 मार्च 2025 को काला दिवस के रूप में मानते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया है कि केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम अधिनियम को वापस लेने के लिए तत्काल कदम उठाए। बाईट - अर्जुनलाल वर्मा अध्यक्ष राजस्थान पेंशनर्स समाज लक्ष्मणगढ़
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 25, 2026 12:30:11
Jaipur, Rajasthan:भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) राजस्थान की बड़ी कार्रवाई, सिरोही में आबू रोड स्थित मेसर्स जेएम मेटल्स नामक बर्तनों के निर्माण के लिए उपयोग में ली जाने वाली स्टील शीट के निर्माता के परिसर पर BIS अधिनियम—2016 के उल्लंघन हेतु तलाशी और जब्ती कार्रवाई की गई. करीब 15 मेट्रिक टन शीट जब्त की गई जिन्हें बिना BIS मानक मुहर के विक्रय हेतु संग्रहित किया गया था. शीट्स की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है. BIS राजस्थान के निदेशक कनिका कालिया के निर्देश पर BIS के अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई की गई; संयुक्त निदेशक दीपक लोदवाल, सहायक निदेशक आंखी चक्रवर्ती की टीम ने साथ दिया. सभी शिकायतों का निवारण गोपनीयता के साथ किया जाता है.
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 12:29:37
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर विद्युत डिवीजन कार्यालय उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब प्राइवेट सीएससी बैन में चोरी की बिजली चलने का मामला सामने आया। हैरानी की बात यह रही कि पीलीभीत के अधीक्षण अभियंता भविष्ष कुमार अधिकारियों के साथ बैठक करते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। बाद में वीडियो वायरल होने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। वुधवार शाम चार बजे जानकारी के अनुसार विद्युत डिवीजन कार्यालय परिसर में लगे प्राइवेट सीएससी बैन में लंबे समय से अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कटिया डालकर किया जा रहा था। इस दौरान अधिकारी बैठक में व्यस्त रहे, जबकि चोरी की बिजली खुलेआम चलती रही। वायरल वीडियो सामने आते ही मामला तूल पकड़ गया और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे। मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर पीलीभीत अधीक्षण अभियंता भविष्ष कुमार जवाब देने से बचते नजर आए।वहीं अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। जबकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उसके बाद भी एफआईआर दर्ज नही कराई गई। अधिकारियों के इस रवैये से लोगों में चर्चा है कि जब विभाग के कार्यालय में ही बिजली चोरी हो रही है, तो आम जनता पर कार्रवाई किस आधार पर की जाती है। मामले को लेकर अब विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
113
comment0
Report
Mar 25, 2026 12:27:06
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)।उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के सेवराई तहसील क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ और सिकरवार क्षत्रियों के कुल देवी माँ कामाख्या धाम गहमर जहाँ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत सैलाब देखने को मिला। देश के कोने कोने से लाखों भक्तों ने मां के दरबार मे टेका मत्था नवरात्रि के सातवें दिन, रविवार को, लाखों श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए यहाँ उमड़ पड़े। सुबह की पहली किरण के साथ ही भक्तों की भीड़ गहमर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में स्नान कर माँ का आशीर्वाद लेने की शुरुआत की। इसके बाद मंदिर की ओर बढ़ते कदम और “जय माँ कामाख्या” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। लंबी-लंबी कतारों में खड़े भक्त शांतिपूर्वक माँ के दर्शन करते नजर आए। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं… बल्कि बिहार समेत आसपास के कई राज्यों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुंचे। हर कोई अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना लेकर माँ के दरबार में उपस्थित हुआ। नवरात्रि के सातवें दिन लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। गहमर कोतवाली प्रभारी और पुलिस बल लगातार गस्त करते रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो ।
65
comment0
Report
Mar 25, 2026 12:24:43
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा की उपस्थिति में बुधवार को थाना अचलगंज पुलिस व मिशन शक्ति टीम द्वारा डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज, बंथर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता, व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों तथा बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों के प्रभावी उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिए गए, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन थाना अचलगंज पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा किया गया।
980
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 25, 2026 12:22:02
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में रामनवमी पर्व शांतपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद,एसपी बलिराम कुमार चौधरी के अगुआई में शांति समिति की बैठक हुए।शांति समिति की बैठक में रामनवमी शोभा यात्रा ,विभिन्न समुदाय के लोग शामिल हुए।इस दौरान डीएम एसपी ने लोगो को शांति सद्भाव के साथ पर्व और शोभा यात्रा निकाले की अपील किया गया।शेखपुरा नगर परिषद में 28 और चेवाड़ा नगर पंचायत में 29 मार्च को शोभा यात्रा निकाला जाना है।इस मौकें पर डीएम शेखर आनंद ने लोगो से शांति सद्भाव के बीच पर्व संपन्न करने को अपील किया हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन द्वारा 25 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवान को तैनात करने की बात कही है।जबकि एसपी ने शहर में जुलूस को लेकर विशेष पुलिस बल को शहर में तैनात करने की बात कही।जबकि बाइक टीम सुरक्षा के लिहाज से तैनात करने की बात कही है।
215
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 25, 2026 12:21:43
Prayagraj, Uttar Pradesh:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत की मंजूर, हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जांच में सहयोग का भी दिया आदेश, हाईकोर्ट ने याची और शिकायकर्ता को मीडिया इंटरव्यू देने पर लगाई रोक। बटुक शिष्यों के साथ कथित यौन शोषण के आरोपों में घिरे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पॉक्सो एक्ट के तहत प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की अग्रिम जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। हालांकि हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को जांच में सहयोग करने और विदेश यात्रा के लिए अनुमति लेने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने दोनों पक्ष यानी याचिकाकर्ता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिकायकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी को मीडिया में इस प्रकरण को लेकर जांच जारी रहने तक किसी भी तरह के बयानबाजी पर रोक लगा दी है। जस्टिस जेके सिन्हा की सिंगल बेंच ने 27 फरवरी को सभी पक्षों को सुनने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। बुधवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ 21 फरवरी को पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के आदेश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें शिकायकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि माघ मेले के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य नाबालिग बटुकों के साथ मेले के शिविर में यौन शोषण किया। पुलिस में शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो आशुतोष ब्रह्मचारी ने पॉक्सो स्पेशल कोर्ट में बीएनएस की धारा 175(3) के तहत अर्जी दाखिल की। जिस पर सुनवाई के बाद स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कर जांच का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज हुई तो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। जिसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। 27 फरवरी को लंबी बहस के बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी थी, बुधवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर लिया है।
68
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 25, 2026 12:21:23
Saharanpur, Uttar Pradesh:रामनवमी को लेकर सहारनपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है रामनवमी पर्व पर जहां शोभायात्रा निकलेगी वही मां शाकंभरी देवी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमडेगी। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं कर ली है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि RamNavami पर पर सभी स्थानों पर पर तैनात कर दिया गया है संवेदनशील अति संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित कर लिए गए हैं मां शाकंभरी देवी में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए बाहर से भी अतिरिक्त फोर्स बुला लिया गया है और भारी संख्या में फर्स्ट सी कर दिया गया है आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा का सामना ना पड़े इसका भी ध्यान रखा गया है जहां खोया पाया केंद्र बनाया गया है वही अस्थाई चौकी भी स्थापित की गई है उन्होंने बताया कि रजक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जाएगा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। वही राम राम जुलूस के आयोजक पीतांबर बंसल ने बताया कि पिछले 86 वर्षों से यह जुलूस निकाला जा रहा है यह यात्रा शाम को शुरू होती है और नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस रामलीला भवन आती है उन्होंने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर उसे समय सामने आई जब जमा मस्जिद पर राम जुलूस का स्वागत मुस्लिम समाज के लोग करते हैं। जुलूस की सभी व्यवस्था उनकी कमेटी के लोग करते हैं और हर बंद के साथ दो व्यक्ति रहते हैं जिससे किसी प्रकार की व्यवस्था में व्यवधान न हो वही इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि जब जरूर जमा मस्जिद के सामने से गुजरे यदि नमाज का वक्त हो रहा हो तो बंद बजे बंद कर दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता है पुलिस की व्यवस्था रहती है जिससे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। वही जमा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने बताया कि वर्ष 1991 में रामनवमी पर जुलूस के दौरान एक दंगा हो गया था सहारनपुर में इसके बाद रामनवमी का जुलूस निकलता था तो बाजार बंद हो जाते थे और पूरी तरह से सन्नाटा रहता था लोगों को डर रहता था कि इस दंगे की पुनरावृत्ति ना हो जाए। इसके बाद उन्होंने जमा मस्जिद प्रबंधक का पद संभाला और इसको ध्यान में रखते हुए खुद आगे आए और लोगों को इकट्ठा किया और इस यात्रा का स्वागत करने का फैसला किया इसके बाद बहुत लोग इससे जुड़ते चले गए और इसमें से बड़ा सबसे बड़ा सहयोग तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राजवीर त्यागी का रहा। और अब इस यात्रा का स्वागत मुस्लिम समुदाय के लोग करते हैं और एक सांप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर सामने आती है। रामनवमी पर्व को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक तरीके से मनाने के लिए सहारनपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है सभी व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है फोर्स की तैनाती कर दी गई है वहीं इसके दौरान सहारनपुर में सांप्रदायिक सौहार्द की एक बेहद सुंदर तस्वीर उसे समय देखने को मिलती है जब जल्दी उसका स्वागत मुस्लिम समाज के लोग करते हैं
196
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 25, 2026 12:21:02
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में साढ़े 6 साल पुराने सौतेली मां हत्याकांड में अदालत ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है. अपर सत्र न्यायाधीश एवं बाल न्यायालय ने दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है. अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कैद भी भुगतनी होगी. यह मामला वर्ष 2019 में हुए उस सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़ा है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था. मामला जनपद के कोन थाना क्षेत्र के गिधिया टोला अजनिया गांव का है, जहां 19 सितंबर 2019 को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. अभियोजन के अनुसार, अनिरुद्ध गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी रागिनी देवी, जिसकी शादी कचनरवा बाजार निवासी शिव नारायण गुप्ता से हुई थी, अपने घर में बेटे के साथ अकेली थी. इसी दौरान शिव नारायण की पहली पत्नी के बेटे विष्णुकांत गुप्ता ने मौके का फायदा उठाते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रागिनी देवी की हत्या कर दी. शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रागिनी मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया था. घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य जुटाते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने गवाहों के बयान, साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों का गहन परीक्षण किया. सभी तथ्यों के आधार पर दोष सिद्ध पाए जाने पर अदालत ने बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद और 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी और जेल में बिताई गई अवधि सजा में समाहित की जाएगी. अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी अधिवक्ताओं ने प्रभावी पैरवी करते हुए मामले को मजबूती से रखा, जिसके आधार पर अदालत ने यह सख्त फैसला सुनाया. यह फैसला न सिर्फ एक जघन्य अपराध में न्याय की मिसाल बना है, बल्कि ऐसे मामलों में कानून की सख्ती का भी स्पष्ट संदेश देता है.
89
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Mar 25, 2026 12:20:42
180
comment0
Report
Advertisement
Back to top