पन्ना में सरे राह चलते बाघ के दीदार
Ajaigarh, Madhya Pradesh:पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग 39 में मडला घाटियों में सड़क किनारे सुरक्षा दीवार में विचरण करते हुए टाइगर का वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसे राहगीरों ने डर और रोमांच के बीच कार में बैठकर अपने कैमरे में कैद किया । सोसल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल है। पन्ना फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने टेलीफोन पर हमे बताया कि उनके स्टाफ के द्वारा टाइगर को नहीं देखा गया है। सुरक्षा पैमानों को लेकर जांच करवाई जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
