Back
पन्ना के आदिवासी छात्रावास में घटिया भोजन, भूख और कालाबाज़ारी की आशंका उजागर
PSPIYUSH SHUKLA
Feb 20, 2026 08:51:03
Panna, Madhya Pradesh
एंकर-पन्ना जिले के बृजपुर में स्थित सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में छात्रों को भरपेट भोजन नहीं दिए जाने व गुणवत्ता विहीन भोजन दिए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। छात्रावास में रहने वाले छात्रों का कहना है कि दाल पानी में तैरती मिलती है, सब्जी में सिर्फ पानी ही पानी दिया जाता है। और चावल अधकच्चे व जले हुए परोसे जाते हैं। जिससे खाना देखकर ही भूंख मिट जाती है। इतना ही नहीं छात्रावास में रह रहे 10-12 छात्रों को समय पर खाना तक नहीं मिल पा रहा है। वहीं बीते दिनों खाद्यान्न की कथित कालाबाजारी की कोशिश भी उजागर हुई थी।हालांकि जिला संयोजक ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। पन्ना जिले के बृजपुर सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में रहने वाले छात्र अपने अधिकारों की अनदेखी व प्रबंधन पर लापरवाही कर उनके हक पर डांका डालने के आरोप लगा रहे हैं।दरअसल पढ़ाई के लिए घर-परिवार से दूर रह रहे आदिवासी बच्चों को शासन की गाइडलाइन के मुताबिक पौष्टिक भोजन और मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। लेकिन हकीकत इससे उलट बताई जा रही है। छात्रों के अनुसार दाल में सिर्फ पानी होता है। सब्जी में आलू नाम मात्र सिर्फ पानी ही पानी नजर आता है। और चावल कई बार जले या अधकच्चे परोसे जाते हैं। खाना देखकर ही भूंख मिट जाती है। मजबूरी में आधा पेट खाकर ही पढ़ाई करने को विवश हैं। छात्राओं का यह भी आरोप है कि छात्रावास प्रबंधन 10 से 12 छात्रों को नियमित भोजन तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा। वहीं बीते दिनों खाद्यान्न दुकान से मिले गेहूं-चावल को छात्रावास पहुंचाने के बजाय ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कथित तौर पर बाहर ले जाने की कोशिश हुई थी, जिसे ग्रामीणों की सतर्कता से रोका गया। त्रा Tribal विभाग के जिला संयोजक जयप्रताप भदौरिया ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 20, 2026 10:08:270
Report
RBRAMESH BALI
FollowFeb 20, 2026 10:08:150
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 20, 2026 10:08:00Noida, Uttar Pradesh:देसी जुगाड़ से बनी वाशिंग मशीन
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowFeb 20, 2026 10:07:500
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 20, 2026 10:07:370
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 20, 2026 10:07:220
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 20, 2026 10:06:470
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 20, 2026 10:05:410
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 20, 2026 10:05:170
Report