Back
पखांजूर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: शादीशुदा जोड़े को लाभ, प्रशासन पर सवाल
KKKamal Kumar
Feb 20, 2026 10:06:47
Pakhanjur, Chhattisgarh
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर उठे सवालों के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। Zee मीडिया द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सुपरवाइजर के खिलाफ जिला कार्यक्रम अधिकारी ने नोटिस जारी किया है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और संबंधित दम्पति को परियोजना अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। पहले से शादीशुदा जोड़े को योजना का लाभ दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है।
दरअसल 10 फरवरी 2026 को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में एक जोड़ा शामिल हुआ था, जबकि जानकारी के अनुसार उक्त जोड़े का विवाह मई 2025 में ही रीति-रिवाज से हो चुका था। इसके बावजूद योजना का लाभ दिया गया है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब विवाह पहले ही संपन्न हो चुका था तो आवेदन कैसे स्वीकार किया गया? सत्यापन किस आधार पर किया गया?
जारी नोटिस में स्पष्ट उल्लेख है कि आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज—अविवाहित प्रमाण पत्र, घोषणा पत्र और अन्य अनिवार्य कागजात—संलग्न नहीं थे। इसके बावजूद आवेदन को सत्यापित कर योजना का लाभ दिला दिया गया।
प्रशासन ने इसे शासकीय कार्य में घोर लापरवाही माना है। परियोजना अधिकारी द्वारा तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Zee मीडिया की खबर के बाद प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है—क्या यह केवल लापरवाही का मामला है या फिर किसी स्तर पर मिलीभगत? क्या जांच की आंच और ऊपर तक पहुंचेगी? पखांजूर में इस पूरे घटनाक्रम ने योजना की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowFeb 20, 2026 11:34:510
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowFeb 20, 2026 11:34:350
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 20, 2026 11:33:390
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 11:33:220
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 20, 2026 11:33:090
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 20, 2026 11:32:490
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 20, 2026 11:32:370
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 20, 2026 11:32:190
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 20, 2026 11:31:240
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 20, 2026 11:31:100
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 20, 2026 11:30:460
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 20, 2026 11:30:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 11:30:10Noida, Uttar Pradesh:'करोड़पति कुम्हार' को GST का नोटिस ! (रायबरेली)
0
Report
0
Report
61
Report