Back
पुंछ में रमज़ान के पहले जुम्मे पर मस्जिदों में भारी भीड़, अमन की दुआ
RBRAMESH BALI
Feb 20, 2026 10:08:15
Chikri Ban,
सीमावर्ती ज़िला पुंछ में रमज़ान के पहले जुम्मे के मौके पर मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखने को मिली। हजारों नमाजियों ने एक साथ इबादत कर देश और दुनिया में अमन-ओ-शांति के लिए दुआएं मांगीं।
आज ज़िला पुंछ में रमज़ान के पहले जुम्मे के चलते सभी बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की खासी भीड़ उमड़ी। शहर की मरकज़ी ईदगाह से लेकर विभिन्न इलाकों की मस्जिदों तक हजारों लोगों ने एक साथ जुम्मे की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद मुल्क और पूरी दुनिया में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआएं की गईं।
इस मौके पर उलेमाओं ने रमज़ान की फज़ीलत और बरकतों पर रोशनी डालते हुए रोज़ेदारों को पाबंदी के साथ रोज़ा रखने, पांच वक्त की नमाज़ और तरावीह अदा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, रहमत और मग़फिरत का महीना है, जिसमें इंसान को ज़्यादा से ज़्यादा इबादत और नेकियों की तरफ़ ध्यान देना चाहिए।
जुम्मे की नमाज़ के दौरान मस्जिदों के बाहर भी इंतज़ामात दुरुस्त रहते और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। रमज़ान के पहले जुमे पर उमड़ी इस भारी भीड़ ने इलाके में धार्मिक जोश और भाईचारे का माहौल पेश किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 20, 2026 11:37:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 20, 2026 11:37:330
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 20, 2026 11:37:190
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 20, 2026 11:37:050
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 20, 2026 11:36:450
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 20, 2026 11:36:170
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 20, 2026 11:35:580
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 20, 2026 11:35:410
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 20, 2026 11:34:510
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowFeb 20, 2026 11:34:350
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 20, 2026 11:33:390
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 11:33:220
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 20, 2026 11:33:090
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 20, 2026 11:32:490
Report