Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Panna488001

गुम हुए मोबाइल वापस मिले, गुनौर थाने ने 7 मोबाइल लौटाए

PSPIYUSH SHUKLA
Oct 26, 2025 12:50:53
Panna, Madhya Pradesh
गुम हुए मोबाइल वापस पाकर चेहरे पर आई खुशी । गुनौर थाना में लोगों को बुलाकर उनके मोबाइल फोन वापस किए मोबाइल फोन चोरी जानें या गुम हो जाने के बाद लोग परेशान हो जाते है । और फोन को वापस पाने एवं उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए पुलिस थाना में लोग शिकायत भी दर्ज करवाते है । आज पन्ना जिले के गुनौर थाना में 07 मोबाइल फोन उनके असल मालिकों को वापस किए गए। थाना टी आई माधवी अग्निहोत्री ने बताया कि अभी और भी प्रयास जारी है। उम्मीद है कि अगले महीने में अन्य गुम हुए मोबाइल फोन भी बरामद कर उनके असली मालिकों को दिए जाएंगे।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 26, 2025 16:06:26
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 26, 2025 16:03:08
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र के मोड़कला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। 28 वर्षीय किसान सोनू राजपूत ने ट्रैक्टर की किस्त न चुका पाने से परेशान होकर अपने घर की छत पर फांसी लगा ली। जब उसकी छोटी बहू कपड़े डालने के लिए छत पर गई तो सोनू को लटकता देखा गया। बहू के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और सोनू को फांसी के.fंदे से उतारकर झांसी मेडिकल कालेज लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार मृतक सोनू के नाम 5 एकड़ जमीन है; चार महीने पहले उसने स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर फाइनेंस पर खरीदा था। इसके लिए उसने 2 लाख रुपए भुगतान किए और छह महीने की किस्त देनी थी; इस साल की बेमौसम बारिश से धान फसल बर्बाद हो गई और वह किस्त चुकाने में असमर्थ हो गया। इससे वह मानसिक तनाव एवं अवसाद में आ गया। चाचा अभिनंदन सिंह ने बताया कि फाइनेंस दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया। मृतक की पत्नी और सात वर्षीय बेटा आर्यन है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Oct 26, 2025 16:02:49
Gorakhpur, Uttar Pradesh:छठ महापर्व पर यात्रियों के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम — 2 लाख यात्रियों के स्वागत को स्टेशन हुआ तैयार लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं। स्टेशन पर आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को सहज, सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके इसके लिए रेलवे ने 5 आधुनिक पैसेंजर होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं — जहाँ यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पूरी तरह सजे और संवरे रूप में नजर आ रहा है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर 2,500 वर्ग मीटर में फैले पाँच पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाए हैं। इन एरिया में यात्रियों के लिए पंखे, कूलर, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, शुद्ध पेयजल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, सहायता बूथ और खानपान स्टॉल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ तक कि यात्रियों के मन को छू लेने वाले छठ गीत भी लगातार बजाए जा रहे हैं जिससे पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया है। छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हर संभव इंतज़ाम किए हैं। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 2,500 वर्ग मीटर में फैले पाँच पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। गोरखपुर जंक्शन पर कल लगभग दो लाख यात्रियों का आवागमन हुआ और यात्री रेलवे की व्यवस्थाओं से बेहद संतुष्ट नज़र आए। रेलवे ने मोबाइल UTS टिकटिंग सेवा भी शुरू की है, जिसके ज़रिए यात्रियों को बिना लाइन में लगे तत्काल टिकट मिल रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने इसे यात्रियों के लिए एक अनुपम उपहार बताया है। छठ महापर्व पर पूर्वोत्तर रेलवे की यह तैयारी इस बात का सबूत है कि आस्था के साथ अब सुविधा और सुरक्षा भी है गोरखपुर स्टेशन की पहचान।
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Oct 26, 2025 16:02:10
Kapurthala, Punjab:ਪਹਿਲਾਂ ‘ਹਰਾ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ’ ਸਫੈਲਾਬਾਦ ਤੋਂ ਨਿਰਮਲ ਕੁਟੀਆ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਪਹੁੰਚਿਆ ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਵੰਡਿਆ 3500 ਬੂਟਿਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਗੁਰਬਾਣੀ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੁਆਲੇ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ : ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੁ ਨਾਨਕ ਦੈਵ ਜੀ ਦੇ 556ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਟ ਪਹਿਲਾ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੁਰਸਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸਫੈਲਾਬਾਦ ਤੋਂ ਚੱਲਕੇ ਨਿਰਮਲ ਕੁਟੀਆਂ ਪਵਿੱਤਰ ਵੇਈਂ ਵਿੱਚ ਵਿਖੇ ਆ ਕੇ ਸੰਪਨ ਹੋਇਆ। ਬੋਲੇ ਸੋ ਨਿਹਾਲ ਦੇ ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੁ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਛੱਤਰ ਛਾਇਆ ਹੇਠ ਤੇ ਪੰਜਾਂ ਪਿਆਰਿਆਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਇਸ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਨੇ 28 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦਾ ਲੰਮਾ ਪੈਂਡਾ ਤੈਅ ਕੀਤਾ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ 3500 ਬੂਟੇ ਵੰਡੇ। ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਬੜੇ ਚਾਅ ਤੇ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਬੂਟਿਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਸਮੁੱਚੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਜਿੱਥੇ ਗੁਰੁ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੀ ਗੁਰਬਾਣੀ ਦੀ ਵਿਆਖਿਆ ਕੀਤੀ ਉਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੇ ਖੜੇ ਗੰਭੀਰ ਸੰਕਟ ਬਾਰੇ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਰਾਲੀ ਨਾ ਸਾੜ ਕੇ ਸਗੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਵਹਾਅ ਕੇ ਆਲੂਆਂ ਦੀ ਵੱਧ ਪੈਦਾਵਾਰ ਲਈ ਹੈ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਹੋਏ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪੜਾਵਾਂ ਦੌਰਾਨ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਗੜ ਰਹੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ‘ਤੇ ਡੰਘੀ ਚਿੰਤਾ ਪ੍ਰਗਟਾਈ ਅਤੇ ਰਲਮਿਲ ਕੇ ਸਾਂਝੇ ਹੰਭਲਾ ਮਾਰਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ। ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ 25 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਲੰਮੇ ਅਰਸੇ ਦੌਰਾਨ ਬਾਬੇ ਨਾਨਕ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਦੀ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਪਵਿੱਤਰ ਨਦੀਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਨਿਰਮਲਧਾਰਾ ਵਿੱਚ ਬਦਲ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਜ਼ਰਬੇ ਨੂੰ ਬੁੱਢੇ ਦਰਿਆ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਲਈ ਵਰਤਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੰਤ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਨਾ ਤਾਂ ਬਾਬੇ ਨਾਨਕ ਦੀ ਗੱਲ ਮੰਨੀ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਵਿਗਿਆਨ ਦੀ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਕੋਈ ਗੱਲ ਮੰਨੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦiwਾਲੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ 1100 ਦੇ ਅੰਕੜੇ ਨੂੰ ਵੀ ਪਾਰ ਕਰ ਗਈ ਸੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਬੋ-ਹਵਾ ਵੀ ਸਾਹ ਲੈਣ ਯੋਗ ਨਹੀਂ ਸੀ ਇਹ ਵੀ 400 ਦਾ ਅੰਕੜਾ ਪਾਰ कर ਗਈ ਸੀ। ਜਦ ਕਿ ਇਹ ਜ਼ੀਰੋਂ ਤੋਂ 50 ਤੱਕ ਹੀ ਚਾਹੀਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਬਾਬੇ ਨਾਨਕ ਨੇ ਹਵਾ, ਪਾਣੀ ਤੇ ਧਰਤੀ ਨੂੰ ਗੁਰੁ, ਪਿਤਾ ਤੇ ਮਾਤਾ ਦਾ ਦਰਜਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਗੁਰੂਆਂ ਪੀਰਾਂ ਦੀ ਧਰਤੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੋਂਦ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਇਸ ਦੇ ਹਰ ਚੱਪੇ ‘ਤੇ ਬੂਟੇ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਜਿਆਦਾ ਬੂਟੇ ਲਗਾਉਣ ਨਾਲ ਹੀ ਆਲਮੀ ਤਪਸ਼ ਵਰਗੀ ਵਿਸ਼ਵਵਿਆਪੀ ਸਮਸਿਆ ਨੂੰ ਘਟਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇ ਅਸੀਂ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਬੂਟੇ ਲਾ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਾਲ ਲਿਆ ਤਾਂ ਇਹ ਸਮਝੋਂ ਤੁਸੀਂ ਬਾਬੇ ਨਾਨਕ ਦੇ ਸੁਨੇਹਾ ਮੰਨ ਲਿਆ। ਹਵਾ,ਪਾਣੀ ਤੇ ਧਰਤੀ ਇੱਕਲੇ ਮਨੁੱਖ ਲਈ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਇਸ ਧਰਤੀ ਗ੍ਰਹਿ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਪੁੱਟਿਆ ਗਿਆ ਇੱਕ ਕਦਮ ਸਮਝਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗੁਰਸਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਸੰਤ ਲੀਡਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਆਈਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਗੱਤਕਾ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਜ਼ੋਹਰ ਦਿਖਾਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ। ਛੋਟੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਕੀਰਤਨ ਕਰਕੇ ਸਾਰੀ ਸੰਗਤ ਦਾ ਧਿਆਨ ਆਪਣੀ ਸੁਰੀਲ ਅਵਾਜ਼ ਦੁਆਲੇ ਕੇਂਦਰਿਤ ਕਰ ਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਤ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਖੁਖਰੈਣ ਵਾਲੇ ਮਹਾਤਮਾ ਮੁਨੀ ਖੈੜਾ ਬੇਟ ਵਾਲੇ, ਸੰਤ ਸੁਖਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸ਼ੰਟੀ, ਹਲਕਾ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਤੋਂ ਆਪ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ਼ ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਹਜ਼ਾਰੀਆਂ ਭਰੀਆਂ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਪੰਚਾਇਤਾਂ, ਯੂਥ ਕਲੱਬਾਂ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਹੋਰ ਸਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ। ਬਾਕਸ ਆਈਟਮ : ਬੂਟੇ ਪਾਲਣ ਵਾਲੇ ਹੋਣਗੇ ਸਨਮਾਨਨਿਤ ਨਗਰ ਕੀਤਰਨ ਦੌਰਾਨ ਸੰਗਤਾਂ ਬੂਟਿਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਵੰਡਦਿਆਂ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰੇਮੀ ਸੰਤ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਬੂਟਿਆਂ ਨੂੰ ਲਾਉਣ ਦਾ ਜਿੰਨਾ ਮਹੱਤਵ ਹੈ, ਬੂਟਿਆਂ ਨੂੰ ਸੰਭਾਲਣ ਉਸ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੁੰਨ ਵਾਲਾ ਕੰਮ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਲ 2008 ਤੋਂ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਬੂਟਿਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਵੰਡਣ ਦੀ ਪਾਈ ਗਈ ਨਿਰਮਲ ਰੀਤ ਨੂੰ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਸਾਲ ਵੇਈਂ ਦੀ ਕਾਰਸੇਵਾ ਦੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਮੌਕੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਬੂਟੇ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਾਂਭ ਸੰਭਾਲ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਹ ਇੱਕ ਉਮੀਦ ਦੀ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਪੁਲਾਂਘ ਹੋਵੇਗੀ。
0
comment0
Report
SVShweta Verma
Oct 26, 2025 16:01:13
Noida, Uttar Pradesh:PKGप्रदूषण से भारत में मरने वालों की संख्या 43 फ़ीसदी बढ़ोतरी सावधान…हवा में फैला हुआ है कैंसर!! प्रदूषण को लेकर बातें तो बोहोत हो रही है लेकिन ज़मीन पर न कुछ ऐसे ख़तरनाक हालात बन चुके हैं जो आप ज़िंदगी के लिए और सभी के लिए बहुत बड़ा अलर्ट है प्रदूषण से सांसों में घुल रहे असर की मार कम नहीं हो रही। इसकी वजह से शरीर का हर एक अंग प्रभावित हो रहा है। यह कितना घातक है इसका अंदाज़ा यही से लगाया जा सकता है कि प्रदूषण की वजह से लाखों लोगों की हर साल मौत हो रही है। भारत की स्थिति प्रदूषण से होने वाली मौत के मामले में बेहद गंभीर है और प्रदूषण की वजह से होने वाली मौत की संख्या में 20 से लगभग 43 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है। क़रीब 80 लाख लोग पूरी दुनिया में हर साल प्रदूषण की वजह से मर रहे हैं। भारत में भी 21,00,000 से ज़्यादा मौतें हो रही हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो दिल्ली NCR और भारत के अलग अलग इलाकों में प्रदूषण कैंसर फैला रहा है। प्रदूषित हवा में जो कण होते हैं वो धीरे धीरे शरीर के अलग अलग हिस्सों को नुक़सान पहुँचाते हैं। कार्बन मोनोक्साइड सल्फ़र डाइऑक्साइड जैसे कण डॉक्टरों के मुताबिक़ भारत में प्रदूषण की वजह से कैंसर का भी ख़तरा बढ़ता जा रहा है। इसमें फेफड़ों का कैंसर और प्रॉस्टेट कैंसर बहुत बड़े स्तर पर बढ़ रहा है डॉक्टर पुनीत त्यागी आईएचएमई की स्टडी के मुताबिक भारत के साथ नाइजीरिया बांग्लादेश जैसे देशों में प्रदूषण की वजह से बढ़ती मृत्यु दर चिंता का विषय है। डॉक्टर त्यागी का कहना है कि किस तरह छोटे छोटे कण फेंफड़ों में पहुँचकर दिमाग़ तक पहुँचकर ख़तरानाक स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक का बड़ा कारण बनता जा रहा है प्रदुषण दिल्ली इलाकों में प्रदूषण को दिखाते वॉक थ्रू दिल्ली NCR 2 तरफ़ से पहाड़ों से घिरा हुआ है, जिसकी वजह से दिल्ली NCR में प्रदूषण बढ़ रहा है। हिमालयन रेंज और दक्षिण में अरावली रेंज की वजह से एक नैरो गेज बन रहा है और हवा उतनी गति से नहीं चल पा रही जिसकी वजह से प्रदूषण की मात्रा बहुत ज़्यादा बढ़ गई है。
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Oct 26, 2025 16:00:53
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल: अमेरिका से आज फिर भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है जिसमें 50 भारतीय हरियाणा के रहने वाले हैं और इनमें करीब 16 करनाल जिले के निवासी हैं। इनमें अलग-अलग गांव और कस्बों के नागरिक हैं जो डोंकी रूट के जरिये अमेरिका गए थे, लेकिन आज अमेरिका ने उन्हें वापस डिपोर्ट कर दिया। करनाल पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि लगभग 16 के करीब डोंकी रूट के माध्यम से अमेरिका गए थे उन्हें रिपोर्ट किया गया है और उन्हें वापस लेकर उनका परिजन को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास अभी कोई शिकायत नहीं आई। किसी एजेंट को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह से गलत तरीका है जिससे बाद में परेशानी होती है। पुलिस कहती है कि आगे जाँच होगी; अगर किसी का क्रिमिनल रिकॉर्ड है तो ढूंढ लिया जाएगा।
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Oct 26, 2025 16:00:32
Mansa, Punjab:मानसा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं। CCTV कैमरा में मारू हथियार लेकर घूमते हुए चोर नजर आए। मानसा में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि रात को किसी भी घर में घुसकर चोरी की घटना अंजाम देते हैं। शहर की गलियों में रात के समय हाथों में लोहे की राड़ और मारू हथियार लेकर घूमते हैं, लेकिन पुलिस के हाथ इन चोरों को पकड़ने से खाली हैं। मानसा शहर में देर रात इन चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवार शादी समारोह में गया था, चोर साढ़े तीन तोले सोना-चांदी और नगदी लेकर फरार हो गए। गलियों में घूम रहे चोरों की CCTV वीडियो सामने आई हैं। मानसा शहर में हर रोज चोरी हो रही है लेकिन पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम दिख रही है क्योंकि ये चोर बेखौफ होकर रातों को चोरी करते हैं। हाथों में मारू हथियार लेकर घूमते हैं। शहर की गलियों में लगे CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। शहर वासी वरिंदर पाल और भारत बज ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ अबोहर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे लेकिन रात होने के कारण घर में कोई नहीं था, इस कारण चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि इन चोरों के हाथों में मारू हथियार भी नजर आ रहे हैं और यह लोग रात को किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि ऐसे लोगों को पकड़ा जाए ताकि शहर में हो रही चोरी की वारदात रोक सकें।
0
comment0
Report
Oct 26, 2025 16:00:27
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के डिबाई पहुंचे यूपी के पंचायत राज और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओ.पी. राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा.... “अखिलेश जी परिवार डवलपमेंट ऑथोरिटी चला रहे हैं।” बताते चलें कि राजभर ने यह टिप्पणी पीडीए को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में की। उन्होंने कहा.... “भाजपा ने अपने सहयोग से मुलायम सिंह यादव जी को मुख्यमंत्री बनाया, मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाया, अनुप्रिया पटेल जी को मंत्री बनाया, और संजय निषाद तथा ओ.पी. राजभर को भी भाजपा ने ही नेता बनाया।” राजभर ने चुटकी लेते हुए कहा, कि “इन लोगों ने पीडीए पाठशाला में सिर्फ A से अखिलेश और D से डिंपल पढ़ाया है। इनके यहां लोडर पैदा हो रहे हैं और भाजपा में लीडर।” बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर बोले
3
comment0
Report
Oct 26, 2025 15:51:30
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 26, 2025 15:49:40
Mathura, Uttar Pradesh:भक्ति, संगीत और संस्कृति के अद्भुत संगम के साथ ब्रज रज उत्सव का शुभारम्भ – यास्मीन सिंह की नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’ ने बांधा समा, गूंज उठा पूरा परिसर भक्ति के रंग में मथुरा। श्रीकृष्ण की पावन भूमि मथुरा में रविवार को धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर ब्रज रज उत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, विधायक राजेश चौधरी (मांट), विधायक मेघ श्याम सिंह (गोवर्धन), पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मी नारायण ने उद्वबोधन में कहा कि “ब्रज के कण-कण में संगीत और राधा-कृष्ण की लीलाएं बसती हैं। यही कारण है कि यहां की रज आज भी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बनी हुई है।” दीपावली के बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का यह आयोजित ब्रज रज उत्सव अब उस ऊंचाई पर पहुंच चुका है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से तीन घंटे का समय दिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई बार इसमें सम्मिलित हो चुके हैं। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक पर्व नहीं, बल्कि ब्रज की आत्मा, संस्कृति और भक्ति का जीवंत उत्सव बन चुका है। इससे पूर्व शुभारम्भ अवसर पर अतिथियों का स्वागत ब्रज की परंपरा के अनुसार फूल-मालाओं, पगड़ी और मंगल गीतों से किया गया। अतिथियों ने मेले में लगे विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों और हस्तशिल्प स्टॉलों का अवलोकन किया। ब्रज की लोक कलाओं, गौसेवा, ग्रामीण उत्पादों और चित्रकला से सजे स्टॉलों ने सभी का मन मोह लिया। ढोल, ढप और बीन की लय से पूरा परिसर गूंजता रहा। स्थानीय कलाकारों की टोलियों ने रसिया गीतों और मुरली वादन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच के चारों ओर सजी दीपमालाएँ और रंगोलियाँ उत्सव की भव्यता को और बढ़ा रही थीं। इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी, परिषद के एसीईओ मदन चंद्र दुबे, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, तथा गीता शोध संस्थान वृंदावन के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आगे के कार्यक्रमों में 27 अक्टूबर को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी भजन संध्या से श्रद्धा और भक्ति का नया रंग भरेंगे, नृत्यांगना यास्मीन सिंह ने ‘द डिवाइन कृष्णा’ से रचा भक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संसार – शास्त्रीय नृत्य की लय में झलका श्रीकृष्ण का बालपन, रास और माधुर्य मथुरा। ब्रज रज उत्सव के पहले दिन दर्शकों को उस क्षण का इंतज़ार था जब मंच पर क्लासिकल नृत्यांगना यास्मीन सिंह अपनी प्रस्तुति “द डिवाइन कृष्णा” लेकर आईं — और जैसे ही घुंघरुओं की झंकार गूंजी, पूरा पंडाल भक्ति और सौंदर्य के रंग में रंग उठा। रविवार को यास्मीन सिंह ने शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप से लेकर रासलीला तक की झलकियों को अद्भुत भाव और लय में पिरोया। मंच पर उनकी हर मुद्रा, दृष्टि और भावभंगिमा मानो वृंदावन की गलियों में बिखरे रास रस को सजीव कर रही थी। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप से लेकर रासलीला तक की झलकियाँ को सजीव किया। उनकी साथी कलाक़ारों के साथ हर मुद्राएँ, भाव और नृत्य की लय मानो दर्शकों को वृंदावन के रस, माधुर्य और भक्ति के रंगों में डुबो रहा थे। नृत्य की शुरुआत धीमी गति से हुई — बालकृष्ण की निश्छलता और स्नेह से भरे भावों के साथ। जैसे-जैसे ताल बढ़ी, मंच पर यास्मीन सिंह की ऊर्जा, भाव और संगीत का संगम दर्शकों को एक अलौकिक अनुभूति देता गया। कृष्ण और गोपियों का रास दृश्य जब मंच पर जीवंत हुआ तो दर्शक भावविभोर हो उठे। कई क्षणों में पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। “द डिवाइन कृष्णा” केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि भक्ति, भाव और ब्रज की संस्कृति का जीवंत अनुभव बन गया — जिसने ब्रज रज उत्सव के पहले दिन को अविस्मरणीय बना दिया। यास्मीन सिंह ने प्रस्तुति के बाद कहा, “ब्रज भूमि पर कृष्ण लीला को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है। यहां की रज में भक्ति बसती है — और वही भावना इस नृत्य में बहती रही।” बाइट-एसबी सिंह, तीर्थ बिकास परिषद
2
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top