458228
कलेक्टर ने सिंगोली नगर की समस्याओं और विकास पर की चर्चा
Singoli, Madhya Pradesh:नीमच के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सिंगोली नगर में समस्याओं और विकास मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सीसीटीवी कैमरे और प्रकाश व्यवस्था की मांग की गई, जिसे प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन मिला। जल जीवन मिशन के तहत मार्च तक हर घर को नल से जल मिलने की योजना है। कलेक्टर ने गोवंश और मवेशियों को गौशालाओं में भेजने के भी निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ED के इशारों पर चलने का दावा, न्याय व्यवस्था पर भरोसा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | शिकोहपुर जमीन सौदे के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "मुझे इस देश की न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है। मुझे पता है कि ईडी सरकार के इशारों पर चल रही है और सरकार के निर्देशों पर ही काम करती रहेगी। इसलिए ईडी की तरफ से यह उचित नहीं है। लेकिन मुझे देश की न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है। मैं यहां हूं, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए मैं हमेशा यहां रहूंगा और सभी सवालों के जवाब दूंगा। जो भी औपचारिकताएं होंगी, मैं उन्हें पूरा करूंगा। तो सब ठीक है... अगर हम चुनाव जीत रहे हैं, अगर हम अच्छा काम कर रहे हैं और फिर भी लोग मेरे परिवार को निशाना बनाना चाहते हैं, तो स्वाभाविक रूप से मुझे इस मामले का सामना करना ही पड़ेगा। मुझमें इसका सामना करने की क्षमता है। मैं निडर हूं और मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है..."0
0
Report
फतेहपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत नाजुक
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में रफ्तार का कहर दिखा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर. हादसे में बाइक सवार विनोद गंभीर रूप से घायल युवक के दोनों पैरों में आई गंभीर चोटें. घायल को हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कानपुर हैलट अस्पताल किया रेफर. बिन्दकी तहसील रोड स्थित चाय-नाश्ते की दुकान खोलने जाते समय हुआ हादसा.0
0
Report
मीरजापुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार के इनामी गैंग सरगना घायल, एक साथी फरार
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी और अवैध असलहा तस्करी गैंग के सरगना को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी पड़री थाना क्षेत्र के जयवंत सिंह का पुरा गांव निवासी देवश्वर शुक्ला पुत्र कृपाशंकर बताया गया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बदमाश मोटरसाइकिल से भटौली के रास्ते भदोही की ओर जा रहे हैं। उनके पास अवैध असलहे हैं। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर मुनेन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षणाधीन कनिष्क आर. जामकर के नेतृत्व में थाना कछवां पुलिस टीम ने केवटावीर के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सीमित फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान देवशील शुक्ला पुत्र कृपाशंकर निवासी जयवंत सिंह का पुरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, दो कट्टा (.315 और .303 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस तथा 460 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर प्रयागराज और मीरजापुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना कछवां में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार दूसरे अभियुक्त की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में ड्रोन सर्वे पर विवाद, प्रतिबंधित क्षेत्र में निरीक्षण पर ग्रामीण बोले- अवैध
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - रामगढ़ प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन सर्वे को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध रामगढ़, जैसलमेर रामगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि डालमिया कम्पनी द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से सर्वे करने का कार्य शुरू किया गया। ग्रामीण पीयूशगिरी, कुंदनलाल, सुलेमान खान, भैराराम आदि का कहना है कि कम्पनी के पास जिला कलेक्टर के सर्वे करवाने के आदेश है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की अनुमति के बिना यहां ड्रोन उड़ाया गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया。 जानकारी के अनुसार कम्पनी की ओर से खनन क्षेत्र में ड्रोन सर्वे कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सर्वे कार्य का विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील एवं प्रतिबंधित श्रेणी में आता है, ऐसे में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना नियमों की अवहेलना है। ग्रामीणों का कहना है कि डालमिया कम्पनी के खिलाफ लंबे समय से विरोध प्रदर्शन और धरना जारी है, इसको दरकिनार कर सर्वे कार्य करवाने में जुटी हुई है। धरना दे रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की आपत्तियों और जनभावनाओं की अनदेखी की जा रही है。 विरोध कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच करवाकर ड्रोन उड़ाने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बिना सहमति सर्वे कार्य जारी रखा गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों से पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है。 रामगढ़ बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा बेचने वालों को जवाब देना होगा! भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे संवेदनशील रामगढ़ क्षेत्र में आखिर किसके इशारे पर दिल्ली की सीमेंट कंपनियों को खुलेआम ड्रोन उड़ाने की छूट दी गई? जहाँ बिना अनुमति बीएसएफ, आर्मी, एयरफोर्स और इंटेलिजेंस ब्यूरो जैसी एजेंसियाँ भी हर गतिविधि नियमों के तहत करती हैं, वहाँ बाहरी कंपनियों द्वारा ड्रोन से पूरे क्षेत्र की वीडियोग्राफी करवाना सीधे-सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है。 जब क्षेत्र की महिलाओं और ग्रामीणों ने इस गैरकानूनी गतिविधि का विरोध किया तो कंपनी के दलालों और उनके संरक्षण में खड़े लोगों ने पुलिस का डर दिखाकर मुकदमे दर्ज कराने की धमकियाँ दीं। क्या अब सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिक अपनी ही जमीन और सुरक्षा की बात भी नहीं कर सकते? सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किस दबाव पुलिस प्रशासन इन कंपनियों के साथ खड़ा दिखाई दिया? कलेक्टर के एक कागजी आदेश की आड़ लेकर पुलिसकर्मियों को साथ में लगाकर ड्रोन उड़ाए गए, लेकिन जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों ने जरूरी अनुमति और दस्तावेज मांगे तो कंपनी वालों की सच्चाई सामने आ गई और तुरंत ड्रोन बंद कर दिए गए। अगर सब कुछ वैध था तो फिर दस्तावेज दिखाने में डर क्यों लगा? अगर अनुमति थी तो सुरक्षा एजेंसियों के सवालों पर हाथ-पैर क्यों फूल गए? यह केवल एक कंपनी का मामला नहीं, बल्कि बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा, जनता के अधिकार और प्रशासन की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल है। देश की सीमाओं को कोई निजी कंपनी अपनी जागीर समझे और कुछ अधिकारी उनके सामने नतमस्तक हो जाएँ, यह किसी भी देशभक्त नागरिक को स्वीकार नहीं होगा। रामगढ़ की जनता डरने वाली नहीं है।0
0
Report
झुंझुनूं में डेंगू जागरूकता रैली और घर-घर सर्वे अभियान शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में सीएमएचओ कार्यालय से एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आमजन को डेंगू से बचाव और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश देती रही। रैली में शामिल छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव और मच्छरों की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिलोंभर में डेंगू रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एएनएम, एलएचवी, मेडिकल अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग की फील्ड टीमें घर-घर सर्वे कर लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करेंगी। अभियान के दौरान ऐसे स्थानों की पहचान की जाएगी जहां पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। अस्पतालों में मरीजों के लिए मच्छरदानियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। डॉ. गुर्जर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि डेंगू से बचाव के लिए प्रत्येक रविवार को “ड्राई डे” के रूप में मनाएं। कूलरों को खाली कर साफ करें और धूप में सुखाने के बाद ही दोबारा उपयोग में लें। घर और आसपास पानी जमा नहीं होने दें तथा गमलों, परिंडों, पुराने डिब्बों और कबाड़ की नियमित सफाई करें। उन्होंने कहा कि पानी की टंकियों और बाल्टियों کو हमेशा ढककर रखें तथा पूरी बाँह के कपड़े पहनने और मच्छरदानी के उपयोग की आदत अपनाएं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य जिले में डेंगू के मामलों को नियंत्रित रखना और लोगों को समय रहते जागरूक करना है।0
0
Report
होटल मैनेजर प्रियंका के साथ मारपीट: आरोपी शिवम पुलिस हिरासत में, वीडियो वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:होटल में शिवम नाम के आरोपी ने प्रियंका नाम की होटल मैनेजर महिला के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल。 इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड स्थित होटल युवराज का बताया जा रहा है वायरल वीडियो。 इस मामले में पुलिस का कहना है कि वादिया की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्त शिवम पुलिस हिरासत में है । अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जांच की जा रही है कि वीडियो कब का है और विवाद किस बात को लेकर हुआ था。 वायरल वीडियो0
0
Report
Advertisement
NH-58 पर गाड़ी ओवरटेक के कारण दो पक्षों में खूनी संघर्ष; डिलीवरी बॉय घायल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र से कल देर शाम एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिल्ली-मेरठ हाईवे पर सरेराह गुंडागर्दी और मारपीट का मामला सामने आया है। कल यानी 15 मई को NH-58 के पिलर नंबर 903 के पास, महज गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घायल सागर कुमार, जो ब्लिंकिट (Blinkit) में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते हैं, अपनी ड्यूटी निभाकर ऑनलाइन डिलीवरी देने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर मेरठ के रहने वाले विकास गोस्वामी नामक युवक से उनकी गाड़ी ओवरटेक करने व टक्कर मारने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ा कि आरोपी ने सागर कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी, जिससे सागर को काफी चोटें आई हैं। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मुरादनगर पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आया। भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घायल सागर कुमार जीतपुर हंस कॉलोनी, मुरादनगर के निवासी हैं, वहीं आरोपी विकास गोस्वामी मेरठ के थाना किला क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने तुरंत घायल डिलीवरी बॉय सागर कुमार को अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल कराया है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुरादनगर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।0
0
Report
दिल्ली ने LEADS 2025 में इग्जेम्प्लर दर्जा पाया, राजधानी बनी आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली ने लॉजिस्टिक्स सुगमता (LEADS) 2025 इंडेक्स में देश की सर्वोच्च ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने इसे राजधानी के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि पीएम गतिशक्ति, मेट्रो-कार्गो, आरआरटीएस, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और डिजिटल गवर्नेंस जैसे प्रयासों ने दिल्ली को आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब बनाया है। सरकार अब ग्रीन वेयरहाउसिंग, समर्पित फ्रेट कॉरिडोर और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।0
0
Report
नेवरी ढहर गांव में मवेशी घुसने से पक्षों में मारपीट, जेवरात चोरी का आरोप
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के नेवरी ढहर गांव में खेत में मवेशी घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ और मामूली कहासुनी से मारपीट व लूटपाट के आरोप तक पहुँची. Army जवान के परिवार ने घर में घुसकर मारपीट करने और जेवरात के साथ करीब 50 हजार रुपये नकद ले जाने का आरोप लगाया. गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को परिवाद दिया है. पुलिस के अनुसार नेवरी ढहर निवासी सुरेश कुमार शर्मा की शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाले सचिन गुर्जर की भेड़ उनके घर और खेत की तरफ चली आई थी. प्रियंका, सुरेश कुमार की पत्नी, ने मवेशियों को बाहर निकालने के लिए कहा. इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी, फिर मारपीट हुई; आरोप है कि सचिन ने गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की की और घर के अंदर घुसकर अलमारी से जेवरात व लगभग 50 हजार नकद निकाल लिये. शोर सुनकर सुरेश कुमार नीचे आए, तो सचिन ने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया. उनके हाथ लकड़ी के डंडे थे. पीड़ित पक्ष ने सुरेश कुमार, उसकी पत्नी प्रियंका और उनके पिता के साथ मारपीट का आरोप लगाया. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी वहां से भाग गए. घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच जुटाई. पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है; दूसरे पक्ष की ओर से भी परिवाद दिया गया है, जिसकी भी जांच चल रही है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में रात की नाकाबंदी, 25 वाहनों पर कार्रवाई
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहर में पुलिस का विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी के साथ गहन चेकिंग की गई; गुढ़ा मोड़, अंबेडकर सर्किल, चूरू बायपास, पिपली चौक, हवाई पट्टी चौराहा, मंडावा मोड़ और बकरा मोड़ आदि स्थानों पर चेकिंग की गई। हर छोटे-बड़े वाहन रोके गए और दस्तावेजों की जाँच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए करीब 25 वाहनों पर कार्रवाई की गई। अधिकारी ने कहा कि यह अभियान शहर की सुरक्षा बढ़ाने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। भविष्य में भी शहरभर में इसी तरह की नाकाबंदी जारी रहेगी।0
0
Report
इंदौर के धार रोड पर नवादा पंथ की प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग, दमकल जुटी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर : धार रोड के नवादा पंथ में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी आग दमकल की टीम पहुंची मौके पर आग बुझाने के प्रयास जारी ड्यू ड्रॉप इरिगेशन के नाम से फैक्ट्री है प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जेसीबी मशीन से फैक्ट्री में तोड़फोड़ कर अंदर डाला जा रहा पानी0
0
Report
सोपोर में JeI से जुड़ी UAPA केस के सिलसिले में कई जगह तलाशी
Gulmarg, Sopore Police Conduct Searches at Multiple Locations in Connection with JeI-Related UAPA Case. Sopore, May 16, 2026: As part of the sustained crackdown on the terror/separatist ecosystem and activities linked with banned organisations, Sopore Police today conducted searches at multiple locations across Police District Sopore in connection with a case registered against the banned organisation Jamaat-e-Islami (JeI) under the Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA). The searches were conducted in connection with FIR No. 42/2025 registered at Police Station Sopore under Sections 10 and 13 of the UAPA Act. Search operations were carried out at more than 15 locations including Jamia Qadeem, Naseem Bagh, Krankshivan, Tarzoo, Amargarh, Warpora, Bomai, Boitingoo and other areas of Sopore. The searches were conducted after obtaining proper search warrants from the designated UAPA Court and were carried out in accordance with due legal procedure in the presence of Executive Magistrates and independent witnesses. During the searches, incriminating material including literature linked with the banned organisation was seized and taken into custody for further investigation and examination. The action forms part of the continued efforts of Sopore Police to identify and take lawful action against individuals involved in activities linked with banned organisations and anti-national networks. Further investigation in the case is in progress.0
0
Report
Advertisement
Bandipora में ईंधन कमी और दामों के उछाल से किसानों में भय
Fuel Shortage, Rising Prices Spark Fear Among Farmers in Bandipora A growing shortage of fuel and a sharp rise in oil prices have triggered anxiety among farmers in north Kashmir’s Bandipora district, where agriculture remains the primary source of livelihood for thousands of families. Farmers said the increasing cost of diesel is already affecting ploughing, irrigation and transportation of crops during the crucial farming season. Many fear that continued shortages could delay agricultural operations and reduce productivity across the Valley. “Tractors and irrigation pumps entirely depend on fuel. If prices continue to rise and supply remains uncertain, small farmers like us will suffer badly,” said farmer Bashrat Ahmad from Bandipora. Agriculture forms a significant part of Kashmir’s economy, with horticulture and farming supporting a large rural population. Local growers said the rising operational costs are putting additional pressure on families already struggling with unpredictable weather and declining returns. “We are spending more on fuel than we earn from some crops. If this situation continues, farming activities will be severely affected,” said another farmer, Ghulam Nabi, from the district. Residents have urged authorities to ensure uninterrupted fuel supply and stabilize prices to prevent further distress in the farming sector.0
0
Report
शेखपुरा: जमीन विवाद के चलते भाई ने बहन और उसकी बेटियों पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के कमलबीघा गांव में भूमि विवाद को लेकर भाई ने अपने बहन और भगिनी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।स्थानीय लोगो ने बीच बचाव कर मामला को शांत कराया और घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी घायल का इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि गीता देवी अपने भाई बसंत चौधरी से माइके में ही एक कट्ठा जमीन खरीद कर घर बनाई थीं।जिसके बाद किसी बाद को लेकर विवाद हो गया और बसंत चौधरी ने अपनी बहन गीता देवी को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया।इस दौरान बीच बचाव करने आई गीता की बेटी ममता कुमारी,खुशबू कुमारी और सुलेखा कुमारी को भी मारपीट कर जख्मी के दिया। घटना के बाद घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है。0
0
Report
सासाराम में बालू माफिया का तांडव, ट्रैक्टर ने सिपाही को रौंदा
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम में बालू माफिया का एक बार फिर तांडव देखने को मिला है। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के एसपी जैन कॉलेज मोड के पास नो एंट्री में प्रवेश कर रहे एक बालू लदे हुए ट्रैक्टर को ट्रैफिक के जवान रोकने की कोशिश की तो बालू वाले ट्रैक्टर ने मुकेश कुमार नामक सिपाही को रौंद दिया। ट्रैक्टर का पिछला चक्का मुकेश कुमार के शरीर पर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सासाराम के अस्पताल लाया गया है, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। जवान मुकेश कुमार की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। अस्पताल में पहुंचे ट्रैफीक डीएसपी अमरकांत ने बताया कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता घायल जवान की जान बचाना है। वही ट्रैक्टर चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दे कि स्थानीय लोगों ने काफी हिम्मत दिखाई तथा ट्रैक्टर को पकड़ लिया। लेकिन चालक फरार हो गया है। स्थानीय लोगों के प्रयास से ही सिपाही मुकेश कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया है।0
0
Report
Advertisement
