Neemuch
MP में कलेक्टर ने मुकेश प्रजापति की शिकायत के समाधान के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित की
Phophalya, Madhya Pradesh:नीमच के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई में मुकेश प्रजापति की समस्याओं के समाधान के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में एसडीएम जावद राजेश शाह, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री शामिल हैं। उन्हें तीन दिन के भीतर ग्राम पंचायत काकरिया तलाई का दौरा कर शिकायत की जांच और समाधान रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
🚨 NH-19 पर बड़ा हादसा टला, स्टील बैरियर तोड़कर खाई में गिरते-गिरते बचा ट्रक
Udhopur, Bihar:🚨 NH-19 पर बड़ा हादसा टला, स्टील बैरियर तोड़कर खाई में गिरते-गिरते बचा ट्रक **रोहतास: दरिगांव थाना क्षेत्र में कल रात 8 बजे की घटना, बुलंदशहर से झारखंड जा रहा था ट्रक** रोहतास, बिहार। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर दरिगांव थाना क्षेत्र में कल रात करीब 8 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बुलंदशहर से झारखंड जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे लगे स्टील बैरियर को तोड़ते हुए खाई में गिरने से बाल-बाल बचा। घटना का वीडियो सामने आया है। ट्रक चालक के अनुसार, दूसरी गाड़ी को साइड देने के दौरान यह हादसा हुआ। चालक का कहना है कि सामने से आ रही गाड़ी गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही थी। उसे साइड देने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे स्टील बैरियर को तोड़ दिया। हादसे के दौरान ट्रक खाई में गिरते-गिरते बचा। इस घटना ने NH-19 पर सड़क सुरक्षा और गलत दिशा में वाहन चलाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। **फिलहाल, हादसे में किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।**0
0
Report
गंडक प्रोजेक्ट बड़े बाबू के घर से एक करोड़ के आभूषण चोरी, पुलिस जांच शुरू
Samastipur, Bihar:बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण चोरी ।पीड़ित परिवार उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गया था ।एक करोड़ के आभूषण की चोरी के आरोप ।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर भारी मात्रा में आभूषण और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित के साले ने चोरी किये गए आभूषणों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये होने की आशंका जताई है। घटना के समय गृहस्वामी महेश साह सपरिवार उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गए हुए हैं। घर में चोरी की जानकारी सीसीटीवी फुटेज देखने के दौरान मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पीड़ित महेश साह गंडक प्रोजेक्ट में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया है कि उनका पुत्र पुणे में नौकरी करता है। रात में ड्यूटी से लौटने के बाद पुत्र ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो घर का गेट खुला हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसने तत्काल आदर्शनगर में रहने वाले अपने साले को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर रात में ही वह पुलिस टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घर का निरीक्षण किया तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी का लॉक टूटा था। चोरों ने घर में रखे सूटकेस और आभूषणों के बैग को खाली कर जमीन पर फेंक दिया था। चोर घर में रखे लगभग सभी आभूषण व नगद लेकर फरार हो गए हैं पीड़ित के साले नवीन कुमार ने बताया कि घर में काफी मात्रा में आभूषण रखे हुए थे। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये हो सकती है। हालांकि, चोरी किये गए आभूषणों और नगदी की वास्तविक मात्रा का आकलन पीड़ित परिवार के समस्तीपुर लौटने के बाद ही हो सकेगा। चोरी किये गए आभूषणों में महेश साह, उनकी पत्नी, बेटे-बहू और बेटी के गहने शामिल बताए जा रहे हैं। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार फिलहाल उज्जैन गया हुआ है। परिवार के समस्तीपुर लौटने के बाद आभूषणों का मिलान करने पर चोरी किये गए सामान की वास्तविक मात्रा स्पष्ट हो सकेगी। उनके आने के बाद आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना बुधवार रात की ही है, परिजनों को गुरूवार की रात घटना की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्धों को देखा गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही चोरों को पकड़ने की बात कही है।0
0
Report
दीपावली पर मिट्टी के दीयों की मांग घटने से कुम्हार परिवार संकट में
Jamui, Bihar:जमुई चांदी-सोने की चमक, रंग-बिरंगी झालरों और आधुनिक सजावटी लाइटों के बीच दीपावाली की असली पहचान मिट्टी के दीयों में बसती है। लेकिन विडंबना देखिए कि दूसरों के घरों को रोशन करने वाले कुम्हारों के अपने आंगन में खुशियों का उजाला फीका पड़ता जा रहा है। महीनों की मेहनत से हजारों दीये गढ़ने वाले इन कारीगरों के सामने अब अपनी पारंपरिक कला और परिवार की आजीविका बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। दरअसल, बाजार में आधुनिक सजावटी लाइटों का बढ़ता चलन मिट्टी के दीयों की मांग को लगातार कम कर रहा है। लिहाजा, कभी दीपावाली में डेढ़ लाख दीये बेचकर साल भर परिवार का भरण-पोषण करने वाले कुम्हार अब 10 हजार दीये बेचने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। चाक की रफ्तार धीमी, उम्मीदों पर महंगाई और बाजार की मार दीपावली से कई सप्ताह पहले ही कुम्हारों के घरों में चाक घूमने लगता है। गीली मिट्टी को आकार देकर छोटे-बड़े दीये तैयार किए जाते हैं। परिवार के सभी सदस्य दिन-रात मेहनत करते हैं। उम्मीद रहती है कि त्योहार के मौसम में अच्छी बिक्री होगी और बच्चों के लिए नए कपड़े, घर में मिठाई तथा जरूरी सामान खरीदे जा सकेंगे। लेकिन बाजार में मिट्टी के दीयों की घटती मांग ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है। मलयपुर के कुम्हार सीताराम पंडित की आँखों में मायूसी और चेहरे पर संघर्ष की कहानी साफ झलकती है। उनका कहना है कि पहले जब सजावटी लाइटों का प्रचलन नहीं था, तब दीपावली में करीब डेढ़ लाख दीये बिक जाते थे। इसी कमाई से पूरे साल परिवार का भरण-पोषण होता था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। आधुनिक लाइटों के बढ़ते चलन के कारण 10 हजार दीयों की बिक्री भी मुश्किल हो गई है। सजावटी लाइटों पर हजारों खर्च, मिट्टी के दीयों पर मोलभाव सीताराम पंडित के मुताबिक, लोग सजावटी लाइटों पर हजारों रुपये खर्च करने से पीछे नहीं हटते, लेकिन मिट्टी के दीये खरीदने के दौरान कीमत को लेकर मोलभाव करते हैं। महीनों की मेहनत, मिट्टी जुटाने, दीये बनाने और उन्हें पकाने में लगने वाली लागत के बावजूद कारीगरों को अपेक्षित आमदनी नहीं मिल पाती। ऐसे में पारंपरिक माटी कला से जुड़े परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। स्थानीय कारीगरों से दीये खरीदें, तभी रोशन होंगे उनके घर दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और स्थानीय कारीगरों के सम्मान का भी पर्व है। सोशल मीडिया पर भी 'वोकल फॉर लोकल' के तहत मिट्टी के दीये खरीदने की अपील की जा रही है। हालांकि, कुम्हारों को वास्तविक राहत तभी मिलेगी, जब लोग इन अपीलों को अपनी खरीदारी में भी उतारेंगे। बहरहाल, जरूरत इस बात की है कि दीपावली पर घरों को सजाने के साथ उन हाथों की मेहनत को भी याद रखा जाए, जो मिट्टी को आकार देकर रोशनी का प्रतीक बनाते हैं। क्योंकि दूसरों के घरों में उजाला फैलाने वाले कुम्हारों के आंगन में खुशियों का दीया तभी जलेगा, जब उनके बनाए दीयों को बाजार और सम्मान दोनों मिलेंगे।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की शिकायतें सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): CM Yogi Adityanath Listens To Grievances Of People During Janata Darshan At Gorakhnath Temple0
0
Report
जयपुर की गुलाबी ठंड: सेंट्रल पार्क पोलो ग्राउंड धुंध में डूबा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-गुलाबी नगरी में गुलाबी ठंड की दस्तक, सुबह ठंड के साथ धुंध की दस्तक, आज सुबह सेंट्रल पार्क के पोलो ग्राउंड का नजारा, धुंध में पोलो ग्राउंड धुंधला दिखाई दिया0
0
Report
दीपावली से पहले महाराजगंज में अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस सख्त कार्रवाई शुरू
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- बीते 31 अगस्त को कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखा कारोबार और भंडारण पर शिकंजा कसने की तैयारी है। महराजगंज में भी पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है और जनपद में लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन कर पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वी/ओ- दिवाली त्योहार से पहले महाराजगंज में अवैध पटाख़ों से किसी तरह की कोई घटना ना हो इसको लेकर महराजगंज में भी पटाखों के भंडारण और बिक्री को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जी मीडिया से बातचीत में बताया कि एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत निर्धारित स्थानों پر ही लाइसेंस के अनुसार पटाखों के भंडारण और बिक्री की अनुमति है। पटाखों के वितरण के लिए लाइसेंस में स्थान, समय और निर्धारित तारीखों का स्पष्ट उल्लेख होता है। इन नियमों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे स्थानों पर पटाखों का भंडारण रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है जहां इससे आम लोगों की सुरक्षा और जान-माल को खतरा हो सकता है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध भंडारण मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वन 2 वन विथ एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ऑन अवैध पटाखा0
0
Report
Advertisement
अमरौहा: तिगरी गंगा मेले की तैयारी पूरी, शराब-नॉनवेज पर रोक, 30 लाख श्रद्धालु अनुमान
Amroha, Uttar Pradesh:슬ग 0111ZUP_AMR_GANGA_MELA_R एंकर अमरोहा जनपद के डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर कसी कमर, 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, शराब और नॉनवेज बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध अमरोहा जनपद के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। 15 नवंबर से शुरू होने वाले राजकीय मेले में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। डीएम ने स्पष्ट किया कि मेले में शराब और मांसाहारी भोजन की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र को 22 सेक्टरों में बांटा जाएगा और 25 स्नान घाट बनाए जाएंगे। इसके अलावा 4 हजार से अधिक शौचालय, पेयजल, रोशनी, सफाई और मोबाइल नेटवर्क की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। बाइट नितिन गौड डीएम अमरोहा रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा0
0
Report
खेड़ी-खूम्मार ग्रामीण स्टेडियम संवारकर सड़क-प्रकाश और पुल की हालत पर प्रशासन से जवाब मांगते
Jhajjar, Haryana:स्टेडियम संवारने वाले ग्रामीणों ने अब गांव की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ खोला मोर्चा : खेड़ी-खुम्मार में फिरनी की खस्ताहाल सड़क और रेलवे पुल पर बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट बनी परेशानी का सबब : समाधान शिविर में शिकायत देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल : ग्रामीणों की चेतावनी, सर्दियों में कोहरे के दौरान पुल पर लाइट नहीं जलने से हो सकता है बड़ा हादसा। : फिरनी की जर्जर सड़क पर गिरकर महिलाएं और ग्रामीण हो चुके हैं चोटिल : सरपंच की कार्यशैली पर भी ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, कहा- वोट के समय दिखती है दरियादिली, बाद में नहीं मिलते जनप्रतिनिधि : शासन-प्रशासन की बेरुखी के बीच गांव के दर्जनों युवा खुद संभाल रहे हैं स्टेडियम को संवारने की जिम्मेदारी0
0
Report
सरपंच चुनाव पुनर्मतदान पर भिड़ंत: रातभर थाने के बाहर आंसू गैस-लाठीचार्ज
Jodhpur, Rajasthan:पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज के बाद आधी रात को शांत हुए हालात ग्राम पंचायत भावी में सरपंच चुनाव के पुनर्मतदान के फैसले को लेकर शनिवार रात जमकर बवाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पथराव कर दिया, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। रात करीब 12:30 बजे स्थिति शांत हो सकी। *क्या है पूरा मामला* भावी ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 12 पर शुक्रवार को हुए sarpanch चुनाव की वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए दोबारा मतदान की मांग की थी आरोप है कि 30 अक्टूबर को मतदान के दौरान बूथ संख्या 12 पर पीठासीन अधिकारी के बैग में रखे तीन बंडलों के करीब 150 मतपत्र गायब हो गए थे। जांच में सामने आया कि ये मतपत्र सरपंच प्रत्याशी सोवनी देवी के चुनाव चिन्ह स्लेट (पाटी) पर पहले से छपे हुए थे। इसी के चलते प्रशासन ने 2 नवंबर को पुनर्मतदान करवाने का फैसला लिया। इस फैसले से एक पक्ष नाराज हो गया। *दो महिला प्रत्याशी में है मुकाबला* इस चुनाव में दो महिला प्रत्याशी आमने-सामने हैं। एक पक्ष से सोवनी देवी और दूसरे पक्ष से ममता प्रत्याशी हैं ममता पक्ष का आरोप है कि सोवनी देवी के बेटे एवं जेएनवीयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी मतपत्र लेकर चले गए थे। वहीं दूसरे पक्ष ने सभी बूथों पर दोबारा वोटिंग की मांग रखी है, जबकि एक पक्ष निष्पक्ष जांच और केवल बूथ नंबर 12 पर पुनर्मतदान की मांग कर रहा है *रात 11:30 बजे बिगड़े हालात* रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले समझाइश की, लेकिन हालात नहीं सुधरने पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया फिलहाल गांव में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है और पुलिस प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी के आह्वान पर अजमेर से दिल्ली विरोध रैली के लिए कांग्रेस रवाना
Ajmer, Rajasthan:दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के आव्हान पर आयोजित विरोध रैली में हिस्सा लेने के लिए अजमेर से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं ने बीती देर रात दिल्ली के लिए कूच किया... शहर कांग्रेस संगठन सहित अजमेर डेयरी से हजारों दुग्ध उत्पादकों ने भी सरस बचाओ अमूल भगाओ के नारे के साथ कूच किया... कारों और बसों में सवार होकर कांग्रेस जन दिल्ली में विरोध रैली के लिए रवाना हुए.. कांग्रेस कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से बसों और कारों में सवार होकर नारेबाजी करते हुए रवाना हुए.... वहीं अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी की अगुवाई में हजारों दुग्ध उत्पादक बसों और कारों में सवार होकर अजमेर और किशनगढ़ टोल नाके से रवाना हुए.. डेयरी अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आव्हान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में सरस बचाओ का नारा भी बुलंद किया जाएगा... वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर राजकुमार जयपाल ने बताया कि 7 बसों और कारों का काफिला सुबह दिल्ली पहुंचेगा。0
0
Report
लखनऊ: गुडंबा के इंट्रीग्रल के पास गोली चली, एक युवक घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ गुडंबा के इंट्रीग्रल के पास गोली चली. दो लोगों बीच विवाद में चली गोली, एक युवक के पैर में लगी गोली. घायल का नाम अयाज इमाम ख़ान. इंट्रीग्रल हॉस्पिटल में इलाज जारी0
0
Report
Galway में Macnas का शानदार हैलोवीन Parade; आयरलैंड है हेलोवीन का जन्मस्थान
Noida, Uttar Pradesh:A spectacular Halloween parade by the performance group Macnas in Galway. Ireland is the birthplace of Halloween.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: जुआ विवाद में किसान की ईंट से हत्या, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्तारी तैयारी में
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ माल थाना क्षेत्र में जुआ खेलने के विवाद में किसान की ईंट से कूचकर हत्या! माल के गोपरामऊ चौराहे के पास आम के बाग में बीती रात वारदात。 बीघापुर निवासी बलऊ रावत उर्फ नन्हके (58) की हत्या。 पत्नी मीना ने गांव के तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप。 जुआ खेलने के दौरान विवाद होने की बताई जा रही वजह。 आरोपियों में चंद्रपाल, रवींद्र और गोपरामऊ निवासी कल्लू के नाम。 पूर्व में भी रवींद्र का मृतक से विवाद होने की बात सामने आई。 कई घंटे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की。 बाग में खून से लथपथ मिला किसान का शव。 ईंट से सिर कूचकर हत्या किए जाने का आरोप。 एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर नवाब अहमद मौके पर पहुंचे。 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की。 तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया。 तीन आरोपियों पर हत्या का आरोप, पुलिस गिरफ्तारी की तैयारी में。0
0
Report
हैलोवीन कॉस्ट्यूम में नया लेवल, देखें ट्रेंडिंग ड्रेस
Noida, Uttar Pradesh:Next level Halloween costume0
0
Report
सिस्टम की बेरुखाई के बाद ग्रामीणों ने उठाई कुदाल, सड़क साफ कर दी
Jamshedpur, Jharkhand:नेताओं की बेरुखी पर भारी पड़ी जनशक्ति: जब सिस्टम सोया, तो ग्रामीणों ने खुद उठाई कुदाल और झाड़ियों से पटी सड़क को कर दिया साफ जमशेदपुर से महज 15 किलोमीटर दूर पटमदा लोकतंत्र में जब जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद सो जाएं, तो आम आदमी को अपने हक और सुरक्षा के लिए खुद ही आगे आना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मिसाल पेश की है पटमदा प्रखंड के ग्रामीणों ने。 पटमदा प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क—जो तिलाटाड़ से अप्पो तक जाती है और जिससे होकर बाटालुका, सारी, आमदापहाड़ी और जेरका जैसे कई गांवों के लोग गुजरते हैं—बीते 10 सालों से बदहाली का दंश झेल रही थी। पूरी सड़क झाड़ियों से इस कदर पट चुकी थी कि राहगीरों का चलना दूभर हो गया था और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था。 10 साल का इंतजार और हर स्तर पर बेरुखी हैरानी की बात यह है कि बीते 10 वर्षों की इस जर्जर व्यवस्था पर न तो स्थानीय विधायक ने कोई संज्ञान लिया और न ही संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कोई सुध ली। ग्रामीणों ने थक-हारकर अपनी इस समस्या को लेकर विधायक के प्रतिनिधि को भी लिखित और मौखिक तौर पर जानकारी दी थी। उम्मीद थी कि प्रतिनिधि के जरिए उनकी आवाज विधायक और सरकार तक पहुंचेगी, लेकिन वहां से भी सिर्फ आश्वासन मिला और धरातल पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। फिर क्या था थक हार कर ग्रामीणों ने खुद सड़क की साफ सफाई का जिम्मा उठाया और सड़क किनारे उगी झाड़ियों को साफ कर दिया, अब यंहा से गुजरना आसान हो गया है。0
0
Report
Advertisement
