icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आमेर के हांडीपुरा में दो लेपर्ड, देर रात आबादी में दहशत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- आमेर के हांडीपुरा क्षेत्र में देर रात आबादी के बीच दो लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत फैल गई। नाडिया कॉलोनी में पानी की टंकी के पास अलग-अलग समय पर दोनों लेपर्ड नजर आए। पूरा मूवमेंट CCTV कैमरों में कैद हुआ है। सुबह फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। पहले भी दिख चुके हैं लेपर्ड स्थानीय लोगों के मुताबिक हांडीपुरा और आसपास के इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट पहले भी कई बार सामने आ चुका है। जंगल और पहाड़ी क्षेत्र से सटी आबादी होने के कारण लेपर्ड के आबादी में आने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे पहले हांडीपुरा में एक दरगाह के गुंबद पर भी लेपर्ड दिखाई दे चुका है। क्षेत्र में लेपर्ड के पालतू और आवारा कुत्तों को शिकार बनाने की बात भी स्थानीय लोगों ने कही है। रात में आवाजाही को लेकर चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में आवाजाही के दौरान खतरा बना रहता है। नगर निगम पार्षदों के चुनाव के चलते क्षेत्र में देर रात तक लोगों की आवाजाही भी रहती है। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से तत्काल निगरानी बढ़ाने और जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
0
0
Report

धौलपुर दिव्यांग मतदाताओं की रैली ने मतदान का संदेश दिया

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में दिव्यांग मतदाताओं ने निकाली रैली, दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश धौलपुर, आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत स्वीप कैलेंडर 2026 के तीसरे दिन दिव्यांग मतदाता रैली निकाली गई। जिला कलेक्टर के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और जिला स्वीप प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में यह रैली आयोजित की गई। रैली भार्गव वाटिका से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान दिव्यांग जनों ने वोट की ताकत पहचानो भाई, मान सम्मान की है लड़ाई और छोड़ो अपने सारे काम, पहले करें मतदान जैसे नारों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। सहायक निदेशक असफाक खान ने युवाओं से स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार और समाज को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट देश की ताकत है और सभी को बूथ पर जाकर निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। अंत में सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरि राम मीना सहित स्वीप टीम मौजूद रही
0
0
Report
Advertisement

400 ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने बरणी-डूबराज बांध के बजट स्वीकृति की मांग की

Baran, Rajasthan:अखिल भारतीय किसान संघ का नाहरगढ़ में शक्ति प्रदर्शन - 400 ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसानों ने बरणी-डूबराज बांध की मांग को लेकर हुंकार भरी एंकर बारां जिलें के नाहरगढ़ क्षेत्र की जीवनदायिनी बरणी और डूबराज नदी पर बांध निर्माण और मध्यम सिंचाई परियोजना को आगामी बजट में स्वीकृति दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान संघ तहसील नाहरगढ़ ने आज विशाल प्रदर्शन किया। किसान संघ के इस प्रदर्शन में जिला पदाधिकारियों सहित प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रदर्शन में 400 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए, जिससे नाहरगढ़ कस्बे में किसानों की एकजुटता देखने को मिली। भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि नाहरगढ़ उप तहसील क्षेत्र में बरणी-डूबराज नदी मध्यम सिंचाई परियोजना को आगामी बजट सत्र में आवश्यक बजट स्वीकृति प्रदान की जाए। किसान नेताओं ने बताया कि नाहरगढ़ उप तहसील क्षेत्र एवं आसपास के गांवों के किसान लंबे समय से सिंचाई सुविधा के अभाव में वर्षा आधारित कृषि पर निर्भर हैं। स्थायी सिंचाई साधन नहीं होने से हर साल किसानों को उत्पादन में कमी और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए बरणी-डूबराज नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना प्रस्तावित है। राज्य सरकार द्वारा गत वर्ष लगभग 50 लाख रुपये की लागत से नेपकोन कंपनी के माध्यम से सर्वे कार्य करवाया गया था। सर्वे पूरा होने के बाद 1850 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद गत बजट सत्र में इस महत्वपूर्ण परियोजना को बजट स्वीकृति नहीं मिली, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी निराशा और असंतोष है। किसान संघ का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन, किसान आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी बजट सत्र में परियोजना के लिए बजट स्वीकृत नहीं किया गया, तो भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान चरणबद्ध और लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आंदोलन के अगले चरण में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा। यह आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। किसान संघ ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, अहिंसक तरीके से और प्रशासन को नियमानुसार पूर्व सूचना देकर कानूनों का पालन करते हुए किया जाएगा। किसानों ने मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार से मांग की है कि उनकी दीर्घकालीन मांग पर गंभीरता से विचार कर बरणी-डूबराज परियोजना की डीपीआर पर कार्रवाई कर आगामी बजट में पर्याप्त बजट स्वीकृत कर परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए।
0
0
Report

आमेर में दो लेपर्ड के मूवमेंट से आबादी में दहशत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- आमेर के हांडीपुरा क्षेत्र में बुधवार देर रात आबादी के बीच दो लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत फैल गई। नाडिया कॉलोनी में पानी की टंकी के पास अलग-अलग समय पर दोनों लेपर्ड नजर आए। पूरा मूवमेंट CCTV कैमरों में कैद हुआ है। सुबह फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। पहले भी दिख चुके हैं लेपर्ड स्थानीय लोगों के मुताबिक हांडीपुरा और आसपास के इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट पहले भी कई बार सामने आ चुका है। जंगल और पहाड़ी क्षेत्र से सटी आबादी होने के कारण लेपर्ड के आबादी में आने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे पहले हांडीपुरा में एक दरगाह के गुंबद पर भी लेपर्ड दिखाई दे चुका है। क्षेत्र में लेपर्ड के पालतू और आवारा कुत्तों को शिकार बनाने की बात भी स्थानीय लोगों ने कही है। रात में आवाजाही को लेकर चिंता है क्योंकि क्षेत्र में देर रात तक लोग आवाजाही करते रहते हैं और प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम की मांग की गई है।
0
0
Report
Advertisement

जेएलएन मेडिकल कॉलेज: देहदान को गुरु सम्मान, आरोप निराधार

Ajmer, Rajasthan:मेडिकल कॉलेज में देह की बेकद्री के आरोप को निराधार बताते हुए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि देहदान की देह हमारे लिए गुरु समान होती हैं..जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में देहदान से प्राप्त देह की बेकद्री के आरोपों को कॉलेज प्रबंधन ने सिरे से खारिज कर दिया है...मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उनके लिए देहदान से प्राप्त हर देह एक गुरु के समान है, जिसके माध्यम से मेडिकल के छात्र चिकित्सा की बारीकियां सीखते हैं..मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सांवरिया ने स्पष्ट किया कि लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार हैं.. उन्होंने कहा कि कॉलेज में आधुनिक तकनीक और व्यवस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है.. देहदान से प्राप्त देह को स्टील कंटेनर्स में पूर्ण सुरक्षा, उचित रख-रखाव और नियमानुसार रखा जाता है.. छात्रों को पढ़ाने के लिए पूरी गरिमा और सम्मान के साथ इनका उपयोग किया जाता है..वहीं एनाटॉमी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. विकास सक्सेना ने पूरे प्रकरण पर विस्तार से जानकारी दी... उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में देहदान से प्राप्त देह को गुरु का दर्जा दिया जाता है.. यहां पर दो तरह से देह रखी जाती है...एक तो स्टील कंटेनर्स में कैमिकल के साथ सुरक्षित रखी जाती है, और दूसरी कुछ देह खुले रूप में रखी जाती हैं...डॉ. सक्सेना ने बताया कि खुले रूप में रखी गई देह पिछले पांच दशकों से कॉलेज में सुरक्षित हैं.. जिन पर उन्होंने स्वयं अपने छात्र जीवन के दौरान अध्ययन किया है.. इन देह पर बाहरी त्वचा और शरीर की संरचना का अध्ययन करने वाले छात्रों को विशेष सुविधा मिलती है... इनकी सुरक्षा भी पूरी तरह से की जाती है और नियमित रूप से इनका रख-रखाव किया जाता है..इस मामले के सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच भी करवाई है.. समस्त जांचों में बेकद्री के तथ्य निराधार पाए गए हैं.. कहीं भी किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता सामने नहीं आई है...जानकारी के अनुसार बेहतर रख-रखाव के लिए कॉलेज ने सरकार से 10 नए स्टील कंटेनर्स की मांग की है। वहीं सामाजिक सरोकार के तहत 2 स्टील कंटेनर्स एक सामाजिक संस्था की ओर से मेडिकल कॉलेज को पहले ही प्रदान किए जा चुके हैं, जिससे व्यवस्थाएं और बेहतर हुई हैं...प्रबंधन ने कहा कि देहदान एक महादान है और इसका वे पूरे सम्मान के साथ उपयोग कर रहे हैं..
0
0
Report

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से प्रधानाध्यापक नियुक्ति, स्कूल घोटाले पर सवाल

Fatehpur, Uttar Pradesh:फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से नियुक्ति का आरोप, प्रधानाध्यापक की नियुक्ति पर उठे सवाल जहानाबाद के पूर्व सपा विधायक का भतीजा जूनियर हाईस्कूल का लिपिक बना प्रधानाध्यापक शिकायतकर्ता ने प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार की नियुक्ति और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गंभीर आरोप 2005 में लिपिक पद पर नियुक्ति, लंबे समय तक लिपिक का वेतन लेने के बाद अप्रैल 2015 में प्रधानाध्यापक बनाए गए नियुक्ति में कथित फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के इस्तेमाल का आरोप वर्ष 2012 से विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना संचालित न होने के बावजूद लाखों रुपये के कथित घोटाले का आरोप प्रबंध समिति में कथित रिश्तेदारों की मौजूदगी और नियुक्ति दस्तावेजों की वैधता पर भी सवाल मुख्यमंत्री के नाम डीएम के माध्यम से शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग चांदपुर थाना क्षेत्र के साल्हेपुर स्थित आदर्श जनता जूनियर हाईस्कूल का मामला
0
0
Report
Advertisement

कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने से चौसा के स्कूल में पानी प्रवेश, पढ़ाई प्रभावित

Madanpur, Bihar:कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद चौसा प्रखंड के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। इसका असर अब शैक्षणिक संस्थानों पर भी दिखाई देने लगा है। फुलौत के तियर टोला स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। परिसर में पानी आने से बच्चों की उपस्थिति प्रभावित होने लगी है और छात्रों के बीच सांप-बिच्छू का डर भी बना हुआ है। विद्यालय के छात्रों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के दौरान उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ता है। पानी आने के बाद करीब एक से दो महीने तक उनकी पढ़ाई प्रभावित रहती है। छात्रों ने बताया कि बाढ़ के समय कई बार शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर दिया जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई और अधिक प्रभावित होती है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक के अनुसार पिछले दिन से निचले इलाके में पानी बढ़ने के कारण विद्यालय परिसर में पानी प्रवेश कर गया है। पानी आने की आशंका को देखते हुए विद्यालय के जरूरी सामानों को ऊपरी मंजिल पर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है। विद्यालय की ओर से बताया गया कि फिलहाल बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित नहीं हुई है और कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। हालांकि, विद्यालय परिसर में पानी जमा होने से परेशानी बढ़ गई है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। छात्रों का कहना है कि बाढ़ के समय विद्यालय परिसर में पानी जमा होना हर साल की समस्या बन गई है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी चिंता का विषय है। यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित होने की आशंका बढ़ सकती है।
0
0
Report

दिल्ली नगर निगम: चांदनी चौक पार्षद सुमन कुमार गुप्ता बने सामुदायिक भवन समिति अध्यक्ष

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम अलग अलग समितियां के चुनाव चल रहे हैं हालांकि महज चुनाव एक औपचारिकता है दिल्ली नगर निगम की समितियां के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन बनाए गए हैं सामुदायिक भवन समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार गुप्ता को बनाया गया है सुमन कुमार गुप्ता चांदनी चौक से बीजेपी के निगम पार्षद है ऐसे में उनको एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है हालांकि उनके सामने चुनौतियां भी हैं कई ऐसे सामुदायिक भवन है जिनकी हालत काफी खराब है लेकिन सामुदायिक भवन समिति के अध्यक्ष बनने के बाद सुमन कुमार गुप्ता का कहना है भले ही समय कम हो लेकिन हम पूरी तरह से इस व्यवस्था को सुधरेंगे और जो सामुदायिक भवन है उनको लोगों के लिए बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे ताकि गरीब जनता वहां पर अपने समारोह आयोजित कर सके सुमन कुमार गुप्ता अध्यक्ष सामुदायिक भवन समिति व निगम पार्षद चांदनी चौक
0
0
Report
Advertisement

चांदनी चौक SP सेन मार्ग पर दुपहिया अवैध पार्किंग से जाम, बच्चों को हो रही परेशानी

New Delhi, Delhi:चांदनी चौक के एसपी सेन मार्ग पर दुपहिया वाहनों के अवैध पार्किंग से लोगों को परेशानी हो रही है. सड़क से लेकर पटरियों तक कब्जा है. इस मार्ग पर सुबह 9:00 बजे से और शाम 9:00 बजे तक दोपहिया और फोर व्हीलर पूरी तरह से प्रतिबंध है. पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक के एसपी सेन मार्ग पर दुपहिया वाहनों के अतिक्रमण की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है; कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ. इन वाहनों की पार्किंग अवैध है जिसकी वजह से जाम लग जाता है. सुबह स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी होती है. कई बार संबंधित पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. स्थानीय निवासी
0
0
Report

रेवाड़ी पवन हत्याकांड: परिवार ने सिस्टम पर गंभीर आरोप, नूंह ट्रांसफर पर सवाल

Rewari, Haryana:रेवाड़ी के पवन हत्याकांड में नया मोड़: पीड़ित परिवार ने सिस्टम पर लगाए गंभीर आरोप, नूंह केस ट्रांसफर होने पर उठाए सवाल रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट थे तो अचानक नूंह क्यों भेजा गया केस? मृतक के भाई ने राजनीतिक दबाव और बड़े 'खेल' की जताई आशंका रेवाड़ी के बहुचर्चित पवन हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासनिक सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आईजी साउथ रेंज के कार्यालय पहुंचे मृतक पवन के भाई रोहित और परिजनों ने आरोप लगाया कि पूरा सिस्टम हत्यारोपियों के रसूख और राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। परिजनों का दावा है कि आरोपियों को बचाने के लिए केस को रेवाड़ी से नूंह ट्रांसफर करने में बड़ा खेल हुआ है。 गिरफ्तारी के करीब थी रेवाड़ी पुलिस, फिर क्यों बदला गया जांच का रुख? मृतक के भाई रोहित ने सवाल उठाया कि जब Family रेवाड़ी पुलिस की जांच और कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट थी, तब अचानक मामला नूंह क्यों ट्रांसफर किया गया? रोहित के अनुसार, रेवाड़ी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के बेहद नजदीक पहुंच चुकी थी। ऐसे मोड़ पर केस को ट्रांसफर करना सीधे तौर पर प्रभावशाली आरोपियों को राहत देने की कोशिश जैसा दिखता है। परिवार ने कहा कि अब स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष जांच की उम्मीद टूट रही है。 प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में हुई थी पवन की गोली मारकर हत्या करीब दो महीने पहले रेवाड़ी के कर्नल राम सिंह चौक स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में नारनौल निवासी पवन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रेवाड़ी पुलिस ने कई मुकदमों में नामजद एलिगेंट S City निवासी सज्जन सिंह, प्रॉपर्टी डीलर रामकिशन सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी सज्जन सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है。
0
0
Report

पानीपत में जाम से राहत: रिंग रोड व बाईपास की तेज तैयारी

Panipat, Haryana:पानीपत को मिलेगी जाम से मुक्ति रिंग रोड-बाईपास की तैयारी तेज महिपाल ढांडा गडकरी ने दिया बाईपास का भरोसा मनोहर लाल ने केंद्र को लिखा पत्र पीएचसी में डेढ़ साल से दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के आदेश अवैध कब्जों पर ढांडा का दो टूक जवाब इंतकाल है तो कोर्ट में चुनौती दें डेयरियों को शहर से बाहर बसाने की भी योजना पानीपत। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पानीपत की ट्रैफिक व्यवस्था, प्रस्तावित बाईपास, अवैध कब्जों, शहर में चल रही डेयरियों और ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़े मामलों पर भी खुलकर बात की। मंत्री ने बताया कि पानीपत में ट्रैफिक की समस्या लंबे समय से बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने थे, तभी उन्होंने पानीपत के चारों ओर बाईपास की जरूरत को महसूस किया था और करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बाईपास निकलवाने का काम शुरू किया था। अब शहर की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए रिंग रोड और नए बाईपास की आवश्यकता है। ढांडा ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पानीपत के लिए रिंग रोड और बाईपास की मांग रखी थी। गडकरी ने पानीपत को बाईपास देने का आश्वासन दिया है। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से भी इस संबंध में आग्रह किया, जिस पर मनोहर लाल ने बिना देरी किए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह दोनों नेताओं के लगातार संपर्क में हैं और प्रयास है कि पानीपत के चारों तरफ रिंग रोड या बाईपास तैयार हो, ताकि शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके। जीटी रोड पर प्रदर्शन होते ही लग जाता है लंबा जाम मंत्री ने कहा कि पानीपत की सबसे बड़ी समस्या यह है कि जीटी रोड ही शहर की मुख्य लाइफलाइन है। इसके अलावा शहर में ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिससे ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सके। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर धरना या प्रदर्शन होने की स्थिति में किलोमीटरों लंबा जाम लग जाता है। बाईपास और रिंग रोड बनने से इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। पीएचसी में डेढ़ साल से दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं ढांडा ने बताया कि वह बुधवार को एक गांव में स्कूल के निरीक्षण के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने वहां स्थित पीएचसी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपायुक्त भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पीएचसी में कई खामियां सामने आईं, लेकिन सबसे गंभीर मामला फार्मासिस्ट द्वारा दवाइयों का रिकॉर्ड ठीक से मेंटेन नहीं करना था। मंत्री के अनुसार, फार्मासिस्ट पिछले करीब डेढ़ साल से यह रिकॉर्ड ही नहीं रख रहा था कि कितनी दवाइयां पीएचसी में आईं, कितनी मरीजों को दी गईं और कितनी वापस जमा कराई गईं। पूछताछ के दौरान भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर मंत्री ने उपायुक्त को विभाग को लिखने और संबंधित फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्र में टेंडर को लेकर जांच के आदेश नगर निगम के कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत से जुड़े मामले पर मंत्री ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि पानीपत शहर का काम देखने वाले अधिकारी ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों के टेंडर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की वास्तविकता की जांच के लिए निगम कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं। ढांडा ने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य होना है, वहां के निर्वाचित प्रतिनिधि की जानकारी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही टेंडर की कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अनधिकृत तरीके से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करने की हिदायत दी। इंतकाल है तो कोर्ट में चुनौती दें शहर में निगम द्वारा हटाए जा रहे अवैध कब्जों के मामले में मंत्री ने कहा कि यदि किसी मकान मालिक या दुकानदार के पास संबंधित जमीन का वैध इंतकाल और राजस्व रिकॉर्ड में उसका अधिकार दर्ज है तो वह मामले को न्यायालय में चुनौती दे सकता है। उन्होंने कहा कि जमीन का वास्तविक मालिकाना हक राजस्व रिकॉर्ड और न्यायालय के निर्णय के आधार पर ही तय होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान या दुकानें इस कार्रवाई की जद में आ रही हैं और वे अपने पास राजस्व रिकॉर्ड होने की बात कह रहे हैं, वे उपायुक्त से मिल सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति की जमीन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है तो उस पर कार्रवाई का सवाल अलग होगा। शहर की डेयरियां होंगी बाहर, प्लॉट देने की तैयारी मंत्री ने शहर में संचालित डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने की योजना भी बताई। उन्होंने कहा कि बिंजौल में डेयरी संचालकों के लिए प्लॉट काटे गए थे और वहां कुछ प्लॉट अभी भी उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा निगम को बरसत रोड, कुठानी रोड और पूजा रोड सहित अन्य स्थानों पर जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले शहर में डेयरी संचालकों का पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शहर में कितने लोग डेयरी व्यवसाय से जुड़े हैं। इसके बाद उन्हें शहर से बाहर व्यवस्थित तरीके से प्लॉट उपलब्ध कराकर डेयरी सेक्टर विकसित करने की योजना है। इससे शहर में गंदगी और ट्रैफिक की समस्या कम होने के साथ डेयरी संचालकों को भी व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top