Back
यमुना का जलस्तर बढ़ा, दिल्ली में प्रशासन हुआ अलर्ट!
New Delhi, Delhi
स्लग :- पहाड़ी इलाकों में हो रहीं मूसलाधार बारिश के बाद बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट।
एंकर
राजधानी दिल्ली की यमुना नदी एक बार फिर से अपने उफान पर होते हुए दिखाई दे रही है. एक सप्ताह पहले ही यमुना नदी बिल्कुल सूख चुकी थी। सुखी यमुना नदी दिल्ली वासियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी.. लेकिन पहाड़ी इलाकों में लगातार मूसलाधार बरसात के बाद दिल्ली के मैदानी इलाके में फैली यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है. जिसके बाद स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी के लहर है.
वीओ 1
राजधानी दिल्ली की यमुना नदी सुख चुकी थी जो कि दिल्ली वासियों के लिए एक चिंता का विषय बन गया था क्योंकि दिल्ली में लोग पानी की किल्लत से परेशान थे । हालांकि राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन मानसून के दस्तक देने के बाद भी दिल्ली में उच्च स्तर की बारिश नहीं हो रही है. वहीं दिल्ली वासियों के लिए अब एक खुशखबरी यह भी है कि यमुना नदी सूख चुकी थी वह एक बार फिर से अपने उफान पर होती हुई दिखाई दे रही है .. क्योंकि पहाड़ी इलाकों में लगातार मूसलाधार बरसात के बाद हरियाणा के हथनी कुंज से हर घंटे 12000 से 20000 क्युशिक पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है.. जिसके चलते दिल्ली में सूखी यमुना नदी फिर से फिर से गुलजार होते हुए नजर आ रही है. इसके बाद अब सिंचाई एव बाढ़ नियंत्रण विभाग भी अब यमुना नदी को लेकर कमर कर चुका है और जगह-जगह पानी की मीटर गेज लगाकर यमुना का बढ़ता डालता नापा जा रहा है ।
बाईट / स्थानीय निवासी
बाईट / स्थानीय निवासी
बाईट / स्थानीय निवासी
वीओ 2
आपको बता दें पहाड़ी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते दिल्ली के मैदानी यमुना नदी में जल स्तर ओवरफ्लो होने लगा है ऐसे में सख्त हिदायत है उन लोगों के लिए जो लोग यमुना नदी में पहले पानी कम होने की वजह से एक किनारे से दूसरे किनारे यमुना में पैदल चले जाते थे और वह लोग यमुना किनारे पर नहाने की बारे में न सोचें क्योंकि यमुना का जलस्तर लगातार हर घंटे 6 इंच बढ़ता हुआ नजर आ रहा है जो कि यमुना का बढ़ा हुआ जलस्तर अब यमुना किनारे नहाने वाले लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।
वाकथरु / नसीम अहमद
वीओ 3
फिलहाल गर्मी का समय है ऐसे में तमाम लोग यमुना की तरफ रुख कर रहे हैं ऐसे मे अब यमुना का लगातार बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए फ्लड विभाग की तरफ से चेतावनी दी जा रही है कि कोई भी शख्स यमुना के किनारे या अंदर डुबकी ना लगाई अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए अब लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
रिपोर्ट /नसीम अहमद
Zee मीडिया
बुराडी उत्तरी दिल्ली
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement