203393
डिबाई में गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत 11 हजार हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया
Dibai, Uttar Pradesh:डिबाई तहसील में सोमवार को “ गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत गौ-रक्षा, गौ-वंश संरक्षण एवं गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर विशाल जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपा गया। अभियान के तहत समस्त गोभक्तों, संत समाज एवं जागरूक नागरिकों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित लगभग 11 हजार हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी डिबाई को सौंपा गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दो”, “गौ हत्या बंद करो-केंद्रीय कानून लागू करो”, “गौ माता राष्ट्र की शान है, भारत की पहचान है” तथा “एक ही नारा, एक ही काम-गो नंदी को मिले सम्मान” जैसे जोरदार नारों के साथ अभियान को समर्थन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण संतुलन, मानव स्वास्थ्य एवं आर्थिक व्यवस्था में गोवंश का विशेष महत्व है, इसलिए सरकार को गोवंश संरक्षण के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाने चाहिए। अभियानकर्ताओं ने मांग की कि गोवंश की सुरक्षा, संवर्धन एवं सम्मान हेतु राष्ट्रव्यापी ठोस नीतियां बनाई जाएं। कार्यक्रम में टीम बजरंगी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गोसेवक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से ग्रीश बजरंगी, सचिन बजरंगी, ज्ञानेश वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, रवि, भूप्रकाश बजाज, योगेश वर्मा, जीतू बजरंगी, हरेंद्र कुमार, राहुल बजरंगी, नरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, रेखा लोधी, ममता, सुशील, खजान, गुलशन, दुष्यंत कुमार एवं छत्रपाल सिंह लोधी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अभियान के आयोजकों ने कहा कि यह जनआंदोलन गोवंश के सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण के लिए निरंतर जारी रहेगा।0
0
Report
203393
डिबाई में सड़क हादसा : 55 वर्षीय महिला की ट्रक के नीचे आने से मौत, ट्रक को पुलिस ने पकड़ा
Dibai, Uttar Pradesh:डिबाई। नगर क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका के पति कल्लू खान निवासी बेलोन अपनी पत्नी को दिखाने के लिए स्कूटी से भीमपुर दोराहा स्थित अस्पताल जा रहे थे। महादेव चौराहे से पहले स्कूटी का हैंडल अचानक एक ट्रक से टकरा गया, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और महिला ट्रक के नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही0
0
Report
203393
कांवड़ यात्रा को लेकर डिबाई नगर पालिका सक्रिय, आवारा पशुओं की धरपकड़ का विशेष अभियान चलाया गया
Dibai, Uttar Pradesh:डिबाई। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर डिबाई नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु यातायात व्यवस्था के मद्देनजर विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को आवारा पशुओं की धर पकड़ हेतु एक विशेष अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम ने नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों, मंदिरों और यात्रा मार्गों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से अनाज मंडी स्थित गौशाला में पहुंचाया। इस अभियान के दौरान विशेष रूप से सड़कों और चौराहों पर जाम व दुर्घटना की आशंका को देखते हुए कई गायों को हटाया गया।0
0
Report
Advertisement
203393
श्रावण मास की कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, नरोरा गांधी घाट से अतिक्रमण हटाया गया
Dibai, Uttar Pradesh:डिबाई। श्रावण मास की पवित्र कावड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को डिबाई तहसील क्षेत्र के नरोरा स्थित ऐतिहासिक गांधी घाट पर व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह घाट कावड़ियों के लिए अत्यंत पावन स्थल है, जहां से वे गंगाजल भरकर शिवधाम की ओर प्रस्थान करते हैं। अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी अंगद कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार, नरोरा थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने किया।0
0
Report
203393
Bulandshahr - खड़ी बस में लगी आग, लाखों का नुकसान
Dibai, Uttar Pradesh:खड़ी बस में लगी आग, लाखों का नुकसान डिबाई। कस्बे के चौगानपुर क्षेत्र में तहसील के पास स्थित एक होटल के पास खड़ी एक बारात से लौटी बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में बस मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बस मालिक महेन्द्र सिंह ने बताया कि यह बस कल रात अनूपशहर बारात से लौटकर आई थी और रात करीब 3 बजे ड्राइवर ने तहसील के पास स्थित चौगानपुर होटल के सामने सुरक्षित तरीके से खड़ी कर दी थी।
0
0
Report
