487001
नरसिंहपुर उफनती नर्मदा नदी में जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सुरक्षा का दिया संदेश
Narsinghpur, Madhya Pradesh:उफनाती नर्मदा में जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सुरक्षा का दिया संदेश तेंदूखेड़ा। आजादी के पर्व 15 अगस्त को लेकर अभी से लोगों में उत्साह है। बरमान में बारिश और बाढ़ से उफनाती नर्मदा में शनिवार को होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने वोट के जरिए तिरंगा यात्रा निकाली नर्मदा में दौड़ती वोट और तिरंगे को थामें जवानों को जिसने देखा वह देखता ही रह गया। इस दौरान जवानों ने लोगों को सुरक्षा का भी संदेश दिया। कहा कि नर्मदा की बाढ़ को देखते हुए वह सुरक्षित तरीके से स्नान करें।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कालपी हत्याकांड: अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे और सुरक्षा कानून की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के घटना से अधिवक्ता समाज में शोक और आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने पूरे नगर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस जघन्य वारदात के विरोध में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी के माध्यम से भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि 31 अक्टूबर 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। अधिवक्ताकर समाज ने इसे न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ पर हमला बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान करने तथा परिजनों को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला जज, जिलाधिकारी जालौन और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांगों पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।0
0
Report
दिल्ली: दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने 6700 किलोग्राम मिलावटी खोया जब्त किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिवाली से पहले, खाद्य सुरक्षा विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के तुर्कमान गेट पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6,700 किलोग्राम मिलावटी खोया जब्त किया है।0
0
Report
पंचायत चुनाव 2026: अटारी में भजनलाल शर्मा के पिता ने किया मतदान
Bharatpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा पहुंचे गांव अटारी, लोकतंत्र के इस महापर्व पर कर रहे हैं अपने मताधिकार का प्रयोग,0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम बिल्डर की दादागिरी: 36वीं मंजिल पर लिफ्ट बंद, परिवार घर में कैद
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम - बिल्डर की दादागिरी वरुण सिहाग़ और उसके परिवार को बिल्डर ने हॉउस अरेस्ट किया। वरुण सिहाग़ ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए। मेंटेनेंस को लेकर विवाद हुआ, बिल्डर ने लिफ्ट बंद कर दी। 36वीं मंजिल पर फंसा परिवार करीब 45 मिनट तक परेशान रहा। पुलिस को शिकायत देने के बाद ही लिफ्ट चालू हो पाई। पुलिस मौके पर पहुंचकर लिफ्ट चलवाने में सफल रही। M3M के डायरेक्टर पंकज बंसल पर भी आरोप लगाए गए हैं कि मेंटेनेंस और एग्रीमेंट लेटर को लेकर बिल्डर और वरुण सिहाग़ के बीच विवाद हुआ। एंकर: गुरुग्राम में मेंटेनेंस और एग्रीमेंट लेटर को लेकर बिल्डर और निवासी के बीच विवाद सामने आया है। वरुण सिहाग़ का कहना है कि विवाद के बाद बिल्डर ने उनके परिवार की लिफ्ट बंद कर दी, परिवार 36वीं मंजिल पर फंस गया और 45 मिनट बाद पुलिस की शरण लेने के बाद लिफ्ट शुरू हो पाई। वरुण सिहाग़ ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीओ-1: लिफ्ट बंद होने से परेशान परिवार ने पुलिस को शिकायत दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिफ्ट को शुरू कराया। विवाद मेंटेनेंस और एग्रीमेंट लेटर को लेकर शुरू हुआ था। बाइट, वरुण सिहाग़, पीड़ित वीओ-2: लिफ्ट बंद रहने से परेशान परिवार ने शिकायत दर्ज कराई। अब दबाव बना है कि बिल्डर पर उचित कार्रवाई हो।0
0
Report
1984 के सिख दंगों के पीड़ित 42 साल बाद सरकारी वादे पूरे करने की मांग
Delhi, Delhi:1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों और उनके परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए आज तिलक विहार गुरुद्वारे में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। इस दौरान दंगों में अपने परिजनों को खोने वाले कई पीड़ित परिवारों ने हिस्सा लिया और अपनी आपबीती साझा की। पीड़ित परिवारों ने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि 42 साल बीत जाने के बावजूद उन्हें आज तक सरकारी वादों का पूरा लाभ नहीं मिला है। परिवारों का आरोप है कि उन्हें न तो मुफ्त बिजली की सुविधा मिल रही है और न ही उनके परिवार के सदस्यों को अब तक सरकारी नौकरी मिली है। चार दशकों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार इंसाफ, उचित मुआवजे, पुनर्वास और अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
गिरिराज सिंह EVM-SIR पर स्पेशल सेशन मांगते: देश संविधान से चलेगा
Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा EVM और SIR पर विशेष सत्र विपक्ष कॉल करें बुलाने के लिए सदन में बहस हो, हम भी बहस के लिए तैयार हैं यह देश संविधान और कानून से चलेगा, आतंक से नहीं चुनौती है... एसआईआर पर, ईवीएम पर, चुनाव पर... तुम स्पेशल सेशन कॉल करो, हम भी तैयार हैं। बहस करो। और यह देश संविधान से चलेगा, आतंक से नहीं चलेगा। यह देश कानून से चलेगा बाबा साहेब अंबेडकर के। राहुल गांधी की जागीर नहीं है, जो कहेंगे मोदी को जेल भेजेंगे। जेल और बेल पर तो... राहुल गांधी बेल पर तो तुम हो, दूसरों को0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में मकान ध्वस्त, पुलिस कार्रवाई ना; महिला आत्मदाह की चेतावनी जारी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में मकान पर बुलडोजर चलाने और पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप, महिला ने दी परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी, पीड़ित महिला ने एसएसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार, मकान कब्जाने और दो मंजिला मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए एक महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है, महिला ओम कुमारी का आरोप है कि भाजपा नेता जितेंद्र राज सिंह और प्रवीण राज सिंह समेत कई लोगों ने जेसीबी से उसका मकान ध्वस्त करा दिया और घर में रखे पांच लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात व जरूरी दस्तावेज भी गायब कर दिए, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के दोनों बेटे जितेंद्र राज सिंह,प्रवीन राज सिंह पर महिला ने लगाया है आरोप, महिला का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में मकान पर बुलडोजर चलने की घटना कैद है, इसके बावजूद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया, पुलिस से न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए महिला ने 5 नवंबर को सुबह 11 बजे एसएसपी कार्यालय पर परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है, महिला ने इसके लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है0
0
Report
गौ माता के लिए सरपंचों ने लाखों की घोषणा, पांच साल की चारे-पानी व्यवस्था
Jodhpur, Rajasthan:सरपंच का कार्यभार संभालते से पहले गौ माताओं के लिए लाखों की घोषणा, बिराणी सरपंच मालाराम विश्नोई और 11 लाख गौ माता और एक लाख कबुतर के लिए दिया नकद दान वही सेवकी सरपंच ठेकेदार ओमप्रकाश चौधरी ने गाँव की सभी गायों के लिए पूरे पांच साल चारे-पानी की व्यवस्था करने की घोषणा, गायों की सार संभाल करने के लिए गौ सेवक का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली गई, अकाल में लाखों की घोषणाओं पर ग्रामीणों ने आभार जताया, देवरीधाम उत्तराधिकारी ने सरपंचों से प्रेरणा लेकर सभी सरपंचों को गौ माता के लिए आगे आने की अपील0
0
Report
2027 में यूपी में सनातन राज के साथ बीजेपी तीसरी बार सत्ता में लौटेगी
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का बड़ा बयान, सनातन और संतो का अपमान करने वाले सत्ता में नहीं आएंगे, यूपी की जनता अब सपा का तांडव नृत्य नहीं देखना चाहती है, देश और प्रदेश की जनता ने संतो और सनातन को स्वीकार किया है, अश्वनी चौबे ने कहा यूपी में तीसरी बार 2027 में बीजेपी सरकार बनेगी, योगी सरकार में अराजकता और गुंडा राज का खात्मा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
यूपी में दीपावली सुरक्षा: तीन मीटर दूरी और पानी की बाल्टी अनिवार्य
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ दीपावली पर पटाखों को लेकर यूपी पुलिस की एडवाइजरी जारी, अग्निशमन विभाग ने बताए सुरक्षा के नियम मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने की अपील पटाखों की दुकानों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी अनिवार्य एक स्थान पर 50 से अधिक पटाखों की दुकानें न लगाई जाएं दुकानों के ऊपर से बिजली के तार नहीं गुजरने चाहिए लाइसেন্সधारी दुकानदार की मौके पर मौजूदगी जरूरी पटाखों की दुकान पर पानी की बाल्टी रखना अनिवार्य पटाखे जलाते समय भी पास में पानी की बाल्टी जरूर रखें फुलझड़ी जलाने के बाद उसे पानी में डालें पटाखे जलाते समय सूती कपड़े पहनें और बिजली के तारों से दूर रहें छोटे बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि दीपावली का त्योहार सावधानी और सुरक्षा के साथ मनाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।0
0
Report
बलरामपुर मंडी में फैली अव्यवस्था पर गरजी प्रशासनिक मशीनरी, सफाई के सख्त आदेश
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: कृषि उत्पादन मंडी समिति में पसरी अव्यवस्था और गंदगी को देखकर प्रशासन का पारा चढ़ गया। मंगलवार को मंडी समिति परिसर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला ने चारों तरफ फैले कचरे, जलभराव और गंदगी के अंबार को देखकर भारी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान परिसर में नालियां बजबजाती मिलीं और सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटकता देख प्रशासनिक अधिकारी दंग रह गए। परिसर की बदहाली पर एडीएम ने मौके पर मौजूद मंडी इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि व्यापारियों और किसानों के आवागमन वाले इस महत्वपूर्ण केंद्र पर ऐसी दुर्दशा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम ने मंडी प्रशासन को निर्देश दिया कि पूरे परिसर में तत्काल सघन सफाई अभियान चलाकर कूड़े के ढेरों को हटाया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को अविलंब खुलवाकर नियमित रूप से साफ-सुथरा रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ और तय मानकों के अनुरूप स्वच्छता नहीं दिखी तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक रुख को देखते हुए मंडी कर्मियों में हड़कंप का माहौल देखा गया।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में पंचायत राज चुनाव शांतिपूर्ण; अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत राज चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। इसी बीच जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने चित्तौड़गढ़ एवं भदेसर पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने औछड़ी गांव में बूथ संख्या 103 से 106 तक, देवरी के आदर्श मतदान केंद्र तथा धीरजी का खेड़ा स्थित बूथ संख्या 96 का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही 5 नवंबर को होने वाले सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर बिजली और जनरेटर की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए。0
0
Report
Advertisement
फलोदी में यातायात व्यवस्था सख्त, प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त फलोदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार बिश्नोई ने फलोदी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से करने को लेकर बाजार का निरीक्षण कर दुकानदारों को दी चेतावनी।0
0
Report
पिस्टल दिखाकर रेंजर ने अवैध खनन माफिया के ट्रक को जप्त किया
Vidisha, Madhya Pradesh:पिस्टल दिखाकर रेंजर ने अवैध खनन माफिया के ट्रक को जप्त किया। गंजबासौदा क्षेत्र के उदयपुर की घटना के बाद वन विभाग के रेंजर्स सजग दिखे। देवास जिले के खातेगांव में अवैध परिवहन करते पत्थर से भरे ट्रक को जप्त किया गया। ट्रक चालक शाहिद खान ने भागने का प्रयास किया, पर रेंजर अनिल कुमार ने पिस्टल निकाली और ट्रक का पीछा किया। यह पूरी घटना राहगीर द्वारा वीडियो में रिकॉर्ड होकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
विशुनीपुर में एडीएम ने कराई धान की क्रॉप कटिंग, परखी उत्पादन क्षमता और फसल की गुणवत्ता
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: धान की फसल के वास्तविक उत्पादन और उसकी गुणवत्ता का सटीक आकलन लगाने के लिए प्रशासनिक अमला सीधे किसानों के खेतों में उतरा। बलरामपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम विशुनीपुर में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी संदीप केला ने राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में धान की क्रॉप कटिंग करवाई। निरीक्षण के दौरान तय मानकों के अनुसार खेत में चिन्हित रकबे से धान की कटाई कराकर उत्पादन क्षमता और दानों की गुणवत्ता की गहनता से पड़ताल की गई। क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही अपर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने विगत दिनों क्षेत्र में आए तेज आंधी-पानी और बेमौसम बारिश के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान की जमीनी हकीकत परखी और किसानों की समस्याएं सुनीं। बातचीत के दौरान किसानों ने मौसम की मार से फसल गिरने और पैदावार प्रभावित होने की बात कही, जिस पर प्रशासनिक अधिकारी ने उनका दर्द समझते हुए स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संकलित किया जाए, ताकि शासन स्तर पर औसत उपज के सही आंकड़े दर्ज हो सकें और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत व बीमा का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हर समस्या के प्रति गंभीर है और नुकसान का नियमानुसार आंकलन कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
