Back
नरसिंहपुर लूट: होटल कर्मी मास्टरमाइंड, चार गिरफ्तार
DVDinesh Vishwakarma
Feb 03, 2026 16:16:50
Narsinghpur, Madhya Pradesh
नरसिंहपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकता। महज कुछ ही घंटों में पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये की लूट का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में सबसे चौंकाने वाला खुलासा ये रहा कि पूरी लूट का मास्टरमाइंड होटल का अपना कर्मचारी ही निकला। रात 03 बजे नरसिंहपुर शहर स्थित होटल कुमुम वैली में 3 से 4 नकाबपोश बदमाश ने बंदूक की नोक पर होटल में रखी करीब 1 करोड़ रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्काल तीन विशेष टीमें गठित की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और हर एंगल से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक अहम बात खटकती नजर आई। फुटेज में साफ देखा गया कि बदमाश बंदूक की नोक पर लूट कर रहे हैं, लेकिन उसी दौरान होटल का रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक न तो घबराया, न ही सहमा। उसका हाव-भाव ऐसा था, मानो वह किसी नाटक का हिस्सा हो। यहीं से पुलिस को शक हुआ। गहन पूछताछ की गई तो चंद्रेश रजक टूट गया और उसने कबूल किया कि लूट की पूरी साजिश उसी ने रची थी। जांच में सामने आया कि होटल में रखी भारी नकदी की पूरी जानकारी चंद्रेश को पहले से थी। लालच में आकर उसने यह जानकारी राकेश शुक्ला और अनुज वाल्मीकि को दी। इसके बाद मोनू उर्फ टूईया वंशकार समेत अन्य साथियों के साथ पूरी योजना बनाई गई और नकाब पहनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अब तक 60 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। चारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है, जबकि शेष राशि की बरामदगी को लेकर पुलिस की जाँच जारी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 03, 2026 18:34:160
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 03, 2026 18:34:020
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 03, 2026 18:33:340
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 03, 2026 18:33:190
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 03, 2026 18:31:080
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 18:30:330
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 03, 2026 18:16:390
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 03, 2026 18:16:110
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 03, 2026 18:15:300
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 03, 2026 18:07:340
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 03, 2026 18:06:370
Report